Feedback
चंडीगढ़ के दो नाइट क्लब के पास मंगलवार तड़के धमाके होने की खबर है. कहा जा रहा है कि देसी बमों से धमाके किए गए. मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम मौके पर पहुंचेगी.
कहा जा रहा है कि दो अज्ञात बाइकसवारों ने सेक्टर 26 स्थित दो नाइट क्लबों के पास संदिग्ध विस्फोटक फेंके. संदिग्धों ने मंगलवार तड़के चार बजे के आसपास ये हमला किया. बताया जा रहा है कि ये बहुत ही कम क्षमता के ब्लास्ट थे. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.
सूत्रों का कहना है कि उगाही के इरादे से ये देसी बम फेंके गए थे. लेकिन फिर भी पुलिस इस हमले के बीच के मोटिव का पता लगा रही है. चंडीगढ़ पुलिस फॉरेंसिक टीमों की मदद से मामले की जांच कर रही है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू