भास्कर न्यूज | बांका
केरल के वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी की प्रचंड जीत एवं झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन की जीत से इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल है। संजीव कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बांका ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं श्रीमती सोनिया गांधी जी को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई। भाजपा का झारखंड में सुपड़ा साफ हो गया एवं महाराष्ट्र में भाजपा ने खेल कर दिया। चुकी अदानी का मामला धारावी में लटका हुआ है, इसलिए बीजेपी महाराष्ट्र में किसी भी नीचले स्तर पर जाकर सरकार बचाने में कामयाब रही। कांग्रेस की विचारधारा में कोई बदलाव नहीं होगा। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी संविधान, महंगाई, किसान की समस्या, बेरोजगारी, अदानी का मुद्दा जोर-शोर से उठाते रहेंगे और संविधान की रक्षा करते रहेंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.