अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की रविवार को मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कुमार प्रीत पांडेय को कानपुर नगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान बुंदेलखंड प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष भूपत तिवारी ने संगठन को मजबूती और समाज के उ
समृद्धि व एकता की दिशा में काम करना लक्ष्य
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मण समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं तैयार की गई हैं। उनका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर, समृद्धि और एकता की दिशा में काम करना है। ब्राह्मण समाज की प्रगति और शिक्षा पर जोर देने के साथ साथ हर क्षेत्र में उनका प्रभाव बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
ब्राह्मण समाज के हितों के लिए होगा काम
नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष कुमार प्रीत पांडेय ने कहा परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और ब्राह्मण समाज के हितों के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में संगठन की मजबूती, समाज के उत्थान और एकजुटता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस मौके पर प्रदेश संरक्षक कुल भूषण शुक्ला, हरी त्रिपाठी, अरविंद अवस्थी, प्रदीप मिश्रा, रमाकांत अग्निहोत्री मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.