UP के संभल में हिंसा का मंगलवार को तीसरा दिन है। स्कूल खोल दिए गए हैं। इंटरनेट आज भी बंद है। पूरे शहर में RAF पुलिस फोर्स के साथ मार्च कर रही है। जामा मस्जिद जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग है। हिंसा प्रभावित इलाके में अभी भी हालात सामान्य नहीं ह
इस बीच, सपा ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा- पुलिस दो तरह के असलहे रखती है। फंसने से के लिए प्राइवेट असलहे का इस्तेमाल करती है। मैंने अपनी आंखों से प्राइवेट असलहों के साथ पुलिस को देखा है। सरकार विशेष वर्ग के खिलाफ सांप्रदायिक भावना से भरी है। हम संभल हिंसा का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे। सरकार यूपी में सांप्रदायिक उन्माद पैदा करना चाहती है।
वहीं, केंद्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संभल जाएंगे। वह पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दैनिक भास्कर से इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि राहुल दो-तीन दिन में वह संभल का दौरा कर सकते हैं।
इधर, अखिलेश यादव ने कहा कि वह भी संभल जाएंगे। सरकार की गलती की वजह से हिंसा भड़की। वहीं, डिंपल यादव ने कहा कि सरकार जानबूझकर लोगों को प्रताड़ित कर रही है। सपा सांसद रामगोपाल यादव ने प्रशासन पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। कहा- संसद में हमारी प्राथमिकता संभल का मुद्दा है। हम इसे छोड़ नहीं सकते।
हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर को धमकी मिली है। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर उनकी मां को गाली दी जा रही है। जैन ने कहा- मैं लड़ रहा हूं, लड़ता रहूंगा। जिसको जो धमकी देनी है देता रहे, मैं अपना काम करता रहूंगा।
सोमवार को संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सदर विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल पर हिंसा भड़काने की FIR दर्ज की है। पुलिस ने हिंसा से जुड़े मामले में 7 FIR दर्ज की हैं। इनमें 6 नामजद और 2500 से ज्यादा अज्ञात हैं। अब तक 25 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। रविवार को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़की थी। पथराव, फायरिंग में 4 लोगों की मौत हुई।
संभल हिंसा के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.