—विज्ञापन—
Breaking News Headlines Today: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत करते हैं। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रांसजेंडर एथलीटों के खेलों में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी है। इसके लिए एक आदेश भी उन्होंने साइन कर दिया है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने 18 गैर-हिंदू कर्मचारियों को हटा दिया है। उन्हें ट्रांसफर या रिटायरमेंट का विकल्प दिया गया है, क्योंकि मंदिर की पवित्रता भंग हो रही है।
वित्त मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों के AI टूल्स इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है, क्योंकि गोपनीय जानकारी लीक होने का खतरा मंडरा रहा है। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी ठिकाने का पता चला है। 3 AK-47 समेत अन्य हथियार बरामद हुए हैं। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
नोएडा सेक्टर 128 के पास कूड़े के ढेर में भीषण आग लगी, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम आग बुझाने में जुटी है। आग धीरे धीरे जंगलों की तरफ बढ़ रही है।
चुनाव आयोग ने कहा कि दिल्ली में पुनर्मतदान की जरूरत नहीं है। किसी उम्मीदवार ने शिकायत नहीं की है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने अरैल पक्का घाट पर पहुंचकर स्नान किया और फिर पूजा-अर्चना की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली भी उनके साथ मौजूद हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार प्रयागराज महाकुंभ में स्नान किया।
पश्चिम बंगाल स्थित आसनसोल के अंडाल में सरस्वती पूजा समिति ने कार्यक्रम किया। खेल प्रतियोगिता के प्राइज डिस्ट्रीब्यूसन के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो गुट आपस में भीड़ गए। एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दो लोग घायल हो गए।
बिहार के पूर्व विधायक और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता अनंत सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मोकामा में 22 जनवरी को हुई गोलीबारी मामले में कोर्ट ने अनंत सिंह को जमानत देने से इनकार कर दिया।
परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2025 का 8वां संस्करण 10 फरवरी 2025 को होगा। भारत मंडपम, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ इंटरैक्टिव टाउन हॉल-शैली के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को परीक्षा के तनाव से निपटने में मदद करेगा। चर्चा में विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रसिद्ध हस्तियां जैसे आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु, दीपिका पादुकोण- अभिनेत्री और मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मैरी कॉम – मुक्केबाजी चैंपियन, अवनि लेखरा – पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता, रुजुता दिवेकर – सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट, सोनाली सभरवाल – शिक्षाविद्, रेवंत हिमात्सिंगका (फूडफार्मर) – स्वास्थ्य और खाद्य कार्यकर्ता, विक्रांत मैसी – बॉलीवुड अभिनेता, भूमि पेडनेकर – अभिनेत्री और पर्यावरण कार्यकर्ता, गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी) – टेक इन्फ्लुएंसर, राधिका गुप्ता – बिजनेस लीडर उपस्थित रहेंगी।
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सब डिविजन में भारतीय सेना के जवान की गोली लगाने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे जवानों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। डॉक्टरों ने उसे पहली जांच में ही मृत घोषित कर दिया। गोली लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं।
जम्मू कश्मीर के बारामूला के चिनड संग्रामा में जमकैश व्हीकल्स के पास एक ट्रक चालक की सेना की गोलीबारी में मौत हो गई है। मृतक की पहचान सोपोर के गोरीपोरा दारपोरा बोमई निवासी अब्दुल मजीद मीर के 35 वर्षीय बेटे वसीम मजीद मीर के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) बारामूला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सेना ने एक बयान जारी करके कहा है कि आतंकवादियों के आने की खुफिया जानकारी मिलने पर बुधवार को बारामूला में मोबाइल वाहन चेक पोस्ट (एमवीसीपी) स्थापित की गई थी। ऑपरेशन के दौरान, सुरक्षा बलों ने एक तेज रफ्तार और संदिग्ध नागरिक ट्रक को देखा। कई चेतावनियों के बावजूद, वाहन रुकने में विफल रहा और चेक पोस्ट पार करते समय उसकी गति तेज हो गई।
सुरक्षाबलों ने 23 किलोमीटर से ज्यादा ट्रक का पीछा किया। वाहन को रोकने के लिए, सैनिकों ने उसके टायरों पर गोली चलाई, जिससे वह संग्रामा चौक पर रुका। घायल ड्राइवर को जीएमसी बारामूला ले जाया गया, जहां बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अमानवीय तरीके से अमेरिका से अमृतसर डिपोर्ट किए गए भारतीयों के सवाल को संसद में उठाते हुए अमृतसर MP गुरजीत सिंह औजला ने 2 प्रश्न किए हैं। उन्होंने पूछा है कि डिपोर्ट किए गए भारतीयों को चार्टेड फ्लाइट से अमेरिका से भारत लाने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? चेन से उन्हें कुर्सियों के साथ बांधकर क्यों लाया गया? भारत पहुंचने वाली अमेरिकी फ्लाइट को दिल्ली क्यों नहीं उतारा गया, जबकि डिपोर्ट किए लोग सिर्फ पंजाब के नहीं हैं।
पंजाब के मोहाली जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आउटपेशेंट ओपिओइड असिस्टेड ट्रीटमेंट (ओओएटी) केंद्र से संबंधित एक जांच रिपोर्ट में कई विसंगतियों की ओर इशारा किया गया है। सेंटर से ब्यूप्रेनॉर्फिन की 23 हजार गोलियां गायब हो गई हैं। नशे के आदी लोगों के लिए डॉक्टर की मंजूरी के बिना दैनिक खुराक में वृद्धि कर दी गई है। मरे हुए मरीजों को दवाइयां बांटी जा रही हैं। मोहाली के डिप्टी मेडिकल कमिश्नर द्वारा पिछले महीने सिविल सर्जन को सौंपी गई यह रिपोर्ट 4 सदस्यीय समिति द्वारा 17 दिसंबर 2024 को ढकोली CHC में OOAT क्लिनिक का निरीक्षण करने के कुछ दिन बाद आई है।
गुजरात के सूरत में वरियाव इलाके में बुधवार शाम को 2 साल का बच्चा खुले मैनहोल में गिर गया। सूरत फायर और इमरजेंसी सर्विसेज (SFES) के कर्मचारियों सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बच्चा अपनी मां के साथ राधिका पॉइंट के पास जा रहा था, तभी मैनहोल के खुले ढक्कन में गिर गया। चीफ फायर ऑफिसर बसंत पारिख ने बताया कि बच्चे को खोजने के लिए 100-150 मीटर क्षेत्र की जांच की गई है। 60-70 कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में उरी सेक्टर के एक इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान बोनियार इलाके के अंगनपथरी में एक खोखले देवदार के पेड़ में कंबल में लपेटकर हथियार रखे हुए थे। सुरक्षाबलों ने तीन AK-47, 11 मैगजीन, 292 राउंड्स (गोलियां), एक अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (UBGL), 9 UBGL ग्रेनेड और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया।
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रांसजेंडर एथलीटों के महिलाओं के खेलों में हिस्सा लेने पर रोका लगा दी है। ट्रंप ने हाल ही में एक आदेश पर साइन किया है, जिसके तहत अब ट्रांसजेंडर्स महिलाओं की गेम्स में हिस्सा नहीं ले जाएंगे। इस आदेश के तहत सेंट्रल एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने का अधिकार दिया गया है कि वे सेक्स को जन्म के समय निर्धारित लिंग के रूप में परिभाषित करें। ट्रंप ने इस फैसले को महिला खेलों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in