Lucknow News: लखनऊ से सुपरफास्ट ट्रेन को मंजूरी, अयोध्या-गोरखपुर से लेकर बिहार होकर शक्तिपीठ पहुंचेगी – Zee News Hindi

Lucknow News: लखनऊ वालों के लिए अच्छी खबर है. यहां से सुपरफास्ट ट्रेन को मंजूरी मिल गई है. जिससे कई राज्य आपस में जुड़ेंगे और यात्रियों को सफर काफी हद तक आसान हो जाएगा. यहां पढ़िए पूरी जानकारी
Trending Photos
Lucknow News: लखनऊ वालों के लिए गुड न्यूज है. यहां से कई राज्यों को जोड़ने वाली ट्रेन का संचालन शुरू होने वाला है. जिससे शक्ति पीठ मां कामाख्या के दर्शन भी आसानी से हो पाएंगे. जल्द ही इसके लिए गोमतीनगर से डिब्रूगढ़ तक नई ट्रेन का संचालन शुरू होगा. सूत्रों की मानें तो इसका प्रस्ताव पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने रेलवे बोर्ड को भेज दिया है. इस पर लगभग सहमति बन गई है. यह ट्रेन अयोध्या धाम और गोरखपुर होकर चलेगी. जो प्रस्ताव भेजा गया है, उसके हिसाब से यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलेगी.

क्या है ट्रेन का शेड्यूल?
प्रस्ताव के मुताबिक, डिब्रूगढ़ से रात 9 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 7:15 बजे गोरखपुर, 10:10 बजे अयोध्या धाम होते हुए दोपहर 1:15 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी. रास्ते में कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, बरौनी, हाजीपुर और छपरा ग्रामीण में इसका स्टॉपेज होने की संभावना है. ट्रेन को यह दूरी तय करने में करीब 41 घंटे लगेंगे. इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे. 

श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान
उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की सहमति के बाद इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है. उम्मीद है कि रेलवे बोर्ड से भी इस ट्रेन को हरी झंडी मिल जाएगी. इस ट्रेन का किराया कितना होगा, ये पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की तरफ से बाद में सामने आएगा. ट्रेन सेवा शुरू होने से न सिर्फ लखनऊ से मां कामाख्या देवी के दर्शन करने वालों का सफर आसान होगा, बल्कि इससे पूर्वोत्तर भारत के राज्य की ओर से अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी राहत मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर रूट की 122 ट्रेनें 22 दिनों तक रहेंगी रद्द, प्रयागराज जंक्शन जाने वाले 14 ट्रेनें डाइवर्ट

Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News