क्रेन से टकराया ऑटो, दो महिलाओं की मौके पर ही मौत, ऑटो चालक समेत 4 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल – Ucn News

admin
News Admin
नागपुर: कामठी-नागपुर-जबलपुर रोड पर खैरी के पास एक क्रेन से ऑटो टकरा गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और ऑटो चालक समेत चार महिलाएं घायल हैं। 
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक ब्रेक नहीं लगने के चलते यह हादसा हुआ। इस ऑटो में 7 लोग सवार थे, जिनमें 6 महिलाएं भी शामिल थीं। पुल के पास खड़े क्रेन पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे।
ऑटो में सवार सभी महिलाएं एक शादी समारोह में काम पर जा रही थीं। ये सभी महिलाएं नागपुर के भलाभाऊ पेठ कमल चौक से निकली थीं। इस दुर्घटना में पांचपावली निवासी निर्मला जुमड़े (50) और शांतिनगर निवासी कौशल्या जुडिकर (60) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 महिलाओं सहित ऑटो चालक का कामठी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News