IND vs ENG पांचवां टी-20: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी; अर्शदीप की जगह मोहम्मद शमी की वापसी – Dainik Bhaskar

भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टी-20 मुंबई में खेला जा रहा है। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। दोनों टीमों ने 1-1 बदलाव किया। इंग्लैंड में साकिब महमूद की जगह मार्क वुड खेल रहे हैं। वहीं भारत ने अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया।
भारत से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने उतरे। इंग्लैंड से जोफ्रा आर्चर ने बॉलिंग की शुरुआत की।
मैच का लाइव स्कोरकार्ड
इंग्लैंड के जोस बटलर बतौर कप्तान टीम के लिए 50वां टी-20 खेल रहे हैं। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले इंग्लैंड के दूसरे ही कप्तान बने। ऑएन मॉर्गन ही उनसे ज्यादा मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी कर सके हैं। बटलर 2022 में टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जिता चुके हैं।
यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने मुंबई के बच्चों के साथ टेनिस बॉल क्रिकेट भी खेला।
टॉस से पहले भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने ब्रिटेन के प्रिंस एडवर्ड से मुलाकात की। प्रिंस एडवर्ड को एडिनबर्ग के ड्यूक की उपाधि मिली हुई है।
बॉलीवुड स्टार आमिर खान अपने बेटे जुनैद की नई फिल्म ‘लवयाप्पा’ का प्रमोशन करने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, पीयूष चावला और आकाश चोपड़ा से बातचीत भी की।
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, लियम लिविंगस्टन, जैमी ओवर्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और मार्क वुड।
वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के जोस बटलर ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। टीम में साकिब महमूद की जगह मार्क वुड की वापसी हुई। वहीं टीम इंडिया ने अर्शदीप सिंह को बाहर कर मोहम्मद शमी को शामिल किया।
इंग्लिश टीम के प्लेयर्स वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस करते नजर आए। जैकब बेथेल को बैटिंग करते देखा गया।
रविवार का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए खुशनुमा रहा। देश की विमेंस टीम ने मलेशिया में अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप जीता। टीम ने कुआलालंपुर के स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से फाइनल हराया। टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है। 2023 में भारत ने इंग्लैंड को फाइनल हराकर खिताब जीता था। पढ़ें पूरी खबर…
भारत वानखेड़े स्टेडियम में 7 साल से अजेय है। टीम ने यहां 2017 से तीन मैच खेले और तीनों जीते। यहां कुल 8 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इसमें 4 मैच टी-20 सीरीज के दौरान और बाकी चार 2016 वर्ल्ड कप के दौरान खेले गए। भारत ने 5 मैच खेले, बाकी 3 वर्ल्ड कप के दौरान अन्य देशों के मुकाबले रहे। 5 में से भारत को 3 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा। भारत को यहां आखिरी हार 2016 में वर्ल्ड कप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली थी।
भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 में अब तक 28 मैच खेले गए। 16 में भारत और महज 12 में इंग्लैंड को जीत मिली। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ आखिरी टी-20 सीरीज 2014 में जीती थी। इंग्लिश टीम भारत के खिलाफ लगातार 5वीं टी-20 सीरीज हार गई है। भारत में तो टीम को 2011 से कोई टी-20 सीरीज में जीत नहीं मिली।
सीरीज में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस भारतीय गेंदबाज के नाम 4 टी-20 में 12 विकेट हैं। उन्होंने तीसरे मैच में पांच विकेट लिए थे। वहीं अभिषेक शर्मा टीम और सीरीज दोनों के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैच में 144 रन बनाए हैं।
इंग्लैंड के लिए सीरीज में कप्तान जोस बटलर टॉप स्कोरर हैं, उन्होंने 4 मैचों में 139 रन बनाए हैं। सीरीज में उनके नाम एक फिफ्टी है। इंग्लैंड के लिए जैमी ओवर्टन और ब्रायडन कार्स ने 6-6 विकेट लिए हैं, लेकिन ओवर्टन बेहतर इकोनॉमी की वजह से टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News