हनी सिंह ने कहा- जो दहेज लेते हैं मर्द नहीं: लखनऊ में अंग्रेजी बीट…गाने से कॉन्सर्ट का आगाज, फैंस बोले- ब… – Dainik Bhaskar

रैपर और सिंगर हनी सिंह का शुक्रवार को लखनऊ में धमाकेदार कॉन्सर्ट हुआ। उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने फैंस का दिल जीत लिया। इस दौरान हनी सिंह ने अपने युवा फैंस से कहा- जो दहेज लेता है वह मर्द ही नहीं।
‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ के तहत हनी सिंह ने 4 घंटे का लाइव शो किया। यह शो कूलब्रीज रिसॉर्ट, सुशांत गोल्फ सिटी में हुआ। हनी सिंह ने कॉन्सर्ट का आगाज ‘अंग्रेजी बीट…’ गाने से किया। फैंस में यो-यो हनी सिंह का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। पूरा रिसॉर्ट हाउसफुल था। बड़ी संख्या में फैन उनकी तस्वीर लेकर पहुंचे थे।
हनी सिंह ने शो का आगाज करते हुए फैंस से पूछा- नवाबों के शहर लखनऊ वालों कैसे हो? एक फैंस से उन्होंने अपनी तस्वीर वाली फोटो भी मांगी।
कॉन्सर्ट देखने के लिए लोग मणिपुर, मध्यप्रदेश और बिहार से भी आए थे। वाराणसी से आए उत्कर्ष ने कहा- कौन कहता है कि कमबैक नहीं होता है, हनी सिंह का कमबैक हो गया है, देख रहे हैं बाहर कितनी पुलिस लगी हुई है। हनी सिंह, बदशाह का बाप है। सतना से आए विक्रम जैन ने कहा- मैं पहली बार हनी सिंह का कोई कॉन्सर्ट अटेंड करने पहुंचा हूं। हनी सिंह जैसा कोई नहीं गा सकता है। यहां बहुत अच्छा माहौल है।
वहीं, सुशांत गोल्फ सिटी जाने वाले सुलतानपुर हाइवे पर भीषण जाम लगा। पुलिस ने गाड़ियों को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट किया।
ताजा अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News