Feedback
IND vs ENG 5th T20 Live Updates: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां यानी आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है. मैच के लिए टॉस थोड़ी देर में होगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले ही इस सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया है.
भारतीय टीम पिछले छह सालों में अपने घरेलू मैदान पर कोई भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं हारी है. भारत की अपने घर पर आखिरी टी20 सीरीज हार फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी. उसके बाद से भारत ने अपने घर पर 17 टी20 सीरीज खेले, जिसमें से उसने 15 जीते और दो सीरीज ड्रॉ रहे.
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में हमेशा ही भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 28 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें भारतीय टीम ने 16 मैच जीते, जबकि 12 में इंग्लैंड को सफलता मिली है. इस तरह जब भी दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं, तब भारतीय टीम का पलड़ा ज्यादा भारी दिखा है.
भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 में हेड-टू-हेड
कुल मैच – 28
भारत जीता- 16
इंग्लैंड जीता- 12
मैच में भारत-इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11:
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड की टीम: बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवर्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और साकिब महमूद.
ऐसी रही है भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज
भारत इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला गया था, जिसमें मेजबान टीम को 7 विकेट से जीत मिली थी. फिर चेन्नई टी20 में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 2 विकेट विकेट से हराया. हालांकि इंग्लिश टीम ने पलटवार करते हुए राजकोट टी20 में भारत को 26 रनों से पराजित किया. पुणे में हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने 15 रनों से मैच जीता.
देखा जाए तो टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का पलड़ा इंग्लैंड पर थोड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 28 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें भारतीय टीम ने 16 मैच जीते, जबकि 12 में इंग्लैंड को विजय हासिल हुई. इस तरह जब भी दोनों टीमें आमने-सामने आती है, तब टीम इंडिया का पलड़ा ज्यादा भारी दिखा है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू