भास्कर न्यूज | रायगढ़
जिला स्तरीय खेलो इंडिया अस्मिता वुशु सिटी लीग प्रतियोगिता का आयोजन वेदिक इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। इस प्रतियोगिता में वर्ग वार विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालिका सब जूनियर और सीनियर वर्ग के बालिकाओं ने जिले में बेहतर प्रदर्शन किया। वैदिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्राप्त किया। रायगढ़ जिले के लगभग 200 खिलाड़ियों ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में अस्मिता खेलो इंडिया वुशु सिटी लीक प्रतियोगिता में भाग लिया। स्कूल के प्राचार्य दुष्यंत त्रिपाठी ने बताया सांडा फाइट में स्कूल के हिमानी पटेल, समृद्धि पटेल, स्नेहा महाना, प्रियांशा पटेल, सानिया साव, शालिनी बेहरा और विजया वैष्णव ने विभिन्न भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं ताओलु इवेंट में तीस्ता पटेल, अंशिका अग्रवाल, नूपुर गबेल, शुभांगी सरकार, यास्मिन पटेल, माही वेहरा, मोक्ष चंद्रा, नियति अग्रवाल और पूजा यादव ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.