UP Uttarakhand News LIVE: चमोली हादसे के बाद सीएम धामी पहुंचे जोशीमठ, हवाई सर्वे कर घायलों का हाल जाना – Zee News Hindi

 
 
Trending Photos
UP Uttarakhand News LIVE updates:उत्तराखंड में बद्रीनाथ और माणा गांव के पास आए हिमस्खलन में अभी भी कई मजदूर दबे हुए हैं. चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी है कि 57 मजदूरों में से 33 को रेस्क्यू कर लिया गया है. आर्मी को भी रेस्क्यू में लगाया गया है.  सीएम धामी ने कहा कि  आईटीबीपी के जवानों को रेस्क्यू में लगाया गया है. माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के क्रम में 14 अन्य श्रमिकों को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया है. एक मजदूर की मौत हो गई है. कंट्रोल रूम से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं सीएम धामी. यूपी और उत्तराखंड में मौसम बदल गया है. यूपी में बारिश और उत्तराखंड में बर्फबारी से लोगों का हाल बुरा है. लखनऊ एयरपोर्ट 15 जुलाई तक बंद रहेगा. 15 जुलाई तक 8 घंटे बंद रहेगी फ्लाइट्स.मरम्मत के चलते सेवाएं निरस्त.

  1. Lucknow News: मजार पर भाईजान VS भाईजान!
    1 मजार, 2 मुस्लिम गुटों में तकरार
    मजार की जमीन, कब्जे का सीन

#MazarDispute

मजार पर भाईजान VS भाईजान!
1 मजार, 2 मुस्लिम गुटों में तकरार
मजार की जमीन, कब्जे का सीन#MuslimGroupsClash #ShrineConflict @shukladeepali15 pic.twitter.com/UQyKTrGSp6

— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) March 1, 2025
उत्तर प्रदेश संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें यूपी समाचार और उत्तराखंड न्यूज़ सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर.

 

 

UP Uttarakhand News LIVE: सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
चमोली : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के माणा क्षेत्र में हिमस्खलन के बाद घटना क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. 
 
UP Uttarakhand News LIVE: मुख्‍यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्‍थी का कार्यकाल बढ़ा 
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है. साल 2022 में सेवानिवृत्त होने के बाद प्रशासनिक मामलों में सलाह देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में सलाहकार बनाए गए अवनीश अवस्थी का तीसरी बार कार्यकाल बढ़ाया गया है. अवनीश अवस्‍थी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं. अवनीश अवस्थी 28 फ़रवरी 2026 तक सेवा देंगे. 
UP Uttarakhand News LIVE: सीएम धामी जोशीमठ पहुंचे 
चमोली : चमोली हादसे के बाद सीएम धामी जोशीमठ पहुंचे हैं. धामी ने रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन का जायजा लिया है. साथ ही घायल मजदूरों का भी हाल जाना है.   
 
Chamoli Avalanche Update: ऋषिकेश, देहरादून (उत्तराखंड): चमोली हिमस्खलन घटना पर एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक और सीईओ मीनू सिंह ने कहा, “हमारे लिए बहुत चिंता की बात है…ऐसी खबर है कि उस घटना में बहुत से मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है कुछ मरीज को बॉर्डर संस्थान में भर्ती कराया गया है हम
 
Mana Chamoli Avalanche LIVE:माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के क्रम में 14 अन्य श्रमिकों को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। बाहर निकाले गए श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। गंभीर रूप से घायल 3 श्रमिकों को आर्मी चिकित्सालय, ज्योतिर्मठ में उपचार हेतु भेज दिया गया है।
 
Chamoli Avalanche Update: माणा क्षेत्र में कल से किए जा रहे रेस्क्यू अभियान में 47 लोगों को सेना और आईटीबीपी की टीम ने खोज लिया है। 6 घायलों को हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया ज्योर्तिमठ सेना चिकित्सालय।
 
Chamoli Avalanche Update: चमोली (उत्तराखंड): चमोली हिमस्खलन घटना पर भारतीय सेना के ब्रिगेडियर एमएस ढिल्लों ने कहा,”भारतीय सेना ने पूरी रात बचाव अभियान चलाया। भारतीय सेना की एक टुकड़ी ने हिमस्खलन में फंसे 14 और लोगों को बचाया। उन्हें इलाज के लिए ले जाया जा रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।”
#WATCH चमोली (उत्तराखंड): चमोली हिमस्खलन घटना पर भारतीय सेना के ब्रिगेडियर एमएस ढिल्लों ने कहा,”भारतीय सेना ने पूरी रात बचाव अभियान चलाया। भारतीय सेना की एक टुकड़ी ने हिमस्खलन में फंसे 14 और लोगों को बचाया। उन्हें इलाज के लिए ले जाया जा रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।”… pic.twitter.com/fZgygBL0Rd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025
Mana Chamoli Avalanche LIVE:अब तक 33 मजदूरों का हुआ रेस्क्यू  
मौसम खराब होने की वजह से रूका रेस्क्यू
मुसीबत का थंडर
 
चमोली हादसे का ताजा अपडेट
कुल 33 मजदूरों का रेस्क्यू किया गया.सुबह 14 मजदूरों का रेस्क्यू किया गया. कुल 8 मजदूरों का रेस्क्यू किया जाना है.
 
Mana Chamoli Avalanche LIVE: माणा में ‘ऑपरेशन जिंदगी’ जारी
माणा में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अब तक 47 मजदूरों का रेस्क्यू किया गया है,8 मजदूर फंसे हुए हैं.
 
Chamoli Avalanche Update: CM Dhami LIVE : उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया,”प्रातः काल दूरभाष के माध्यम से माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली। जिन श्रमिकों को कल बाहर निकाल लिया गया था उनमें से गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर भेजने के लिए एयरलिफ़्ट करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण हेतु चमोली के लिए निकल रहा हूँ।  मौसम खुलने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई गई है। प्रभु बदरी विशाल की कृपा एवं बचावकर्मियों के अथक परिश्रम से जल्द से जल्द बर्फ में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।”
 
UP uttarakhand News LIVE Updates:बारिश के बाद जमी बर्फ 
संवरती वादियां
 
Lucknow News: माणा में ‘ऑपरेशन जिंदगी’ जारी
सीएम धामी ने सुबह फोन पर राहत बचाव अभियान की जानकारी ली
‘घायलों को एयरलिफ्ट करने के अधिकारियों को निर्देश’
 
Lucknow News: मुस्लिम कर्मचारियों को दी सौगात
हिंदू पार्षदों का एतराज
रमजान में 1 घंटे पहले छुट्टी
 
Mana Chamoli Avalanche LIVE: माणा में ‘ऑपरेशन जिंदगी’ जारी
‘सुबह फोन पर राहत बचाव अभियान की जानकारी ली’ 
‘घायलों को एयरलिफ्ट करने के अधिकारियों को निर्देश’
#UttarakhandDisaster
माणा में ‘ऑपरेशन जिंदगी’ जारी
‘सुबह फोन पर राहत बचाव अभियान की जानकारी ली’
‘घायलों को एयरलिफ्ट करने के अधिकारियों को निर्देश’#ManaGlacier #ChamoliRescue @pushkardhami pic.twitter.com/6VzePHl4G9
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) March 1, 2025
Lucknow News LIVE: लखनऊ एयरपोर्ट 15 जुलाई तक बंद
15 जुलाई तक 8 घंटे बंद रहेगी फ्लाइट्स
मरम्मत के चलते सेवाएं निरस्त
 
Lucknow News LIVE: सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क का बड़ा बयान
जामा मस्जिद मामले में गुमराह किया जा रहा है.जामा मस्जिद के सरकारी जमीन पर बने होने के प्रशासन के पास कोई सुबूत नहीं है , मस्जिद मुस्लिमों की जमीन पर बनी हुई .सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क ने इस बीच बयान देकर ASI की जामा मस्जिद सर्वेक्षण रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए.बयान देकर कहा , सर्वेक्षण टीम में अगर हाईकोर्ट ने अपना नुमाइंदा भी भेजा होता तो सर्वेक्षण रिपोर्ट ऐसी नहीं होती. ASI किसके दबाव में काम कर रही है सब जानते है.इस फैसले के मामले में हम सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे. सरकार पर मुस्लिमों को परेशान किए जाने के आरोप लगाते हुए कहा , जिस तरह के हालात और परेशानी आज कौम के सामने है ,अगर आज दादा मोहतरम होते तो ऐसे हालात नहीं बनते.लेकिन अल्लाह मालिक है ,हमें अल्लाह पर भरोसा है , हालात बदलेंगे ।
Lucknow News LIVE: अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
अपराधियों को योगी ने फिर चेताया
योगी फोर्स का खौफ
 
UP uttarakhand News LIVE Updates: हरिद्वार ब्रेकिंग
खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप पर देर रात हुई फायरिंग के मामले में एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल का कड़ा एक्शन
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल एस एस आई धर्मेंद्र राठी को किया लाइन हाजिर और एस आई राजीव उनियाल को किया सस्पेंड
एक गंभीर मामले को गंभीरता से न लेने पर, मौके पर समय से न पहुँचने पर और उच्च अधिकारियों को समय से सूचना देना देने पर लिया गया कड़ा एक्शन
26 तारीख की देर रात को खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पर हुई थी फायरिंग सीसीटीवी वीडियो हो गया था वायरल
यूपी में शनिवार को दिन निकलते ही पड़े ओले… किसानों की फसलों को भारी नुकसान
अलीगढ़ में शनिवार की सुबह एक बार फिर बारिश के साथ जमकर ओले बरसे हैं. अचानक हुई ओलावृष्टि से जहां सड़कें सफेद चादर से ढक गई, तो वहीं फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है. खेतों में खड़ी किसान की गेहूं की फसल और सरसों की फसल को अत्यधिक नुकसान हुआ है.
बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के बाद से ही मौसम ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अचानक से करवट बदली है. जिसकी वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ सहित अधिकांश जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है. शुक्रवार की रात को भी जमकर ओलावृष्टि हुई थी. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते पश्चिमी यूपी का मौसम भी पूरी तरह से बदल गया है. मौसम विभाग द्वारा लगातार चेतावनी दी जा रही है कि अगले कुछ घंटे और तेज गरज बरस के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है.
 
Chamoli Avalanche Update: CM Dhami LIVE : ग्लेशियर हादसे पर बोले सीएम धामी  
#WATCH 3 महीने पहले एक बुजुर्ग महिला के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया था। 46 लाख की ठगी की गई थी। मामले की जांच की जा रही थी। मामले में एक आरोपी को दिल्ली के पटेल नगर से हिरासत में लिया है। गिरोह का मास्टरमाइंड अभी फरार है। इनके कॉल सेंटर में 6-7 लोग काम करते थे। पूछताछ की… pic.twitter.com/jeRvfoLgML
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2025
#GrainMarketFire
आग लगने से इलाके में मची अफरा तफरी
बंद पेट्रोल पंप के बगल टीन शेड में लगी आग#MassiveFire #FireBreaksOut @ParidhiJoshiUK pic.twitter.com/nO1otyWf6Z
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) March 1, 2025
Lucknow News: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का रनवे मरम्मत कार्य के लिए आज से 15 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा इस दौरान कोई भी उड़ान संचालित नहीं होगी रनवे के समानांतर टैक्सी-वे बनाने और एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग अपग्रेड करने का कार्य किया जाएगा मरम्मत के चलते 16 फ्लाइट सेवाएं निरस्त की गई हैं 10 बजे से पहले और शाम छह बजे के बाद एयरपोर्ट से 132 विमानों की आवाजाही होगी
Chamoli Avalanche Update: चमोली में एवलांच से तबाही 
सीएम धामी लगातार ले रहे अपडेट 
अबतक 33 मजदूरों का हुआ रेस्क्यू
सीएम ले रहे हैं अपडेट
 
UP uttarakhand News LIVE Updates: कई इलाकों में भारी बर्फबारी
राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित
सफर नहीं करने की अपील
 
UP uttarakhand News LIVE Updates: मस्जिद पर ASI के विस्फोटक खुलासे 
संभल की मस्जिद…हुए बड़े बदलाव! 
जामा मस्जिद पर जोर का झटका! 
रंगाई-पुताई नहीं…होगी सिर्फ सफाई  
 
Uttarakhand Avalanche LIVE: माणा गांव में आए एवलांच पर अपडेट
अबतक 33 मजदूरों का हुआ रेस्क्यू
बर्फ का बवंडर
22 मजदूरों की तलाश जारी
#GlacierCollapse
माणा गांव में आए एवलांच पर अपडेट
अबतक 33 मजदूरों का हुआ रेस्क्यू
बर्फ का बवंडर
22 मजदूरों की तलाश जारी#ManaVillage #57WorkersTrapped @ParidhiJoshiUK pic.twitter.com/KCU6SvQVNa
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) March 1, 2025
Mana Chamoli Avalanche LIVE: उत्तराखंड सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
 8218867005, 9058441404 , 0135-2664315, टोल फ्री 1070 भी जारी किया
 
Prayagraj News LIVE: प्रयागराज इलाहाबाद विश्विद्यालय का छात्र प्रभात चतुर्वेदी गंगा में डूबा
शुक्रवार को स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से प्रभात चतुर्वेदी डूबा, बीती देर रात प्रभात चतुर्वेदी के शव को गोताखोरों ने बाहर निकाला, दो साथियों के साथ प्रभात चतुर्वेदी संगम स्नान के लिए गया था, अचानक पानी में लहरें होने के चलते प्रभात चतुर्वेदी डूब गया, काफी प्रयास के बाद प्रभात चतुर्वेदी के शव को बाहर निकाला गया, मूलतः प्रयागराज के शंकरगढ़ का रहने वाला था प्रभात चतुर्वेदी, महाकुंभ में पुलिस के साथ वालंटियर के रूप में जुड़कर काम कर रहा था प्रभात चतुर्वेदी.
Uttarakhand Avalanche LIVE:चमौली – माणा हिमस्खलन 
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आईटीबीपी, सेना, जिला प्रशासन, वायुसेना और अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण हेलीकॉप्टर का संचालन फिलहाल संभव नहीं है, लेकिन स्नो एक्सपर्ट्स की सेवाएं ली जा रही हैं.आईटीबीपी की विशेष टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता हिमस्खलन में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना है. प्रभावित लोगों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जा रहा है.
जोशीमठ में भी आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सर्च ऑपरेशन तेजी से चलाए जाए। उन्होंने कहा जोशीमठ में भी आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए।
उन्होंने कहा एनडीआरएफ, एस.डी.आर.एफ ,आईटीबीपी सेना आपसी सहयोग से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से करें।  जिन श्रमिकों को निकाला गया है
उनका विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होंने माणा स्थित हेलीपैड को प्राथमिकता से खोले जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जोशीमठ स्थित आर्मी अस्पताल,
जिला अस्पताल, एम्स ऋषिकेश तक सभी अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निदेश दिए। उन्होंने कहा एम-आई 17 की मदद से घायलों को लिफ्ट करने की भी पूरी तैयारी की जाए।
 
Badrinath Dham Avalanche News: उत्तराखंड के बद्रीनाथ में भारी बर्फबारी के बाद ग्लेशियर टूटने से सड़क निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर दब गए. राहत की खबर यह है कि 33 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. शेष 24 को निकालने की कोशिश जारी है. सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम जाएंगे और घायल हुए मजदूरों का हाल-चाल जानेंगे.  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के माणा में हिमस्खलन की घटना के बाद चल रहे बचाव अभियान की समीक्षा के लिए चमोली डीएम के साथ बातचीत की.
 
UP uttarakhand News LIVE Updates: देहरादून- राजभवन में राज्यपाल सुबह 11.45 पर बसंतोत्सव का कार्टेनरेजर जारी करेंगे. बसंतोत्सव में हर साल आम लोगों के लिए 3 दिन पुष्प प्रदर्शनी लगायी जाती है
 
Chamoli Avalanche Update: सीएम धामी जाएंगे रेस्क्यू स्थल
देहरादून- सीएम पुष्कर धामी कल मौसम साफ़ होते ही माना रेस्क्यू स्थल को रवाना होंगे.
 
Uttarakhand Avalanche LIVE:चमौली-  माणा हिमस्खलन अपडेट
कुल फंसे मजदूर – 55
रेस्क्यू किये गये मजदूर- 33
शेष मजदूर – 22
 
mahakumbh 2025 live updates: योगी सरकार प्रदेश के सभी 75 जिलों में  गंगाजल पहुंचाएगी.सभी 75 जनपदों में संगम का जल फायर टेंडर पहुंचाएंगे.
Chamoli Avalanche Update: माणा कैंप के पास सुबह करीब आठ बजे हिमस्खलन हो गया.  इस दौरान वहां निर्माण कार्य में लगे 55 मजदूर बर्फ में दब गए. रेस्क्यू अभियान जारी है
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News