नमस्कार,
आज की सबसे बड़ी खबर कोटा जिले से है। यहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर 3 बार पलटी और हाईवे से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें 1. सचिन पायलट ने मशीनगन से साधे निशाने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने दिल्ली कैंट में आर्मी यूनिट जाकर अफसरों के साथ ड्रिल और फायरिंग प्रैक्टिस की। मशीन गन से निशाने साधे। पायलट ने कॉम्बैट यूनिफॉर्म पहनकर 124 सिख रेजिमेंट की यूनिट में कई तरह की जंप और पुश अप्स लगाई। पूरी खबर पढ़ें
2. पूर्व मंत्री बोले- डोटासरा ने बेटी का फर्जी वीडियो गहलोत तक पहुंचाया बीकानेर में जिला प्रमुख को लेकर कांग्रेस में शुरू हुई कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा- प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा ने मेरी बेटी का फर्जी वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक पहुंचाया था। अब पार्टी से निकालकर सीधा अटैक किया है। पूरी खबर पढ़ें
3. खोले के हनुमानजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव जयपुर में खोले के हनुमानजी मंदिर में रविवार को अन्नकूट महोत्सव हुआ। इस मौके पर हनुमानजी को 30 किलो चांदी से बनी विशेष पोशाक पहनाई गई। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आरती उतारी। अन्नकूट महोत्सव में करीब 2.5 लाख लोगों के लिए प्रसादी तैयार की गई। पूरी खबर पढ़ें
4. डिवाइडर से टकराकर 3 बार पलटी कार, 3 की मौत कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार 3-4 बार पलटते हुए हाईवे से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी खबर पढ़ें
5. लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही युवती को घसीटा झुंझुनूं जिले में लिव-इन पार्टनर के घर रह रही युवती को उसके परिजन जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। युवती के लिव-इन पार्टनर ने आरोप लगाया कि युवती के परिजन, सरपंच सहित अन्य 35-40 लोग घर में घुसे और मारपीट की। इसके बाद युवती को घसीटकर गाड़ी में ले गए। पूरी खबर पढ़ें
अब 3 अहम खबरें 6. टाइगर ने सवा मिनट में किया नीलगाय का शिकार सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर और नीलगाय के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। जोन नंबर 4 में पर्यटकों के सामने टाइगर RBT-2506 ने नीलगाय की गर्दन दबोचकर शिकार किया। करीब सवा मिनट तक नीलगाय संघर्ष करती रही। पूरी खबर पढ़ें
7. चाइनीज मांझे से कटा 7 साल के बच्चे का गला जयपुर में चाइनीज मांझे से 7 साल के बच्चे का गला कट गया। बच्चा अपने माता-पिता के साथ स्कूटी पर घर जा रहा था। इस दौरान मांझे से गला कट गया। गला बचाने की कोशिश में हाथ की अंगुलियां भी कट गई। उसे SMS हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां गले पर 17 टांके लगाए गए। पूरी खबर पढ़ें
8. मैरिज एनिवर्सरी के दिन युवक की मौत अलवर के बड़ौदामेव गांव के रहने वाले युवक की मैरिज एनिवर्सरी के दिन सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अपने 2 चचेरे भाइयों के साथ बाइक पर मालाखेड़ा गया था। लौटते समय मीणापुरा गांव के पास बैलेंस बिगड़ने से बाइक खेत में गिर गई। हादसे में गंभीर घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें
खबर जो हटकर है 9. जिंदा युवक को थमा दिया डेथ सर्टिफिकेट जयपुर में SMS हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर की ओर से जिंदा युवक को ‘डेथ सर्टिफिकेट’ थमा दिया गया। युवक अंगुली में चोट लगने पर ट्रॉमा सेंटर में दिखाने गया था। लेकिन हैरान करने वाली बात है कि हॉस्पिटल में मौत किसी और की हुई जबकि ‘डेथ सर्टिफिकेट’ उस युवक का जारी कर दिया। पूरी खबर पढ़ें
कल क्या होगा खास 10. जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए परीक्षा होगी राजस्थान के पांचों बिजली निगमों में जूनियर इंजीनियर के 869 पदों पर भर्ती के लिए 30 नवंबर को ऑनलाइन एग्जाम होगा। राजस्थान के 12 जिलों में ये एग्जाम होगा।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.