Feedback
नंबर 9
5 फरवरी 2025 का मूलांक 5 और भाग्यांक 7 है. आज का दिन अंक 9 के लिए पेशेवर कार्य साधने वाला है. निजी मामलों में सजगता बनाए रखेंगे. अपनों से वाद विवाद से बचेंगे. अनुशासन से आगे बढ़ेंगे. कार्य व्यापार में निरंतरता रखेंगे. व्यापार में सक्रियता लाएंगे. योग्यता प्रदर्शन में सहज रहेंगे. योजनाओं में गति आएगी. मन के मामले सामान्य रहेंगे. बात रखने में जल्दबाजी व पहल से बचें. मंगल के अंक 9 के व्यक्ति उूर्जावान व कौशल के धनी होते हैं. रिश्तों में गहरा विश्वास रखते हैं. सहज प्रयासों से यश व धन प्राप्त करते हैं. आज इन्हें रुटीन बेहतर बनाए रखना है. लक्ष्य पर ध्यान देना है. नियम पालन रखेंगे. करीबी सहयोगी होंगे.
मनी मुद्रा- करियर व कारोबार में व्यवस्था का सम्मान करेंगे. सेवाक्षेत्र में प्रभाव बनाए रहेंगे. अनुभवियों से सीख सलाह रखेंगे. उद्योग वाणिज्यिक विषयों से जुड़ेंगे. कला कौशल से जुड़े जन अधिक अच्छा करेंगे. फोकस बनाए रखेंगे. पेशेवर बेहतर प्रदर्शन करेंगे. सहजता से आगे बढ़ेंगे. संकोच दूर होगा.
पर्सनल लाइफ- भावनात्मक विषयों में बड़प्पन बनाए रखेंगे. मन प्रसन्न रहेगा. जरूरी बात साझा कर पाएंगे. परिवार का साथ मिलेगा. संतुलन बढ़ाएंगे. भावुक विषयों से बचेंगे. त्वरित निर्णय लेने से बचें. प्रियजन सहयोगी होंगे. साक्षात्कार में बेहतर रहेंगे.
हेल्थ ऐंड लिविंग- मनोभाव पूर्ववत् रहेगा. निजी गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे. व्यवस्था के अनुरूप गति रहेगी. जीवनस्तर संवार पर रहेगा. खानपान संवारेंगे. भव्यता बढ़ाएंगे.
फेवरेट नंबर- 1 3 7 8 9
फेवरेट कलर- खाकी
एलर्ट्स- अन्य में खामियां न खोजें. प्रलोभन में न आएं. बैर विरोध से बचें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू