विकसित भारत युवा लीडर डायलॉग कार्यक्रम आज से, विजेता को पीएम से मिलने का अवसर – Dainik Bhaskar

विकसित भारत चुनौती : चार-चरणीय प्रतियोगिता पहला चरण: विकसित भारत प्रश्नोत्तरी इसके अंतर्गत मेरा युवा भारत प्लेटफॉर्म पर 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होने वाले डिजिटल क्विज में 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग लेंगे। इसमें प्रतिभागियों के ज्ञान
यह प्रतियोगिता एमवाई भारत प्लेटफार्म पर भी आयोजित की जाएगी। तीसरा चरण: विकसित भारत विजन पिच डेस्क- राज्य स्तरीय प्रस्तुतियां दूसरे चरण में उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर चुने हुए विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। उनकी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रत्येक राज्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों के चयन के लिए विभिन्न विषयों पर टीमों का गठन करेगा। चौथा चरण: भारत मंडपम में विकसित भारत राष्ट्रीय चैम्पियनशिप विभिन्न थीम-आधारित राज्य स्तरीय टीमें 11 और 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी। भास्कर न्यूज । नागौर युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की ओर से माय भारत पोर्टल के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग सोमवार को आयोजित होगा।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देशभर से 3 हजार युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिलेगा। नेहरू युवा केंद्र जिला युवा अधिकारी सुरमयी ने बताया कि पीएम मोदी द्वारा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं के अग्रणी भूमिका की वकालत की थी। युवाओं को विकसित भारत की भविष्य योजना पूरा करने की दिशा में अपने विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा। युवाओं के लिए सबसे प्रमुख आकर्षण पीएम से सीधे बातचीत करने और भारत का भविष्य गढ़ने में अपने विचार शामिल कराने का अवसर होगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News