भास्कर अपडेट्स: बारामूला के पास गोलीबारी की घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत, सेना बोली- चेतावनी के बाद भी चेक … – Dainik Bhaskar

जम्मू कश्मीर के बारामूला के चिनड संग्रामा में जमकैश व्हीकल्स के पास एक ट्रक चालक की सेना की गोलीबारी में मौत हो गई। मृतक की पहचान सोपोर के गोरीपोरा दारपोरा बोमई निवासी अब्दुल मजीद मीर के 35 वर्षीय बेटे वसीम मजीद मीर के रूप में हुई है।
गोली लगने के बाद उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) बारामूला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पार्थिव शरीर को आगे की प्रक्रिया के लिए अस्पताल में रखा गया है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति का आकलन करने के लिए जीएमसी बारामूला पहुंचे।
इस बीच, सेना ने एक बयान जारी कर कहा- आतंकवादियों के आने की खुफिया जानकारी मिलने पर बुधवार को बारामूला में मोबाइल वाहन चेक पोस्ट (एमवीसीपी) स्थापित की गई थी। ऑपरेशन के दौरान, सुरक्षा बलों ने एक तेज रफ्तार और संदिग्ध नागरिक ट्रक को देखा। कई चेतावनियों के बावजूद, वाहन रुकने में विफल रहा और चेक पोस्ट पार करते समय उसकी गति तेज हो गई।
सुरक्षाबलों ने 23 किलोमीटर से ज्यादा ट्रक का पीछा किया। वाहन को रोकने के लिए, सैनिकों ने उसके टायरों पर गोली चलाई, जिससे वह संग्रामा चौक पर रुका। घायल ड्राइवर को जीएमसी बारामूला ले जाया गया, जहां बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सेना ने आगे कहा कि ट्रक को नजदीकी पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। उसकी तलाशी चल रही है और ड्राइवर के बैक ग्राउंड की जांच जारी है।
आज की अन्य प्रमुख खबरें…
बिहार में गया-हावड़ा ट्रेन से कटकर मां-बेटे समेत 3 की मौत, हाथ-पैर कटकर अलग हो गए
बिहार के मुंगेर में गुरुवार सुबह गया-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में मां-बेटा और एक महिला शामिल हैं। हादसा मालदा डिवीजन के भागलपुर-जमालपुर रेल खंड के बीच ऋषिकुंड हॉल्ट पर हुआ है। घटना के समय तीनों लोग देवघर जाने के लिए जमालपुर की ट्रेन पकड़ने ऋषिकुंड हॉल्ट जा रहे थे। तभी रेलवे ट्रैक पार करते समय वे गया-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई और हाथ-पैर कटकर अलग हो गए थे। पूरी खबर पढ़ें…
तमिलनाडु: 3 सरकारी टीचर्स ने स्टूडेंट का यौन शोषण किया, तीनों सस्पेंड
तमिलनाडु में कृष्णागिरी जिले के एक सरकारी मिडिल स्कूल में तीन टीचर्स ने 13 साल की स्टूडेंट का यौन शोषण किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने तीनों टीचर को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ POCSO के तहत केस दर्ज किया गया।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, खोखले पेड़ में से 3 AK-47 समेत अन्य हथियार बरामद
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में उरी सेक्टर के एक इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान बोनियार इलाके के अंगनपथरी में एक खोखले देवदार के पेड़ में कंबल में लपेटकर हथियार रखे हुए थे।
सुरक्षाबलों ने तीन AK-47, 11 मैगजीन, 292 राउंड्स (गोलियां), एक अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (UBGL), 9 UBGL ग्रेनेड और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया।
सूरत में मैनहोल चैंबर में गिरा 2 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
गुजरात के सूरत में वरियाव इलाके में बुधवार शाम को एक 2 साल का बच्चा खुले मैनहोल में गिर गया। जानकारी मिलने पर सूरत फायर और इमरजेंसी सर्विसेज (SFES) के कर्मचारियों सहित स्थानीय लोग पहुंच गए। बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बच्चा अपनी मां के साथ राधिका पॉइंट के पास जा रहा था, तभी मैनहोल के खुले ढक्कन में गिर गया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News