Feedback
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि देश की बागडोर संभालने के तुरंत बाद वह चीन, मेक्सिको और कनाडा पर अतिरिक्त शुल्क लगाएंगे. इन देशों की नीतियों में बदलाव कराने के लिए इन पर दबाव बनाया जा सके.
ट्रंप ने कहा कि कनाडा और मेक्सिको से अमेरिका आने वाले सभी उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा. इन देशों से बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी अमेरिका में प्रवेश कर रहे हैं. इन देशों से बड़े पैमाने पर ड्रग्स की भी हमारे देश में सप्लाई हो रही है. इसके साथ ही चीन के उत्पादों पर 10 फीसदी का टैक्स लगाया जाएगा. बता दें कि ट्रंप के इस फैसले से उत्तरी अमेरिका की सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है और यहां के कारोबार पर असर पड़ सकता है.
ट्रंप ने कहा कि 20 जनवरी को मेरे पहले आदेशों में एक आदेश ये भी होगा कि मैं मेक्सिको और कनाडा से अमेरिका में आयात हो रहे सभी उत्पादों पर 25 फीसदी का शुल्क लगाऊंगा. यह फैसला ऐसे समय पर लागू किया जाएगा, जब ड्रग्स विशेष रूप से फेंटानिल और सभी गैरकानूनी सामान धड़ल्ले से अमेरिका में लाया जा रहा है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू