आज खर्चों को लेकर सावधान रहें ये तीन राशि के जातक, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन – NavaBharat

(फाइल फोटो)
आज का भविष्य – रविवार, 24 नवम्बर 2024 : ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। सभी 12 राशियां इन 9 ग्रहों द्वारा संचालित होती है। प्रत्येक राशि किसी न किसी ग्रह के अधीन होती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 24 नवम्बर 2024 को रविवार का दिन है जो भगवान सूर्य को समर्पित है। इस दिन भगवान सूर्य की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली के साथ-साथ मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है।
आइये जानते हैं 24 नवम्बर 2024, रविवार के दिन किन-किन राशियों पर रहेगी भगवान सूर्य की विशेष कृपा और कौन-सी होंगी वो राशियां, जिनको आज विशेष सावधानी रखने से समस्याओं से मिलेगी मुक्ति……
मेष-
आज आपकी किसी घरेलू समस्या का समाधान होगा। राजनैतिक क्षेत्र में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग सहयोग करेंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
वृषभ-
आज अधिकारियों से बातचीत में खास सावधानी रखें। नये लोगों के साथ मेलजोल बढे़गा। कहीं से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। पेंडिंग पड़ें कार्य बनेंगे।
मिथुन-
आकस्मिक खर्च मेंवृद्धि देखने को मिल सकती है, व्यय पर कंट्रोल रखें। किसी घरेलू समस्या के समाधान से सुकून मिलेगा। आत्म विश्वास से अपनी बात रखें। परिश्रम करने पर सफलता मिलेगी।
कर्क-
वाणी पर नियंत्रण रखें, हितकर रहेगा। साझेदारी में नया कार्य शुरू कर सकते हैं। किसी नियोजित कार्य में सफलता मिलेगी जिससे मन में हर्ष रहेगा। प्रियजनों के कारण खर्च होगा।
सिंह-
आज तनाव की स्थिति आपके स्वास्थ्य के लिये हानिकारक रहेगी, सावधान रहें। खर्च पर काबू रखें। लेनदेन में भी सावधानी रखें। किसी नवीन कार्य या उपहार आदि की प्राप्ति होगी।
कन्या-
कार्य विस्तार की किसी योजना को धक्का लगेगा। आज वक्त पर धन की व्यवस्था करना आपके लिए मुश्किल है लेकिन मित्रता उपयोगी रहेगी। खानपान में सावधानी रखें।
तुला-
जमीन जायजाद और कोर्ट कचहरी से संबंधित कार्यों में आज अवरोध देखने को मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सन्तोष बना रहेगा। लाभ के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक-
आज लेखन और अध्ययन के कार्यों में रूचि रहेगी। मित्र मिलन होगा। संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता रह सकती है।
धनु-
सहयोगी आपका जोश देखकर कार्य में सहयोग करेंगे, कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति प्रभावी रहेगी। गुप्त शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्य क्षेत्र में परिश्रम अधिक होगा।
मकर-
आज जरूरतमंदों की मदद करके आप खुश होंगे। व्यवसाय की समस्या दूर होगी। किसी गुमी वस्तु के मिलने का योग है। आज विवादों को टालना हितकर रहेगा।
कुम्भ-
परिवार के साथ मौजमस्ती में समय बीतेगा। कार्य क्षेत्र में सहयोगी आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी नई योजना की शुरूआत होने के योग हैं।
मीन-
आज आपके ऊपर कोई कार्य निपटाने का दबाव रहेगा। अनपेक्षित कार्यों में सुख शांति मिलेगी। अधिकारी सहयोग करेगा। निजी दायित्वों की पूर्ति होगा। मनोनुकूल काम बनेगा।
आज जन्म लिये जातक का फल-
आज जन्म लिया जातक विशेष चंचल तथा मिलनसार होगा। इनमें नेतृत्व करने की क्षमता रहेगी। किसी तरह की शिक्षा प्राप्त होगी और नौकरी तथा व्यवसाय दोनों में अग्रणी होगा। माता पिता के प्रति स्नेह रहेगा, आय के एक से अधिक साधन होंगे।
व्यापार भविष्य:
आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी को कृतिका नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, सरसों, अरंडी, के भाव में तेजी होगी, जीरा,धनियां, लौंग, मैथी, की चाल मंदी की रहेगी, सोना, चांदी, में स्थिरता रहेगी, लालमिर्च, पदार्थो में घट-बढ़ के साथ पूर्व की चाल चलेगी। भाग्यांक 2660 है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News