—विज्ञापन—
Breaking News in Hindi 1 March: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो पोप फ्रांसिस की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। अगले 24 घंटे के लिए जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की गई है।
घाटी के कई इलाकों में 2500 मीटर से अधिक खतरे के स्तर वाले हिमस्खलन की आशंका है। वहीं उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। 50 मजदूरों का रेस्क्यू हुआ है और 4 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा आज की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहे News24 के साथ…
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। कुछ दिन पहले दौसा जेल से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके उसने धमकी दी थी। मामले की जांच विधायकपुरी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने इस पूरे मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। कंट्रोल रूम में तैनात ASI ने विधायक पुरी थाने में मुख्यमंत्री को धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी।
मुंबई के चिंचपोकली इलाके में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला को कलाचौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ATC सेल से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। महिला का नाम अशुरा खातून है, जो 4 अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के साथ रह रही थी। उन चारों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि पांचों में से किसी के पास भी वैध दस्तावेज नहीं है।
तमिलनाडु सरकार ने कलेक्टर को सस्पेंड कर दिया है, क्योंकि उसने बच्ची से यौन उत्पीड़न केस में विवादित बयान दिया था। उसने यौन शोषण के लिए 3 साल की बच्ची के व्यवहार को भी जिम्मेदार ठहराया था। जिला कलेक्टर ने बयान दिया था कि पीड़िता की हरकतों ने आरोपी को यौन शोषण करने के लिए भड़काया होगा। इस बयान की वजह से उन पर कार्रवाई की गई।
नशे के विरुद्ध अभियान छेड़ते हुए पंजाब के कई जिलों में छापेमारी चल रही है। बठिंडा और पटियाला के बाद अब जालंधर में कार्रवाई की गई है। लुधियाना, तरनतारन, फिरोजपुर के कई इलाकों में भी छापेमारी हुई है। पंजाब पुलिस नशा विरोधी अभियान के तहत आज युद्ध स्तर पर पूरे पंजाब में कार्रवाई कर रही है। रेड मारते हुए पंजाब पुलिस ने कई शहरों में ड्रग पेडलर्स को गिरफ्त में लिया है।
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ के पाडर उपमंडल से करीब 6 किलोमीटर की दूर गढ़ (Garh) में हिमस्खलन हुआ, जिससे गांव के लोगों ने बहुत मुश्किल से अपनी जान बचाई। हिमस्खलन होने से गांवों को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है। एसडीएम पाडर का कहना है कि गढ़ गांव की आबादी करीब 500 है और जल्द मशीनों के जरिए रास्ते को क्लियर किया जाएगा, ताकि लोगों की आवाजाही हो सके।
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने आज पहली बैठक बुलाई है, जो सुबह 11 बजे नॉर्थ ब्लॉक गृह मंत्रालय में होगी। गृहमंत्री अमित शाह बैठक में मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस महत्वपूर्ण मीटिंग में राज्यपाल अजय भल्ला समेत कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे। गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक में मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, मणिपुर सरकार के अधिकारी, सेना के अधिकारी, अर्धसैनिक बल के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का नशे के विरुद्ध अभियान चल रहा है। इसके तहत आज पंजाब पुलिस बड़ी कार्रवाई कर सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर आज पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है। आज सुबह 9:30 डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी ड्रग्स के खिलाफ बनी सब कमेटी से मिलेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी इस महीने 2 बार गुजरात दौरे पर जाएंगे। आज 1 मार्च की रात वे जामनगर पहुंचेंगे और उनका रात्रि विश्राम जामनगर सर्किट हाउस में होगा। रविवार को सुबह-सुबह रिलायंस के वनतारा का दौरा करेंगे। वनतारा से सासन गिर के लिए रवाना होंगे, जहां वे जंगल सफारी का लुत्फ उठाएंगे। साथ ही नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 3000 करोड़ के प्रोजेक्ट लायन को लॉन्च करेंगे। सासन गिर में रविवार को रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार सुबह-सुबह सोमनाथ पहुंचेंगे और सोमनाथ मंदिर में दर्शन के बाद गुजरात से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सोमवार दोपहर 2.30 बजे राजकोट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
7 मार्च को दूसरी बार वे गुजरात दौरे पर सूरत पहुंचेंगे और शहर के लिंबायत इलाके के नीलगिरी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सूरत कार्यक्रम में दौरान पीएम मोदी सरकारी योजना के लाभार्थी वृद्ध व्यक्तियों को कीट का वितरण तक करेंगे। 7 मार्च की रात सूरत सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 8 मार्च को नवसारी में विश्व महिला दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सूरत और नवसारी दोनों जगह पीएम मोदी की विशाल जनसभा होगी। 8 मार्च को नवसारी से ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
#watch | Punjab: An encounter broke out between gangsters and Punjab police in the Kheda village of Taran Taran district. Details awaited. pic.twitter.com/BcLyjXpnsm
88 वर्षीय पोप फ्रांसिस की हालत बेहद गंभीर है। पोप दोनों फेफड़ों में निमोनिया से जूझ रहे हैं। वेटिकन ने कहा कि शुक्रवार को पोप को सांस लेने में बहुत ज्यादा समस्या हुई। पोप को 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वेटिकन ने पोप के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते हुए कहा कि शुक्रवार दोपहर पोप को सांस लेने में अधिक परेशानी महसूस हुई। उन्हें नॉन-इनवेसिव वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया, हालांकि पोप होश में हैं। नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन सपोर्ट उन लोगों को दिया जाता है, जिन्हें केवल कुछ समय के लिए वेंटिलेटर की आवश्यकता होती है।
Edited By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in