Entertainment News LIVE Updates: सोनू सूद के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, सिद्धार्थ की संगीत सेरेमनी में निक जोनस ने दिए प्रियंका संग पोज – Jansatta

Entertainment News LIVE Updates: अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। इसके अलावा अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा के पति सिंगर निक जोनस अमेरिका से इंडिया आ गए हैं। अब पीसी के साथ उनकी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वहीं, शाहिद कपूर की ‘देवा’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है।
दीपिका कक्क्ड़ की स्टाफ ने एक वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस पर कई आरोप लगाए हैं। वहीं, ईशा गुप्ता ने महाकुंभ में किया स्नान किया और संगम में डुबकी लगाने के बाद एक्ट्रेस ने इसे लेकर अपना अनुभव भी शेयर किया। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर।
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा दायर एक मामले के संबंध में सूद को समन जारी किया गया था, जिसमें मोहित शुक्ला नाम के एक व्यक्ति पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News