Uttarakhand Badrinath Avalanche LIVE Updates: उत्तराखंड में ंबद्रीनाथ और माणा गांव के पास आए हिमस्खलन में अभी भी 41 मजदूर दबे हुए हैं। अभी तक यहां सिर्फ 16 लोगों को बचाया जा सका है। इस हादसे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने DG, ITBP और DG, NDRF से बात की है। इंडियन आर्मी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हिमस्खलन सुबह करीब सवा सात बजे आया, जिसमें माणा और बद्रीनाथ के बीच एक मजदूरों का कैंप प्रभावित हुआ। इस भूस्खलन की वजह से आठ कंटेनर्स और एक शेड में 57 मजदूर दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही इंडियन आर्मी की टीमें तुरंत घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए पहुंच गईं। इन टीमों में डॉक्टर भी शामिल हैं। इंडियन आर्मी ने बताया कि 11:50 बजे तक रेस्क्यू टीम ने पांच कंटेनरों का पता लगा लिया था और 10 लोगों को रेस्क्यू कर लिया था। रेस्क्यू किए गए लोगों में चार की हालत गंभीर है। इंडियन आर्मी के जवान अभी भी तीन कंटेनर्स को खोज रहे हैं। हादसे वाली जगह पर चल रहे ऑपरेशन से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता डॉट कॉम के इस लाइव ब्लॉग के साथ…
Mana Chamoli Avalanche LIVE: हादसे वाली जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। रेस्क्यू किए जा रहे मजदूरों को ले जाने के लिए बर्फ हटाने वाली मशीन का प्रयोग किया जा रहा है।
https://twitter.com/ANI/status/1895426291081544095
Mana Chamoli Avalanche LIVE: अमित शाह ने X के जरिए कहा – उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने के संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, DG ITBP और DG NDRF से बात की। हादसे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी प्राथमिकता है। स्थानीय प्रशासन बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से लगा हुआ है। NDRF की दो टीमें भी जल्द ही घटना स्थल पर पहुंच रही हैं।
Mana Chamoli Avalanche LIVE: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- आज जोशीमठ (उत्तराखंड) के माणा क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण हिमस्खलन हुआ है, जिससे बीआरओ का जीआरईएफ कैंप प्रभावित हुआ है। स्थिति के बारे में सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी से बात की। प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। स्थानीय सेना इकाइयों द्वारा बचाव प्रयास भी जारी हैं। सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करके फंसे हुए कर्मियों को बचाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
इंडियन आर्मी के जवान तीन कंटेनरों के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इनमें मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। क्षेत्र में भारी बर्फबारी जारी है, और GREF जोशीमठ और माणा के बीच सड़क को साफ करने का काम कर रहा है। बचाव और चिकित्सा सहायता में सहायता के लिए जोशीमठ से अतिरिक्त चिकित्सा संसाधन माणा में भेजे जा रहे हैं।
Mana Chamoli Avalanche LIVE: भारतीय सेना ने बताया कि उनकी त्वरित प्रतिक्रिया टीमें (जिसमें आईबेक्स ब्रिगेड के 100 से अधिक कर्मी) को तुरंत तैनात किया गया, जिसमें डॉक्टर, एम्बुलेंस और प्लांट उपकरण शामिल थे। सुबह 11:50 बजे तक, टीमों ने पांच कंटेनरों का पता लगा लिया और 10 व्यक्तियों को सफलतापूर्वक बचा लिया, जो सभी जीवित थे। बचाए गए 10 में से चार कर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
भारतीय सेना ने बताया कि 28 फरवरी 2025 को सुबह करीब 07:15 बजे माणा और बद्रीनाथ के बीच स्थित एक बीआरओ लेबर कैंप हिमस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे 57 श्रमिक आठ कंटेनरों और एक शेड के अंदर दब गए।
Mana Chamoli Avalanche LIVE: इंडियन आर्मी की सूर्या कमांड के अनुसार, गढ़वाल सेक्टर के माणा गांव के पास GREF कैंप पर हिमस्खलन हुआ। कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के बावजूद भारतीय सेना की IBEX ब्रिगेड ने तेजी से बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 10 कर्मियों को बचाया जा चुका है और सेना द्वारा उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। अतिरिक्त सैनिकों और उपकरणों को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है।
https://twitter.com/ANI/status/1895409180506492964
Mana Chamoli Avalanche LIVE: हिमाचल के कुल्लू जिले में पिछले 24 घंटों से निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ है। क्षतिग्रस्त वाहनों को निकालने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने नदियों और नालों के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी किया है और बिजली, यातायात और पेयजल सेवाओं को बहाल करने की कोशिश कर रहा है।
Mana Chamoli Avalanche LIVE: उत्तराखंड के चमोली जिले में माना के पास भारी बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Chamoli Avalanche LIVE Updates: चमोली के संदीप तिवारी ने बताया – भारी बर्फबारी के कारण हम वहां हेलीकॉप्टर सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाए हैं। उनके पास संवाद करने के लिए सैटेलाइट फोन या अन्य उपकरण भी नहीं हैं।
Chamoli Avalanche LIVE Updates: SDRF अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन बद्रीनाथ धाम के नजदीक हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आपदा नियंत्रण कक्ष, चमोली को सबसे पहले हिमस्खलन की सूचना मिली और SDRF कमांडेंट ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। SDRF ने बताया कि गौचर और सहस्त्रधारा (देहरादून) चौकियों पर उच्च ऊंचाई वाली रेस्क्यू टीमों को भी स्टैंड बाय पर रखा गया है।
इस हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि BRO के 57 श्रमिक फंसे थे जिनमें से 16 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और बाकियों के लिए प्रयास चल रहे हैं… सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं… हमारा आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से सक्रिय है। जिला प्रशासन और हम स्वयं लगातार संपर्क में हैं और हमारा प्रयास है कि सभी को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए।
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का ऐलान किया जा चुका है। अब क्योंकि यह हादसा बद्रीनाथ के काफी पास हुआ है, ऐसे में बर्फ हटाने का काम काफी तेजी से किया जा रहा है, पूरा प्रयास है कि समय रहते सड़क को खाली किया जाए।
पिछले दो दिनों से पहाड़ों में मौसम काफी खराब चल रहा है. उत्तराखंड के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के भी कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली है, नदियां उफान पर हैं। कई गाड़ियां भी बह चुकी हैं।
Chamoli Avalanche LIVE Updates: आईजी नीलेश आनंद भारने ने ANI को बताया- माणा के सीमावर्ती क्षेत्र में सीमा सड़क संगठन शिविर के पास एक बड़ा हिमस्खलन हुआ है। इसमें सड़क निर्माण में लगे 57 मजदूर फंस गए। रेस्क्यू गए मजदूरों को गंभीर हालत में माणा के पास सेना के शिविर में भेज दिया गया है।
Chamoli Avalanche LIVE Updates: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया को बताया – 16 मजदूरों को बचा लिया गया है। सारी तैयारियां कर ली गई हैं। हम ITBP से मदद ले रहे हैं। जिला प्रशासन और सभी लोग संपर्क में हैं और हम जल्द से जल्द सभी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
Chamoli Avalanche LIVE Updates: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने माणा गांव के पास हिमस्खलन की पुष्टि करते हुए कहा – जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।
Chamoli Avalanche LIVE Updates: चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने बताया माणा में भूस्खलन की पुष्टि की है। उन्होंने एक अखबार को बताया कि एयरफोर्स की मदद मांगी जा रही है। इंडियन आर्मी और ITBP रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हैं। NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच रही है।
बीआरओ के कार्यकारी अभियंता सीआर मीणा ने बताया कि 57 कर्मचारी मौके पर हैं। तीन से चार एंबुलेंस भी भेजी गई हैं, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण बचाव दल को वहां पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं।
Chamoli Avalanche LIVE Updates: जिन दस मजदूरों को बचाया गया है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इन लोगों को माणा के पास आर्मी कैंप में भेजा गया है।
Chamoli Avalanche LIVE Updates: प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भूस्खलन माणा में सीमावर्ती इलाके में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के एक कैंप के पास हुआ। इसी वजह से 57 मजदूर भूस्खलन में दब गए।
Chamoli Avalanche LIVE Updates: चमोली जिले के माणा गांव में भूस्खलन में 57 मजदूर दब गए। इन मजदूरों में से 10 को रेस्क्यू कर लिया गया है।