IND vs ENG Live: मुंबई में टी20 सीरीज का आखिरी मैच, जीत के साथ अंत करना चाहेगा भारत – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टी20 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज पर पहले की कब्जा कर चुकी है, ऐसे में वह कुछ बदलाव के साथ भी मैदान पर उतर सकती है.
India vs England 5th T20I Live: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. टीम इंडिया इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है, ऐसे में मैच महज एक औपचारिकता है. भारतीय खिलाड़ियों की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीरीज का अंत करने पर रहेगी. दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम हार का अंतर कम करना चाहेगी. बता दें, सीरीज के शुरुआती दो मैच टीम इंडिया के नाम रहे थे. इसके बाद इंग्लैंड ने तीसरा टी20 जीतकर वापसी करने की कोशिश की थी. लेकिन भारतीय टीम ने चौथा टी20 जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया.
Published On – Feb 02,2025 6:03 PM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News