Kumbh Mela 2025 Live Updates: प्रयागराज में आज महाकुंभ का 21वां दिन है. श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. 3 फरवरी को पर तीसरे अमृत स्नान के लिए प्रयागराज में भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है. महाकुंभ में भगदड से हुई मौत मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा. 31 लाख 90 हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान.अब तक 33 करोड़ 61 लाख लोगों ने किया स्नान
Trending Photos
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में भगदड से हुई मौत मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा. चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच सुनवाई करेगीप्रयागराज में आज महाकुंभ का 21वां दिन है. श्रद्धालु सवेरे से ही संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. 3 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर तीसरे अमृत स्नान के लिए तीर्थनगरी प्रयागराज में भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है. इसके देखते हुए सरकार और मेला तंत्र सक्रिय है.महाकुंभ में आस्था की डुबकी जारी है. 31 लाख 90 हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान.अब तक 33 करोड़ 61 लाख लोगों ने किया स्नान. आज 2 फरवरी को सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है। 1 फरवरी तक 33.61 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है.
महाकुंभ संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें Mahakumbh 2025 और Prayagraj News in Hindi सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर.
Mahakumbh 2025 Live Updates: गाड़ी रोकने पर साधु की पुलिस से झड़प
महाकुंभ में सोमवार को बसंत पंचमी का अमृत स्नान है मगर इससे पहले रविवार को एक साधु की की गाड़ी को रोकने को लेकर साधु और पुलिस में झड़प हो गई. साधु ने पुलिस बैरिकेड्स को नीचे गिरा दिया. इसके बाद साधु का ड्राइवर बैरीकेड्स को घसीटता हुआ गाड़ी आगे निकाल ले गया. जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी ने कहा था कि वो अफसरों से बात करें, बगैर इजाजत गाड़ी अंदर नहीं जा सकती है. इसी बात को लेकर साधु की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई.
Kumbh Mela 2025 Live Updates:आखिरी स्नान से पहले 200 नागा जूना होंगे शामिल
आखिरी अमृत स्नान से पहले संख्या बल में सबसे बड़े जूना अखाड़े ने नागा संन्यासी बनाए गए हैं. शनिवार को त्रिवेणी बांध आचार्य कुटीर के पास 200 संतों को नागा दीक्षा दी गई है. इस दौरान 20 महिलाओं ने भी दीक्षा ली है. जूना अखाड़े के संतों को सबसे पहले त्रिवेणी बांध लाया गया, यहां गंगा स्नान के बाद सभी ने अपना पिंडदान किया.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: बसंत पंचमी के स्नान को लेकर मेला प्रशासन अलर्ट
मौनी अमावस्या की घटना के बाद बसंत पंचमी के स्नान को लेकर मेला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है. भीड़ को रुकने नहीं दिया जा रहा है. वन वे व्यवस्था लागू की गई एक तरफ से आने की तो दूसरे तरफ से जाने की स्नान से पहले सीएम ने अधिकारियों को कई निर्देश जारी किए है. सीएम ने दो अधिकारियों को कंट्रोल रूम में शेष अधिकारियों को बॉर्डर और शहर और मेला क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया है पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की है.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: बसंत पंचमी पर अखाड़े हुए तैयार
सोमवार को महाकुंभ का तीसरा और अंतिम अमृत स्नान होगा. इस स्नान पर्व के लिए सभी अखाड़ों ने तैयारी शुरू कर दी है. अमृत स्नान के लिए अखाड़ों में रथ और पालकी को सजाया जा रहा है. इस बार सभी महामंडलेश्वर स्नान में शामिल होने वाले हैं.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: अमृत स्नान पर तैयार सुरक्षा प्लान
#Mahakumbh2025
महाकुंभ में कल तीसरा ‘अमृत स्नान’
अमृत स्नान पर तैयार सुरक्षा प्लान
मेला क्षेत्र ‘नो व्हीकल’ जोन घोषित
बसंत पंचमी पर ‘अमृत स्नान’ #Mahakumbh2025 #AmritSnan #ThirdAmritSnan #BasantPanchami #cmyogi @ParidhiJoshiUK pic.twitter.com/2TUATIAJgO
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 2, 2025
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ का आज 21वां दिन
#MahaKumbh2025
महाकुंभ का आज 21वां दिन
महाकुंभ में आस्था की डुबकी जारी
अब तक 33 करोड़ 61 लाख लोगों ने किया स्नान
3 करोड़ से ज्यादा लोग करेंगे अमृत स्नान
मेले में नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई #Mahakumbh #MahaKumbhMela2025 #एकता_का_महाकुम्भ #ZeeUPUK @ParidhiJoshiUK pic.twitter.com/L5IjzJwOgJ
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 2, 2025
Kumbh Mela 2025 Live Updates: प्रयागराज में सीएम योगी ने जांची व्यवस्था
प्रयागराज में सीएम योगी ने पूरे शहर का हवाई सर्वे किया. एरियल सर्वे के दौरान उन्होंने महाकुम्भ क्षेत्र की ओर सड़कों और मेला क्षेत्र का भी सर्वे कर स्थितियों का जायजा लिया.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में संचालित अवैध टेंट सिटी सील
मेला से सटे छतनाग गांव के कछार में संचालित टेंट सिटी को सील कर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. 30 जनवरी को टेंट सिटी में आग लग गई थी. करीब 15 कॉटेज जलकर राख हो गए थे. 24 घंटे में ही जले हुए कॉटेज को एकबार फिर खड़ा कर दिया गया है.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: बसंत पंचमी के तीसरे और अंतिम अमृत स्नान की तैयारी
3 फरवरी को बसंत पंचमी के तीसरे और अंतिम अमृत स्नान है. इससे पहले प्रयागराज के साथ-साथ महाकुंभ नगर के अस्थायी तम्बू शहर में जोरदार तैयारी है. बसंत पंचमी स्नान को जीरो-फ्री बनाने पर काम चल रहा है.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: रामकृष्ण आश्रम कैंप में लगी आग
महाकुंभ में रामकृष्ण आश्रम कैंप और कल्पवासियों के शिविर में आग लग गई. कैंप में चाय बनाते वक्त गैस लीकेज से आग लगी. इस घटना में एक श्रद्धालु झुलस गया, लेकिन सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ भगदड़ में बंगाल के 4 लोगों की मौत
महाकुंभ भगदड़ में पश्चिम बंगाल के करीब 4 लोगों की मौत हो गई है. कई लोगों के लापता होने की खबर है. ममता बनर्जी सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: कानपुर देहात-तेज रफ़्तार का कहर जारी
महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे यात्रियों की बस हुई सड़क हादसे की शिकार
ट्रक और बस में जोरदार टक्कर,लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल एक सवारी की मौत,कुछ की हालात नाजुक
चालक को नींद आने की वजह से हुआ हादसा
आगे चल रहे ट्रक में बस चालक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर
महाकुंभ प्रयागराज से चित्तौड़गढ़ जा रही थी बस
बस में सवार थे लगभग40 – 50 यात्री
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती
अकबरपुर थाना क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा के समीप नेशनल हाईवे की घटना
Kumbh Mela 2025 Live Updates: प्रयागराज- दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। 1 फरवरी तक 33.61 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र.
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: #MahaKumbh2025 के दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। 1 फरवरी तक 33.61 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र… pic.twitter.com/r8MvFewFa8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: आज 2 फरवरी को सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है. 1 फरवरी तक 33.61 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है: उत्तर प्रदेश सूचना विभाग.
#UPDATE | आज 2 फरवरी को सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है। 1 फरवरी तक 33.61 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है: उत्तर प्रदेश सूचना विभाग
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ का आज 21वां दिन
महाकुंभ में आस्था की डुबकी जारी
31 लाख 90 हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान
अब तक 33 करोड़ 61 लाख लोगों ने किया स्नान
#MahaKumbh2025
महाकुंभ का आज 21वां दिन
महाकुंभ में आस्था की डुबकी जारी
31 लाख 90 हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान
अब तक 33 करोड़ 61 लाख लोगों ने किया स्नान #Mahakumbh #MahaKumbhMela2025 #PrayagrajMahakumbh2025 #ZeeUPUK @ParidhiJoshiUK pic.twitter.com/aXPU6CL3eU
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 2, 2025
Maha Kumbh Crowd: काशी-अयोध्या-प्रयागराज में इस समय भारी भीड़ है. भीड़ इतनी है कि यातायात व्यवस्था चरमरा गई है. बाबा विश्वनाथ और रामलला के दर्शन के लिए करीब 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे है. काशी में बाबा विश्वनाथ धाम के सभी गेटों पर 3 किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हैं. महाकुंभ की इस भीड़ से प्रमुख तीर्थ स्थलों वाराणसी और अयोध्या की व्यवस्था भी चरमरा गई है. महाकुंभ से निकले श्रद्धालु सीधे वाराणसी या फिर अयोध्या पहुंच रहे हैं. दोनों ही शहरों में इतनी भीड़ जुटी है कि इसे संभालने में पुलिस-प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं. वाराणसी में भी 15 से 20 लाख श्रद्धालु रोज ही पहुंच रहे हैं. दोनों ही शहरों में स्कूल 5 फरवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं.आइए जानते हैं धार्मिक शहरों का क्या है हाल और क्या की गई है व्यवस्था…
Kumbh Mela 2025 Live Updates: शहर में बाहर से आने वाले वाहनों की नो एंट्री
वसंत पंचमी के मुख्य स्नान पर्व के तहत रविवार से शहरी क्षेत्र में बाहर से गाड़ियों के आने पर रोक रहेगी। गैर जनपद से आने वाले श्रद्धालुओं को अपने वाहन शहरी क्षेत्र के बाहर बनाए गए पार्किंग स्थलों पर खड़े करने होंगे.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: बसंत पंचमी पर अमृत स्नान
भीड़ संभालने पर प्रशासन का ध्यान
महाकुंभ में उमड़ता श्रद्धालुओं का सैलाब
मौनी महाराज ने 3 घंटे तक ली भू समाधि
#Mahakumbh2025
बसंत पंचमी पर अमृत स्नान
भीड़ संभालने पर प्रशासन का ध्यान
महाकुंभ में उमड़ता श्रद्धालुओं का सैलाब
मौनी महाराज ने 3 घंटे तक ली भू समाधि #Mahakumbh2025 #BasantPanchami #AmritBath #MouniMaharaj @ParidhiJoshiUK pic.twitter.com/ZUlJermdmE
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 2, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: बसंत पंचमी पर अमृत स्नान
भीड़ संभालने पर प्रशासन का ध्यान
महाकुंभ में उमड़ता श्रद्धालुओं का सैलाब
मौनी महाराज ने 3 घंटे तक ली भू समाधि
Mahakumbh 2025 Live Updates: प्रयागराज।।देश और दुनिया भर में कॉमन मैन महाकुम्भ की व्यवस्थाओं और इसकी भव्यता की तारीफ कर रहा
मुख्यमंत्री जहां हो कोई समस्या, मौके पर स्वयं जाएं वरिष्ठ अधिकारी: मुख्यमंत्री शोभायात्रा का रूट और समय हो या सामान्य स्नानार्थियों के आवागमन का मार्ग, हर बिंदु पर हो पुख्ता कार्ययोजना, किसी भी स्तर पर चूक की कोई गुंजाइश नहीं: मुख्यमंत्री रोड को जाम न होने दें, कहीं भी भीड़ एक-दूसरे को क्रॉस करती नजर न आए: मुख्यमंत्री सीनियर अधिकारी प्रमुख स्थलों पर कैंप करें, ड्यूटी के स्थान पर ही की जाए उनके रहने और खाने–पीने की व्यवस्था बसंत पंचमी पर फिर निकलेगी अखाड़ों की भव्य शोभायात्रा, लोगों की सुविधा–सुरक्षा में नहीं होगी कोई कमी
Mahakumbh 2025 Live Updates: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में उमड़ता श्रद्धालुओं का सैलाब
3 फरवरी को बसंत पंचमी पर स्नान
भीड़ संभालने पर प्रशासन का ध्यान
#MahaKumbh2025
महाकुंभ में उमड़ता श्रद्धालुओं का सैलाब
3 फरवरी को बसंत पंचमी पर स्नान
भीड़ संभालने पर प्रशासन का ध्यान #MahaKumbh2025 #KumbhMela2025 #BasantPanchami2025 #KumbhMelaBathing @ParidhiJoshiUK pic.twitter.com/uMJcuvhXKr
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 2, 2025
Kumbh Mela 2025 Live Updates: कुंभनगरी में सीएम योगी
पहले हवाई सर्वेक्षण..फिर संतों से मंथन
‘सनातन धर्म रहेगा तो मानव धर्म रहेगा’
Kumbh Mela 2025 Live Updates: श्रद्धालु सवेरे से ही संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. कल वसंत पंचमी के अवसर पर तीसरे अमृत स्नान के लिए तीर्थनगरी प्रयागराज में भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है.
#WATCH प्रयागराज: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/XT9057XPmr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ भगदड़ से हुई मौत मामले सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
महाकुंभ में भगदड से हुई मौत मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा. चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच सुनवाई करेगी.
वकील विशाल तिवारी की ओर से दायर याचिका में इस घटना को लेकर यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब किए जाने और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.याचिका में भविष्य में ऐसी दुर्घटना से बचने के लिए सभी राज्यों द्वारा कुंभ मेला क्षेत्र मे सुविधा सेंटर खोलने की मांग की गई है.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: कुंभ में बसंत पंचमी पर संयोग
कहा जाता है कि 144 साल बाद लगे इस कुंभ में बसंत पंचमी पर ऐसा संयोग बनने जा रहा है, जिसमें अमृत स्नान करके व्यक्ति मां सरस्वती का आशीर्वाद वरदान स्वरूप मिल सकता है.
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ शुभ मुहूर्त 3 फरवरी
हिंदू पंचांग के मुताबिक, शाही स्नान के लिए सबसे शुभ मुहूर्त 3 फरवरी की सुबह 5 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक का समय रहेगा.
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ का आज 21वां दिन
2 फरवरी को बसंत पंचमी का व्रत रखा जाएगा और 3 फरवरी को शाही स्नान किया जाएगा. वैसे तो बसंत पंचमी के दिन पूरे दिन शाही स्नान किया जा सकता है, लेकिन शाही स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सबसे शुभ है.
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ का आज 21वां दिन
महाकुंभ का आज 21वां दिन हैं. संगम में सुबह से भक्तों की आस्था की डुबकी लग रही है. कल बसंत पंचमी का अमृत स्नान है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.