भास्कर संवाददाता| हरसूद
शासकीय महाविद्यालय में वर्ष 2024-25 के वार्षिक उत्सव के द्वितीय चरण के प्रारंभ में शुक्रवार को अधिवक्ता नीलेश कौशल ने कहा- भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत छात्र जीवन में बौद्धिक एवं शारीरिक खेलों के बहुत महत्व है। विधायक प्रतिनिधि कमल खंडेलवाल ने महाविद्यालय के शेष विकास कार्य शीघ्र कराए जाने का आश्वासन दिया।
बौद्धिक सत्र में विधायक प्रतिनिधि कमल खंडेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम पंवार, जनपद सदस्य महेंद्र राजपूत, दीपक शर्मा, रूपाली जिनोदिया, प्रीतम डोटवा, अमित यादव, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, प्राचार्य वीके वर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। डॉ.जयेश वैष्णव द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा पर प्रश्न-मंच आयोजित कर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। भारतीय समाज एवं संस्कृति विषय पर भाषण के साथ ही सोशल मीडिया का सामाजिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पर पक्ष और विपक्ष में प्रतिभागियों ने अपनी बात रखी। अंत में कॉलेज स्टाफ के लिए चेयर रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें डॉ. शशिबाला भट्ट विजेता रही। संचालन नीतेश राठौड़ एवं तनु यादव ने किया। आभार ब्रिजेश सरयाम ने माना।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.