Maharashtra New CM LIVE Update: शिंदे नहीं… देवेंद्र फडणवीस बन सकते हैं महाराष्ट्र के नए सीएम, जानिए कब ह… – News18 हिंदी

Live
Maharashtra New CM LIVE Update: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का आज जवाब मिल सकता है. सूत्रों की मानें तो देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग तय हो गया है. महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हो सकते हैं.
Maharashtra New CM LIVE Update: महाराष्ट्र में चुनाव के बाद अब सरकार गठन की कवायद हो रही है. महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? आज इस सस्पेंस से पर्दा हट सकता है. देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री की रेस में हैं. मगर अब खबर है कि देवेंद्र फडणवीस ने यह बाजी जीत ली है.  महायुति में अब करीब यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए. मुख्यमंत्री पद को लेकर महायुति में रविवार को बैठकों का दौर जारी रहा. मगर आज इस पर फैसला होने की पूरी उम्मीद है. दिल्ली में इसे लेकर एक बड़ी बैठक होने वाली है. देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार की अमित शाह से मुलाकात होगी. इस बैठक पर सबकी नजर है. तो चलिए जानते हैं महाराष्ट्र में सरकार गठन और मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी कवायद से जुड़े हर अपडेट.
महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, अब इस पर लगभग सस्पेंस खत्म होता दिख रहा है. सूत्रों की मानें तो महायुति से सीएम का नाम लगभग तय हो चुका है. देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए सीएम बन सकते हैं. आज शाम तक आधिकारिक ऐलान हो सकता है. इस तरह से शिंदा का फिर से सीएम वाला सपना टूट सकता है.
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री: अजित पवार ने सोमवार को कहा कि राज्य में नई सरकार के गठन के फार्मूले को अंतिम रूप देने के लिए महायुति सहयोगियों के बीच चर्चा जारी है. सतारा जिले के कराड में पत्रकारों से बातचीत में अजित पवार ने स्वीकार किया कि विधानसभा चुनावों में महायुति की जीत में सरकार की ‘लाडकी बहिन योजना’ की महत्वपूर्ण भूमिका रही. यह योजना महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है. एनसीपी नेता ने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद गठबंधन एकजुट होकर काम कर रहा है.
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री: सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र में अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बढ़ती अटकलों का बाजार गर्म है. एकनाथ शिंदे और फडणवीस के बीच रेस जारी है. इस बीच जीत हासिल करने वाला महायुति दो डिप्टी सीएम के साथ अपने पुराने फॉर्मूले को दोहरा सकता है. सूत्र ने कहा कि सरकार गठन पर तीनों दल- बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी मिलकर फैसला करेंगे.
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसले में क्या आरएसएस का रोल होगा? इसे लेकर आरएसएस ने अपनी बात की है. संघ के सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका हिंदुत्व है. मुख्यमंत्री का पद किसे दिया जाए, इसमें संघ की कोई भूमिका नहीं है. संघ की ओर से सैद्धांतिक हिंदुत्व का पुरस्कार, व्यक्तिगत रुख नहीं है. मुख्यमंत्री पद आदि का फैसला बीजेपी करेगी.
महाराष्ट्र विधानसभा में लगभग 60 सालों में पहली बार ऐसा होगा, जब विपक्ष का कोई नेता (LoP) नहीं होगा. दरअसल, एमवीए में शामिल किसी भी विपक्षी पार्टी को इतनी सीटें नहीं मिलीं कि वे नेता प्रतिपक्ष का पद हासिल कर सकें.
महाराष्ट्र में कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री? बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने इसका जवाब दे दिया है. महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री कौन होंगे, इसका फैसला बीजेपी नेतृत्व के साथ मिलकर सत्तारूढ़ महायुती गठबंधन के नेता करेंगे. बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और डिप्टी सीएम अजीत पवार की एनसीपी शामिल हैं. इस गठबंधन ने चुनावों में 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटें जीतकर राज्य में सत्ता बरकरार रखी है.
मुंबई का फैसला दिल्ली में हो सकता है. सूत्रों की मानें तो महायुति के नेता आज दिल्ली पहुंच सकते हैं. दिल्ली में सीएम के चेहरे पर आज फैसला हो सकता है. महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कवायद चल रही है. देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच सीएम पद को लेकर रेस है.
महायुति में सीएम पद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. अजित पवार गुट की एनसीपी देवेंद्र फडणवीस के सीएम को बनाने में राजी है. कल हुई मीटिंग में अजित पवार और उनके सभी विधायकों ने देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनाने के लिए अपना समर्थन दिया. शिंदे कैम्प में अभी भी उनके विधायक चाहते हैं कि सीएम एकनाथ शिंदे ही बने रहे. क्योंकि लड़की बहन योजना सीएम एकनाथ शिंदे ने शुरू की थी, जिसका फायदा महायुति को हुआ. और शिंदे कैंप का मानना है कि आने वाले बीएमसी चुनाव और दूसरे म्युनिसिपल चुनावों में एकनाथ शिंदे का सीएम बनने से फायदा होगा. वहीं बीजेपी के नेता चाहते हैं कि सबसे ज्यादा सीट बीजेपी की है इसलिए बीजेपी की तरफ देवेंद्र फडणवीस को ही सीएम बनाना चाहिए. आज सभी नेता देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार दिल्ली जा सकते है.
महायुति चुनाव जीत चुका है, पर महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? यह तय नहीं कर पा रहा है. सीएम पद एक, मगर दावेदार दो हैं. एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस दोनों सीएम पद के प्रबल दावेदार हैं. दोनों कैंप अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं. यही वजह है कि सीएम पद पर सस्पेंस कायम है. हालांकि, आज देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार दिल्ली में रहेंगे. यहां उनकी मुलाकात अमित शाह और जेपी नड्डा से होगी. इसी मुलाकात में सीएम पद पर बात बनने की संभावना है. महाराष्ट्र में सरकार गठन से जुड़े हर अपडेट के लिए न्यूज18 हिंदी के ब्लॉग पर बने रहें.

अब दस्त नहीं बिगाड़ेंगे आपका दिन! इन पत्तियों से बिना दवा के पाचन होगा मजबूत, चंद दिनों में दिखेगा फर्क
इस शुद्ध चीज के आगे फेल हैं महंगे क्रीम और लोशन, स्किन में लाता है निखार और रखेगा सॉफ्ट
सर्दियों में गोभी की खेती से जबरदस्त मुनाफा! विशेषज्ञों से जानें रोगमुक्त नर्सरी तैयार करने के सीक्रेट टिप्स
ये हैं गिरिडीह के बजट फ्रेंडली होटल शादी के लिए, मिल जाएगी कई तरह की सुविधाएं
न बिजली, न डीजल, न थ्रेसर…पैर से चलने वाली इस मशीन से 1 घंटे में निकालें 50 किलो धान, समय-मेहनत दोनों की बचत
Karauli Leather Shoe: राजा-महाराजाओं की जूती अब हाट-बाजार में, महीने में 1 ही दिन मिलता है करौली का ये जूती
रेत पर सब्जी उगाकर लखपति बना ये किसान, आप भी इस तरीके से कर सकते हैं खेती, जानें टिप्स
यह कारीगरी नहीं, जादू है! खास लड़की से बनी ये डलिया देशभर में छाई
सर्दियों में ड्राई स्किन से हैं परेशान, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, सॉफ्ट और ग्लोइंग रहेगी त्वचा
लाइव ब्लॉग
an hour ago
31 minutes ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News