आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से गुजरात के तीन दिन के दौरे पर होंगे। वह जूनागढ़ जिले के सासन में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव केंद्र वंतारा भी जाएंगे। पीएम श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम के क्रम में वे रविवार को जामनगर स्थित पशु देखभाल केंद्र वंतारा का दौरा करेंगे। वहीं अगले दिन वह जंगल सफारी का आनंद लेंगे। इस बारे में गुजरात के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ए पी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी गिर राष्ट्रीय उद्यान के मुख्यालय सासन में अपने प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन करने वाले श्री सोमनाथ ट्रस्ट की एक बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: 3 मार्च को प्रधानमंत्री गिर राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी का आनंद लेकर अपने दिन की शुरुआत करेंगे, जो एशियाई शेरों का निवास स्थान है।
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने आज पहली बैठक बुलाई है। ये समीक्षा बैठक नॉर्थ ब्लॉक गृहमंत्रालय में होगी। अमित शाह मणिपुर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। गृहमंत्री के साथ बैठक में मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, मणिपुर सरकार के अधिकारी, सेना के अधिकारी,अर्धसैनिक बल के शीर्ष अधिकारी भी शामिल होंगे। बता दें, 9 फरवरी को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद ये मीटिंग होने जा रही है। राज्य के राज्यपाल से रिपोर्ट मिलने के बाद 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का निरीक्षण किया। रेल मंत्री ने कहा ,”…गुजरात के लिए इस रेलवे के बजट में रिकॉर्ड आवंटन हुआ है, 17155 करोड़ का आवंटन हुआ है ये जब UPA की सरकार थी तब मात्र 590-600 करोड़ का आवंटन हुआ करता था आज उनसे 29 गुना ज्यादा आवंटन हुआ है और गुजरात में रेलवे का निवेश 1,27,000 करोड़ रुपए का हुआ है…”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चमोली पहुंच रहे हैं, जहां पर हादसा हुआ है, वहां पर वे स्थिति का जायजा लेंगे। वे दे रात से ही सभी अधिकारियों के संपर्क में है और लगातार निर्देश दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ़ोन पर बात की। सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनपद चमोली के माणा में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने प्रदेश में हो रही बारिश और हिमपात की स्थिति पर भी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया।
सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि काल दूरभाष के माध्यम से माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली। जिन श्रमिकों को कल बाहर निकाल लिया गया था उनमें से गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर भेजने के लिए एयरलिफ़्ट करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।
बैठक के बाद प्रधानमंत्री सासन में कुछ महिला वन कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि बाद में प्रधानमंत्री गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। उन्होंने बताया कि सोमनाथ से वह राजकोट हवाई अड्डे पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें कि एनबीडब्ल्यूएल में 47 सदस्य हैं, जिनमें सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों के सदस्य, इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव वार्डन और विभिन्न राज्यों के सचिव शामिल हैं। देश के प्रधानमंत्री एनबीडब्ल्यूएल के पदेन अध्यक्ष होते हैं।
3 मार्च को प्रधानमंत्री गिर राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी का आनंद लेकर अपने दिन की शुरुआत करेंगे, जो एशियाई शेरों का निवास स्थान है। उन्होंने कहा कि सिंह सदन लौटने के बाद, वे एनबीडब्ल्यूएल की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ऐसी बैठकों में वन्यजीवों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा की जाती है और उन्हें अंतिम रूप दिया जाता है। यह बैठक विशेष है, क्योंकि इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे।
प्रधानमंत्री एक मार्च की शाम को जामनगर पहुंचेंगे और वहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन उनका जामनगर में वंतारा पशु देखभाल केंद्र का दौरा करने का कार्यक्रम है। वह जामनगर से रवाना होकर शाम को सासन पहुंचेंगे। सासन में वन विभाग के कार्यालय-सह-गेस्ट हाउस ‘सिंह सदन’ में पहुंचने के बाद, प्रधानमंत्री श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रधानमंत्री एक मार्च की शाम को जामनगर पहुंचेंगे और वहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन उनका जामनगर में वंतारा पशु देखभाल केंद्र का दौरा करने का कार्यक्रम है। वह जामनगर से रवाना होकर शाम को सासन पहुंचेंगे। सासन में वन विभाग के कार्यालय-सह-गेस्ट हाउस ‘सिंह सदन’ में पहुंचने के बाद, प्रधानमंत्री श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।