Tarot Rashifal 26 november2024 Kumbh (Aquarius): कुंभ वालें जल्दबाजी में कार्य न करें, आपकी सोच बहुत अच्छी है – Aaj Tak

Feedback
कुंभ (Aquarius):-
Cards :- Seven of wands 

 किसी भी परिस्थिति में पीछे हटने की कोशिश करना व्यर्थ साबित होगी.आगे बढ़ते ही जाना पड़ेगा.चाहे कैसी भी चुनौतियों का सामना करना पड़े.धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़कर सामने आ रही परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करें.व्यवसाय में मिले धोखे ने काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है.इन परिस्थितियों से घबरा कर खुद को कमजोर और आत्महीन न होने दे.अतीत की सभी कटु यादों और कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने का फैसला करें.वक्त के अनुकूल होने की प्रतीक्षा न करें.धीरे धीरे बढ़े कदम वक्त की प्रतिकूलता को स्वयं दूर कर देंगे.जल्द ही समय आपके अनुकूल होगा .जिन भी  परेशानियों का अभी तक सामना करना पड़ा है .उनसे राहत मिलती नजर आ सकेगी .कार्यक्षेत्र में नए अवसर आते दिखाई देंगे .नकारात्मक विचारों से दूर होकर जीवन में सकारात्मक विचारों को शामिल करेंगे .व्यवसाय में हुई आर्थिक हानि को पूरा करने के लिए सामने से मदद भी मिल सकती है.परिजनों मित्रों सहयोगियों के सहयोग से व्यवसाय को पुनः गति देने का प्रयास कर सकते है.स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन सकती है .नई जगह पर  नए व्यवसाय की शुरुआत आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है.
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य समस्याएं लगातार परेशान कर सकती है.खर्च   में भी अधिकता आ सकती है.उचित खानपान और नियमित दिनचर्या  तबियत को ठीक रख सकता है.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति धीरे धीरे सुधरती नजर आ सकती है.खर्च की अधिकता से मन परेशान रह सकता है.धन कमाने के अन्य स्त्रोतों को ढूंढने का प्रयास कर सकते है.
रिश्ते : रिश्ते में अभी गलतफहमी ने अपनी जगह बना ली है.कोशिश कर पहले जैसी मधुरता लाने का प्रयास कर सकते है.
 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News