Sambhal Violence: अली जफर न हिरासत में, न ही गिरफ्तार बल्कि… संभल SP ने किया बड़ा खुलासा – News18 हिंदी

Live
Sambhal Violence: संभल हिंसा मामले में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था. उधर, अखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की है.
Sambhal Violence LIVE:  संभल हिंसा मामले में डीएम राजेंद्र पेंसिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जामा मस्जिद के सदर जफर अली साहब का भ्रामक बयान आया. इसलिए हमें पीसी करनी पड़ी. उनके बयानों की डिटेलिंग हो रही है. इसलिए हमें बयान देना पड़ा. जफर जी ने बोला सर्वे की सूचना नहीं दी. कोर्ट का ऑर्डर 2.30 पर आया उसके आधे घंटे बाद हमारे पास आए और 5 से 5.30 के बीच पहुंचे. सर्वे की टीम ने लिखा 19 को रात्रि में हमें पत्र दिया. जिसमें उन्होंने लिखा कि वहां दो सौ लोग इकट्ठा हो गए और सर्वे का काम नहीं हो सका और दोबारा सर्वे का काम किया जाएगा. 23 तारीख को 6.15 पर मैंने फोन किया और उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं हैं. SDM और CO को भेजा और कहा कि कॉपी रिसीव करवाइए. उन्होंने कहा कि ऑर्डर DM साहब ने किया जबकि लिखा है कि 24 में अगली सुबह सर्वे किया जाएगा. उनसे कोई कॉपी नहीं छीनी गई. एसपी बिश्नोई ने कहा कि जफर साहब को ना हिरासत में लिया गया.  ना ही अरेस्ट किया गया है. केवल जो वार्ता उन्होंने की उसके बारे में बातें कर रहे हैं.
में लगातार अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराने के बयान सामने आ रहे हैं. अब जामा मस्जिद सदर के वकील जफर अहमद ने कहा कि पुलिस ने गाड़ियां जलाईं थीं. एसडीएम ने जबरदस्ती हौद का पानी खुलवाया. जफर ने कहा कि, लोग समझे मंदिर में खुदाई हो रही है. इतना ही नहीं बल्कि जफर अहमद ने  उपद्रव में मारे गए युवकों को शहीद तक कह डाला. साथ ही परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है. उनका आरोप है कि पूरा घटनाक्रम पुलिस प्रशासन का प्रायोजित प्रोग्राम था.
के मामले में संभल में मस्जिद के बाहर हुई हिंसा के मामले में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत समाजवादी पार्टी के सांसदों ने आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की है. जिसमें उन्होंने मामले की जांच की बात की है.
यूपी पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन करती नजर आ रही है. अब पुलिस ने शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को हिरासत में लिया है. जफर अली ने कुछ देर पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संभल डीएम को रविवार को हुई हिंसा का जिम्मेदार बताया था. जफर अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
संभल जिले में हुई हिंसा के बाद से पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. पुलिस ने अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है और 2500 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ड्रोन के फुटेज से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि संभल में हिंसा जानबूझकर भड़काई गई है. वहीं सपा के सांसद पर भी एफआईआर दर्ज की गई है. संभल के विधायक के बेटे पर भी दंगा भड़काने का आरोप लगा है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद की सर्वे के दौरान हुई हिंसा में अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है. तीन मौत रविवार को हुई थी, जिनको रातोंरात पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया. वहीं एक मौत सोमवार की सुबह हुई है. हिंसा मामले में चार एफआईआर दर्ज की गई है और 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिंसा के दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी. इलाके में हिंसा का असर भी देखने को मिल रहा है. शहर में एक-दो दुकाने ही बस खुली हुई हैं. एहतियात के तौर पर जिले में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुए बवाल को लेकर पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने दो महिलाओं सहित 21 लोगों को हिरासत में ले लिया है. वहीं एहतियात के तौर पर जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. इसके अलावा स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिया गया है. जिले में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. संभल के आसपास के जिलों में भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. बीते रविवार को मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नईम और बिलाल के रूप में की गई है. बरेली, अमरोहा, रामपुर और मुरादाबाद में भी पुलिस की तैनाती की गई है.
संभल के जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर को धमकी दी जा रही है. उन्होंने बताया मुझे बार-बार धमकी दी जा रही है सोशल मीडिया पर मेरी माताजी को गाली दी जा रही है और धमकी दी जा रही है, एक बात साफ करना चाहता हूं, मैं लड़ रहाहूं लड़ता रहूंगा, जिसको जो धमकी देनी है देता रहे, मैं अपना काम करता रहूंगा.
आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश जी आज बरेली पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने संभल के दंगे पर बोलते हुए सपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जो पार्टियां चुनाव हार गई है, यह देंगे उनकी देन है. उन्होंने कहा कि मुसलमान को अपने वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने वाली पार्टियां अब मुसलमान को बेवकूफ नहीं बना सकती आज का मुसलमान जाग चुका है, वह जानता है कि आज उसका हित किस में है.
 
संभल कलेक्टर ने कहा कि जामा मस्जिद के सदर जफर अली साहब का भ्रामक बयान सामने आया था. इसलिए प्रेसवार्ता की जा रही है. उनके बयानों की डिटेलिंग हो रही है. जफर जी ने बोला सर्वे की सूचना नहीं दी. जबकि कोर्ट का ऑर्डर 2.30 पर आया उसके आधे घंटे बाद हमारे पास आए और 5 से 5.30 के बीच पहुंचे. सर्वे की टीम ने लिखा 19 को रात्रि में हमें पत्र दिया जिसमें उन्होंने लिखा कि वहां दो सौ लोग इकट्ठा हो गए. सर्वे का काम नहीं हो सका और दोबारा सर्वे का काम किया जाएगा. 23 तारीख को 6.15 पर मैंने फोन किया था. उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं हैं. SDM और CO को भेजा और कहा कि कॉपी रिसीव करवाइए. उन्होंने कहा कि ऑर्डर DM साहब ने किया. जबकि लिखा है कि 24 में अगली सुबह सर्वे किया जाएगा. उनसे कोई कॉपी नहीं छीनी गई.
जफर साहब ने कहा फायरिंग करते हुए पुलिस को देखा वो बताए कि वो सर्वे करवा रहे थे या फायरिंग करते देख रहे थे. उन्होंने कहा कि पुलिस अपने हथियार चला रही थी, फिर कहा तमंचे चला रही थी और फिर कहा कि हमें नहीं पता. उन्होंने वजू टैंक का पानी खाली करवाया गया. जबकि वीडियोग्राफी के लिए पानी खाली करवाया गया. उन्होंने कहा कि लोगों में भ्रम हो रहा था जबकि कोई भ्रम नहीं हो रहा था. खुदाई में मिट्ठी निकलती है. कोई नापतोल नहीं की गई.
मामले में एसपी केके बिश्नोई ने कहा कि ना ही जफर अली को हिरासत में लिया गया है और ना ही अरेस्ट किया गया है. केवल उन्होंने जो बात कही है, उसके बारे में उनसे बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस के हाथ में देसी कट्टे थे. ये पूरी तरह भ्रामक है. हमारे पास स्मॉग गन और अपने हथियार हैं. ये दंगाइयों को सपोर्ट करने का बयान दे रहे हैं.
प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने संभल बवाल पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि आज ये हालात हैं तो आगे क्या होंगे. इसी बात का डर है. कोर्ट के आदेश पर सर्वे होने पर भी हिंसा करने वाले लोग आगे क्या करेंगे. सनातन बोर्ड इसीलिए मांग रहे हैं. जनसंख्या नियंत्रण कानून इसीलिए मांग रहे. कि अपने स्थलों की सुरक्षा कर सकें. संभल हिंसा ने शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले.
संभल में हुए हिंसा के मामले में समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद का बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि 5 बेकसूर लोगो की हत्याएं हुई हैं. ये दुखद है. संभल की घटना की जिम्मेदारी योगी सरकार पर है. ये जो नंगानाच हुआ है. पुलिस और अधिकारी उसकी चर्चा ना कर पाएं. इसलिए संभल सांसद पर FIR की गई है.
रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने संभल घटना के लिए शासन प्रशासन पर सवाल उठाए. कहा कि पिछली बार जो मकसद अधूरा रह गया था वो दोबारा सर्वे करा कर पूरा किया गया. हजारों केस पेंडिंग रखने वाली कोर्ट ने भी इस मामले में दिए आनन फानन में आदेश दिया. पहले से ही रणनीति बना ली गई थी. जिस तरह से नारे लगाकर धावा बोला गया वो उकसाने के लिए था. पिछली बार ऐसा नहीं हो पाया क्योंकि संभल सांसद तब वहां मौजूद थे. पाकिस्तान भी भारत का हिस्सा होना चाहिए. भारत को इतना बड़ा होना चाहिए, लेकिन इसके लिए ये नहीं चलेगा कि बटोगे तो कटोगे. बल्की जुड़ोगे तो आगे बढ़ोगे ये होगा. हजारों केस पड़े रहते हैं, लेकिन कोर्ट उनपर ORDER नहीं करता. लेकिन इस मामले में आनन-फानन में ORDER किया. पहले मकसद हासिल नहीं हो पाया था. वो मकसद दोबारा सर्वे कराकर पूरा किया गया.
संभल पुलिस ने उन इलाकों में फ्लैग मार्च किया है, जहां रविवार को मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए पहुंची सर्वेक्षण टीम पर पथराव की घटना हुई थी. इस दौरान बड़ी संख्या में हथियार बंद पुलिस जवानों की लंबी लाइन दिखाई दी.
संभल में हुई हिंसा के बाद से पुलिस अलर्ट मोड पर है. शहर भर में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है, तो वहीं अब सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. आरएएफ (रैपिट एक्शन फोर्स) को तैनात किया है. जिससे की किसी भी तरह की अशांति न फैल सके.
संभल में विवादित बयान के मामले में हाल ही में मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष अली जफर ने डीएम को हिंसा का जिम्मेदार ठहराया था. उन्हें दोपहर के वक्त हिरासत में लिया गया. तो वहीं अब मामले में मस्जिद के वकील जफर अहमद ने संभल एसडीएम और सीओ को उपद्रव का जिम्मेदार ठहराया है.
संभल हिंसा को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ओम बिरला से मुलाकात की है. उन्होंने लोकसभा स्पीकर से बातकर मामले में जांच की मांग की है. इस दौरान अखिलेश यावद के साथ समाजवारी पार्टी के सांसद भी शामिल रहे.
संभल में हुए विवाद पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास की प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने कहा कि जिस तरह से खूनी होली खेली गई जिस तरह से हत्या कर दी गई. अगर मंदिर और मस्जिद के नाम पर कत्ल होने लगे. तो मैं इस कत्ल की निंदा करता हूं. शांति की अपील करता हूं.
संभल हिंसा के आरोपियों को पुलिस कोर्ट ले जा रही है. कुछ आरोपियों ने कहा कि उनको कहीं से और उठाया है. तो कुछ ने कहा कि वो मौके पर थे लेकिन पत्थरबाजी में शामिल नहीं थे. हिंसा के कई आरोपी लंगड़ाकर चल रहे थे. आरोपियों ने कहा पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है. पुलिस ने अब तक संभल हिंसा में 25 लोगों को गिरफ्तार किया है.
संभल में पुलिस पीएसी और आरएएफ जवानों ने पैदल मार्च शुरू किया है. इलाके में शांति कायम रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.
सांसद चंद्र शेखर ने संभल बवाल पर CBI जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद मस्जिदों में मंदिर खोजने का ट्रेंड है. इसमें नौजवानों की जान जा रही है. संभल में बड़ी साजिश हुईसुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI जांच होनी चाहिए.
संभल में हुई हिंसा के मामले में शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को पुलिस ने हिरासत में लिया. जफर अली ने थोड़ी देर पहले प्रेस कांफ्रेंस करके एसडीएम संभल और को संभल को हिंसा का जिम्मेद बताया था.
संभल की घटना को लेकर हाथरस में हाई अलर्ट. हाथरस में सभी संवेदशील इलाकों की निगरानी ड्रोन कैमरे से कराई जा रही है. मुख्य बाजारों और संवेदनशील सहित मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस द्वारा पैदल गश्त किया. हाथरस पुलिस की स्पेशल सेल हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखे हुए है. मकान की छत्तों ईट पत्थर रखने वाले घरों की ड्रोन कैमरे में निगरानी कर रही पुलिस. पुलिस अधिकारियों की लोगो से अपील अफवाहों पर ध्यान न दे.
संभल हिंसा पर समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा, “संभल में पुलिस प्रशासन ने जो घटना को अंजाम दिया है, उसने पूरी मानवता को झकझोर कर रख दिया है और प्रदेश और देश की छवि को धूमिल किया है. कल मैं प्रदेश में भी मौजूद नहीं था, संभल तो दूर की बात है. मैं इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में शामिल होने बेंगलुरु गया था. लेकिन मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया. यह पुलिस प्रशासन की साजिश है. जब जनता को पता ही नहीं है कि आप कब सर्वे के लिए आ रहे हैं, तो वे क्या साजिश करेंगे? साजिश के तहत उन्होंने हथियारों का इस्तेमाल किया है, उन्होंने हमारे 5 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी है, कई अन्य घायल हैं, झूठा मामला दर्ज किया गया है. मैं चाहता हूं कि इन अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए.”
ड्रोन के फुटेज से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. दंगे के दोषिय़ों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी. संभल हिंसा मामले में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 2500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
समाजवादी पार्टी सांसद राम गोपाल यादव ने संभल की घटना पर कहा,”हम मांग करते हैं कि जिन लोगों ने गोली चलाई हैं. जिसके लिए वहां के ज़िलाधिकारी और एसपी ज़िम्मेदार हैं उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज़ होना चाहिए.”
Sambhal Violence LIVE:  संभल हिंसा मामले में डीएम राजेंद्र पेंसिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जामा मस्जिद के सदर जफर अली साहब का भ्रामक बयान आया. इसलिए हमें पीसी करनी पड़ी. उनके बयानों की डिटेलिंग हो रही है. इसलिए हमें बयान देना पड़ा. जफर जी ने बोला सर्वे की सूचना नहीं दी. कोर्ट का ऑर्डर 2.30 पर आया उसके आधे घंटे बाद हमारे पास आए और 5 से 5.30 के बीच पहुंचे. सर्वे की टीम ने लिखा 19 को रात्रि में हमें पत्र दिया. जिसमें उन्होंने लिखा कि वहां दो सौ लोग इकट्ठा हो गए और सर्वे का काम नहीं हो सका और दोबारा सर्वे का काम किया जाएगा. 23 तारीख को 6.15 पर मैंने फोन किया और उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं हैं. SDM और CO को भेजा और कहा कि कॉपी रिसीव करवाइए. उन्होंने कहा कि ऑर्डर DM साहब ने किया जबकि लिखा है कि 24 में अगली सुबह सर्वे किया जाएगा. उनसे कोई कॉपी नहीं छीनी गई. एसपी बिश्नोई ने कहा कि जफर साहब को ना हिरासत में लिया गया.  ना ही अरेस्ट किया गया है. केवल जो वार्ता उन्होंने की उसके बारे में बातें कर रहे हैं.
में लगातार अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराने के बयान सामने आ रहे हैं. अब जामा मस्जिद सदर के वकील जफर अहमद ने कहा कि पुलिस ने गाड़ियां जलाईं थीं. एसडीएम ने जबरदस्ती हौद का पानी खुलवाया. जफर ने कहा कि, लोग समझे मंदिर में खुदाई हो रही है. इतना ही नहीं बल्कि जफर अहमद ने  उपद्रव में मारे गए युवकों को शहीद तक कह डाला. साथ ही परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है. उनका आरोप है कि पूरा घटनाक्रम पुलिस प्रशासन का प्रायोजित प्रोग्राम था.
के मामले में संभल में मस्जिद के बाहर हुई हिंसा के मामले में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत समाजवादी पार्टी के सांसदों ने आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की है. जिसमें उन्होंने मामले की जांच की बात की है.
यूपी पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन करती नजर आ रही है. अब पुलिस ने शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को हिरासत में लिया है. जफर अली ने कुछ देर पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संभल डीएम को रविवार को हुई हिंसा का जिम्मेदार बताया था. जफर अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
संभल जिले में हुई हिंसा के बाद से पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. पुलिस ने अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है और 2500 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ड्रोन के फुटेज से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि संभल में हिंसा जानबूझकर भड़काई गई है. वहीं सपा के सांसद पर भी एफआईआर दर्ज की गई है. संभल के विधायक के बेटे पर भी दंगा भड़काने का आरोप लगा है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद की सर्वे के दौरान हुई हिंसा में अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है. तीन मौत रविवार को हुई थी, जिनको रातोंरात पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया. वहीं एक मौत सोमवार की सुबह हुई है. हिंसा मामले में चार एफआईआर दर्ज की गई है और 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिंसा के दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी. इलाके में हिंसा का असर भी देखने को मिल रहा है. शहर में एक-दो दुकाने ही बस खुली हुई हैं. एहतियात के तौर पर जिले में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुए बवाल को लेकर पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने दो महिलाओं सहित 21 लोगों को हिरासत में ले लिया है. वहीं एहतियात के तौर पर जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. इसके अलावा स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिया गया है. जिले में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. संभल के आसपास के जिलों में भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. बीते रविवार को मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नईम और बिलाल के रूप में की गई है. बरेली, अमरोहा, रामपुर और मुरादाबाद में भी पुलिस की तैनाती की गई है.

क्या आप सही तरीके से नहा रहे हैं? एक बदलाव और देखें कैसे सर्दियों में भी चमकती रहेगी स्किन!
पहाड़ों पर बर्फबारी देखने जाना है? लिस्ट में शामिल कर लें ये जगह, है फुल पैसा वसूल…
रूसी मॉडल पर आया दिल, पत्नी को तलाक देकर रचाई तीसरी शादी, किस्मत ने मारी पलटी, एक्टर बन गया डिप्टी CM
Shimal News: एक बार फिर पीला हुआ शिमला के मशहूर क्राइस्ट चर्च का रंग, देखिए तस्वीरें
बॉलीवुड का सबसे मनहूस टाइटल, बॉक्स ऑफिस पर 9 फिल्मों की लगी लंका, डिप्रेशन में चला गया था 1 हीरो
फर्जी पुलिसकर्मी बनकर 4 साल की नौकरी, साथी के साथ सोशल मीडिया पर डालता था फोटो, ऐसे खुली पोल
साल 2024 की BLOCKBUSTER फिल्म, स्क्रीन से हटी नजर तो निकल जाएगा सस्पेंस, 8.3 है मिस्ट्री थ्रिलर की रेटिंग
एक्ट्रेस ने भागकर की पहली शादी, परिवार के खिलाफ जाकर मुख्यमंत्री की बन बैठी थीं सेकेंड वाइफ, अब जी रहीं ऐसी लाइफ
नींबू के हर पौधे से ₹2500 तक की कमाई, यहां जाने ऐसे ही 8 किसानों के स्मार्ट टिप्स जो आपको कर देंगे मालामाल
लाइव ब्लॉग
6 hours ago
8 hours ago
16 hours ago
15 hours ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News