Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ में पीएम मोदी की हाजिरी, दिल्ली और यूपी में चुनाव के बीच संगम में लगाई डुबकी – Zee News Hindi

PM Modi Kumbh Mela 2025 Live Updates: पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ में स्नान किया. उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई. फिर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. जानिए पल-पल की अपडेट
Trending Photos
PM Modi Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10.30 बजे महाकुंभ मेले में पहुंचे. उन्होंने संगम में डुबकी लगाई. मां गंगा की पूजा-अर्चना की. आपको बता दें, 13 जनवरी को महाकुंभ 2025 का आगाज हुआ था और यह 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलने वाला है. कुंभ मेले में दुनियाभर से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. संगम में अब तक 38 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं.

महाकुंभ संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें Mahakumbh 2025 और Prayagraj News in Hindi  सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर. 

Kumbh LIVE updates: मिल्कीपुर उपचुनाव खत्म होते ही यूपी कैबिनेट की बैठक
सीएम योगी की कैबिनेट बैठक आज शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी. कैबिनेट बैठक में आज एक्साइज पॉलिसी समेत कई प्रस्ताव पर लगेगी मुहर. नई आबकारी नीति के बाद उत्तर प्रदेश में शराब महंगी हो सकती है. 
fallback
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: संगम में प्रधानमंत्री मोदी ने लगाई डुबकी
#MahaKumbh2025
संगम में प्रधानमंत्री मोदी ने लगाई डुबकी
संगम में पवित्र स्नान, मां गंगा की आराधना
आस्था की भक्ति, महाकुंभ में डुबकी #PMModi #PrayagrajMahakumbh @narendramodi @zeeramesh @Kundan_Jamaiyar pic.twitter.com/bGnfX0Rdhc
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 5, 2025
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: साइना नेहवाल पहुंची संगम
ओलंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल प्रयागराज पहुंच गई हैं. महाकुंभ में उन्होंने कहा कि मैं त्रिवेणी संगम पर आई हूं और महाकुंभ बहुत बड़ा त्योहार है. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे यहां आने का मौका मिला. मुझे खुशी है कि सभी एकजुट हुए और दिखाया कि हम कितने मजबूत हो सकते हैं. मैं अपने पिता के साथ आई हूं. दुनिया में इसके समान कोई दूसरा आध्यात्मिक त्योहार नहीं है.  
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में पीएम नरेंद्र मोदी का महायज्ञ 
#MahaKumbh2025
महाकुंभ में पीएम नरेंद्र मोदी का महायज्ञ
बोट से मेले का निरीक्षण कर रहे पीएम
PM को देखने के लिए संगम किनारे श्रद्धालुओं की भीड़
पीएम मोदी संग सीएम योगी मौजूद #MahaKumbh2025 #PMModi #Mahayagya #PMModiInPrayagraj #SangamVisit #CMYogi @narendramodipic.twitter.com/OPbnVajLcA
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 5, 2025
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: सीएम योगी संग प्रधानमंत्री कर रहे महाकुंभ का निरीक्षण
#MahaKumbh2025
प्रयागराज पहुंचे पीएम मोदी
संगम में लगाएंगे डुबकी
सीएम योगी संग प्रधानमंत्री कर रहे महाकुंभ का निरिक्षण#zeeupuk #upnews #MahaKumbhMela2025 @narendramodi @zeeramesh @Kundan_Jamaiyar @shukladeepali15 pic.twitter.com/UX12L10lUp
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 5, 2025
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: प्रयागराज पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
#MahaKumbh2025
प्रयागराज पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
महाकुंभ मेले का दौरा करेंगे पीएम मोदी
संगम में डुबकी लगाने के बाद करेंगे पूजा#PMModi #PrayagrajMahakumbh @shukladeepali15 @Kundan_Jamaiyar pic.twitter.com/ou0hHaWiUh
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 5, 2025
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: महर्षि योगी की पुण्यतिथि 
महर्षि महेश योगी की पुण्यतिथि पर आज गंगा पूजन और 1008 दीपदान किया जाएगा. महर्षि योगी के शिष्य ब्रह्मचारी गिरीश के मुताबिक, उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप वैदिक पंडितों के साथ गंगा मइया का पूजन व दीपदान कराया जाएगा.
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: पूर्व सपा विधायक सुल्तान बेग पर FIR 
महाकुंभ को लेकर दिया था विवादित बयान 
सुल्तान बेग का वीडियो हुआ था वायरल 
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने किया पोस्ट 
प्रयागराज महाकुंभ दौरे पर आज पीएम मोदी है. यहां संगम में डुबकी लगाने के बाद पूजा करेंगे. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने X पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री का प्रयागराज में स्वागत है.
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: मोदी…महाकुंभ और दिल्ली वोटिंग 
#MahaKumbh2025
मोदी…महाकुंभ और दिल्ली वोटिंग
महाकुंभ से मिल्कीपुर साधेंगे मोदी
आज मोदी की डुबकी..क्यों चिढ़े विरोधी ? #MahaKumbh2025 #PMModi #MahakumbhVisit #MilkypurVisit #PMModiDip #ModiInPrayagraj @pramodtiwari700 @proframgopalya1 @priyankac19 @shukladeepali15 pic.twitter.com/pIAD8KS41d
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 5, 2025
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ की व्यवस्था की तारीफ
#MahaKumbh2025
महाकुंभ की व्यवस्था की तारीफ
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने की तारीफ
विपक्ष पर संतों ने साधा निशाना #ZeeUPUK #Prayagraj @anchalkadyan07 pic.twitter.com/vxDrEGpdUG
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 5, 2025
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: पीएम के दौरे से श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी
पीएम मोदी के दौरे से श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होगी. पीएम बमरौली एयरपोर्ट आएंगे और वहां से अरैल पहुंचेंगे. वहां से नाव से मेला क्षेत्र में आएंगे. मेला क्षेत्र में उनके कार्यक्रम की अवधि के दौरान चुनिंदा मार्गों पर ही कुछ देर के लिए प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा. अन्य किसी तरह का ट्रैफिक डायवर्जन कहीं भी लागू नहीं रहेगा.
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: नेत्र कुंभ के शिविर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
महाकुंभ में पीएम नरेंद्र मोदी गंगा स्नान और पूजन के बाद सेक्टर 6 में लगाए गए स्टेट पवेलियन भी देखेंगे. साथ ही पीएम मोदी नेत्र कुंभ भी जाएंगे. महाकुंभ के दौरान किए गए कामों को देखेंगे. 
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: निरंजनी और महानिर्वाणी में नई सरकार?
तीसरे अमृत स्नान के बाद अब निरंजनी और महानिर्वाणी अखाड़े में नई सरकार चुनने की कवायद तेज हो गई है. सात फरवरी को दोनों अखाड़ों में अष्टकौशल के श्री महंतों के नामों की घोषणा होगा. इसके लिए अखाड़ों की सभी मड़ियों में श्री महंत के नाम तय हो रहे हैं.
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ के लिए पीएम अपने निवास से रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने निवास से प्रयागराज के लिए निकल गए हैं. आज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएंगे.
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: 77 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने लगाई थी संगम में डुबकी
महाकुंभ में 1 फरवरी को 77 देशों के 118 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने संगम में डुबकी लगाई थी. इसमें कई देशों के राजयिकों के साथ ही उनके परिवार के लोग भी शामिल हुए. उन 77 देशों रूस, मलेशिया, बोलीविया, जिम्बाब्वे, लातविया, उरुग्वे, नीदरलैंड, मंगोलिया, इटली, जापान, जर्मनी, जमैका, अमेरिका, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, पोलैंड, कैमरून, यूक्रेन, स्लोवेनिया और अर्जेंटीना जैसे देशों के राजनयिक शामिल हैं.
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: पीएम के कार्यक्रम की क्या है तैयारी?
पीएम मोदी के दौरे को लेकर मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने जरुरी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पीएम के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पांच मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है. पीएम मोदी संगम में स्नान करने के बाद मां गंगा की पूजा करेंगे.
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पीएम मोदी के दौरे को लेकर कड़े इंतजाम किए गए है. उनके कार्यक्रम वाले क्षेत्रों को एनएसजी ने कब्जे में ले लिया है. मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं. गंगा के घाटों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. शहर से लेकर कुंभ नगरी तक संदिग्धों की जांच हो रही है.
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार
कौशांबी में बागपत से प्रयागराज महाकुंभ श्रद्धालुओं से भरी बस जा रही थी. बताया जा रहा है कि जैसे ही बस सैनी कोतवाली क्षेत्र के कछुआ चौराहा के पास नेशनल हाइवे 2 पर पहुंची. तभी बस के ड्राइवर को नींद आ गयी. इससे बस अनियंत्रित हो कर आगे चल रही अज्ञात ट्रक से टकरा गई. हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए. आसपास रहने वाले लोगों ने इसकी जानकारी सैनी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया.
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: 37 करोड़ से ज्यादा भक्त लगा चुके हैं संगम में डुबकी
महाकुंभ में दुनियाभर से श्रद्धालु आ रहे हैं. मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक 54 लाख से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं. 13 जनवरी से अब तक कुल मिलाकर 37.50 करोड़ से ज्यादा भक्त स्नान कर चुके हैं.
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: 6 साल बाद आज संगम में डुबकी लगाएंगे पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी 6 साल बाद आज संगम में डुबकी लगाने वाले हैं. 2019 के कुंभ में पीएम ने सफाईकर्मियों के पांव पखारे थे.
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates:महाकुंभ में आज बौद्ध भिक्षु निकालेंगे यात्रा
महाकुंभ में आज बौद्ध भिक्षु शोभा यात्रा निकालने वाले हैं. 6 फरवरी को बौद्ध भिक्षु संगम स्नान करेंगे. बताया जा रहा है कि हिंसा नहीं अहिंसा, छुआछूत नहीं समानता समता, प्रदूषण नहीं पर्यावरण, सभी धर्मो में भाई चारा, इन्हीं विचारों को लेकर बौद्ध भिक्षुओं का आगमन महाकुंभ में हुआ है. 
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates:प्रयागराज में तकरीबन दो घंटे तक रहेंगे पीएम 
#MahaKumbhMela2025
पीएम नरेंद्र मोदी का आज प्रयागराज दौरा
महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाएंगे पीएम
डुबकी लगाने के बाद करेंगे गंगा आरती
प्रयागराज में तकरीबन दो घंटे तक रहेंगे पीएम #MahaKumbhMela2025 #PMModiSangamDip #GangaAartiPMModi #Prayagraj2025 @narendramodi @zeerameshpic.twitter.com/lDmVRO39E1
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 5, 2025
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: पीएम नरेंद्र मोदी का पूरा कार्यक्रम
पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10:05 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे. फिर डीपीएस हेलीपैड जाएंगे. उसके बाद वो अरैल घाट पहुंचेंगे. 10:50 बजे अरैल घाट से नाव से महाकुंभ जाएंगे. इसके बाद सुबह 11 बजे से 11:30 बजे के बीच संगम में स्नान करेंगे. 11:45 बजे वे नाव से अरैल घाट लौटेंगे फिर डीपीएस हेलीपैड पर वापस जाएंगे और प्रयागराज हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे. फिर 12:30 बजे पीएम इंडियन एयरफोर्स के विमान से प्रयागराज से रवाना हो जाएंगे.
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: 13 दिसंबर को भी आए थे पीएम मोदी
पीएम मोदी पहले 13 दिसंबर 2024 को प्रयागराज आए थे. तब उन्होंने 5500 करोड़ रुपये की 167 परियोजनाओं की सौगात दी थी. पीएम के महाकुंभ के आगमन को लेकर पांच सेक्टर मजिस्ट्रटों की तैनाती की गई है.
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: पीएम से पहले इन्होंने लगाई डुबकी
पीएम नरेंद्र मोदी से पहले गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ संगम में डुबकी लगा चुके हैं. 
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: पीएम मोदी का प्रयागराज दौरा आज 
पीएम नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज दौरा करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री संगम में डुबकी लगाने के बाद मां गंगा की पूजा करेंगे. वह प्रयागराज की धरती पर तकरीबन दो घंटे रहेंगे. उनके आगमन को लेकर मेला प्रशासन ने खूब तैयारियां की है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News