Feedback
कांग्रेस ने देश में फ्री एंड फेयर इलेक्शन के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए एक ‘EAGLE’ टीम बनाई है. EAGLE यानी Empowered Action Group of Leaders and Experts. ये टीम चुनाव-दर-चुनाव परिणामों और वोटर लिस्ट का विश्लेषण करेगी और एक रिपोर्ट पार्टी लीडरशिप को सौंपेगी. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थमने से पहले सभी पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरके पुरम में एक रैली की. यहां उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में एक भी झुग्गी नहीं टूटेगी.’ दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है. इसी बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने AAP पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल के झूठ का इनसाइक्लोपीडिया बताया है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चीन, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने के बाद तीनों देशों ने प्रतिक्रिया दी है. पढ़ें रविवार शाम की पांच बड़ी खबरें…
1. दिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस ने बनाई ‘EAGLE’ टीम, चुनावी नतीजों और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायतों की करेगी जांच
कांग्रेस ने देश में फ्री एंड फेयर इलेक्शन के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए एक ‘EAGLE’ टीम बनाई है. EAGLE यानी Empowered Action Group of Leaders and Experts. ये टीम चुनाव-दर-चुनाव परिणामों और वोटर लिस्ट का विश्लेषण करेगी और एक रिपोर्ट पार्टी लीडरशिप को सौंपेगी. ‘EAGLE’ को सबसे पहला काम महाराष्ट्र चुनाव को लेकर दिया गया है, जहां वे वोटर लिस्ट मैनिपुलेशन के मसले पर एक विस्तृत रिपोर्ट हाई कमान को सौंपेंगे.
2. ‘दिल्ली में एक भी झुग्गी नहीं टूटेगी’, अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर PM मोदी का बड़ा बयान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थमने से पहले सभी पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरके पुरम में एक रैली की. यहां उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में एक भी झुग्गी नहीं टूटेगी.’ दरअसल पिछले कई दिनों से अरविंद केजरीवाल अपनी जनसभा में ये आरोप लगा रहे थे कि बीजेपी अगर सत्ता में आई तो झुग्गियां तोड़ देंगे. दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार झुग्गी-झोपड़ियों का मुद्दा काफी चर्चा में रहा है.
3. ‘झूठ का इनसाइक्लोपीडिया हैं केजरीवाल’, आजतक से बोले BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा
दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है. इसी बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने AAP पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल के झूठ का इनसाइक्लोपीडिया बताया है. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के वोटरों में बदलाव की भूख दिख रही है और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में सरकार बनाने की ताकत और विलपावर दिख रही है.
4. नया इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते आएगा… तो बजट में टैक्स स्लैब बदलने की क्यों पड़ी जरूरत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश किया जिसमें मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी गई है. बजट में 12 लाख तक सालाना आय पर इनकम टैक्स जीरो करने का प्रस्ताव है, मतलब ये कि अब साल में 12 लाख तक कमाने वाले को टैक्स नहीं देना पड़ेगा. इसके अलावा भी अन्य आय वर्ग को लोगों को इनकम टैक्स में राहत दी गई है. टैक्स स्लैब में बदलाव से पहले वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि अगले सप्ताह नया इनकम टैक्स बिल लाया जाएगा. ऐसे में लोगों को कन्फ्यूजन है कि अगर नया बिल लाना है तो आखिर टैक्स स्लैब में बदलाव की जरूरत क्या है?
5. कनाडा-मैक्सिको-चीन ने अमेरिका को दिखाई आंख, ट्रंप के टैरिफ के आगे झुकने से साफ इनकार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चीन, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने के बाद तीनों देशों ने प्रतिक्रिया दी है. एक तरफ जहां कनाडा और मैक्सिको ने अमेरिकी वस्तुओं पर जवाबी टैरिफ का ऐलान किया है तो वहीं चीन ने WTO में मामला दायर करने का फैसला किया है. ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत और चीनी वस्तुओं पर 10 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान किया है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू