Patna Rape Case Protest LIVE: पटना में नाबालिग से दरिंदगी पर गुस्से में लोग, बोले- न्याय नहीं मिला तो… – News18 हिंदी

Patna Rape Case: दानापुर के फुलवारीशरीफ में नाबालिग बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या मामले को लेकर बवाल के बाद आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा में नाबालिग की मिट्टी मंजिल किया गया. फुलवारीशरीफ के वक्को टोली से शव यात्रा निकाली गयी.
अमरजीत शर्मा/पटना. बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर बेटियों से साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. पहला मामला पटना के फुलवारीशरीफ इलाके का है, जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. दानापुर के फुलवारीशरीफ में नाबालिग बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या मामले को लेकर बवाल के बाद आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा में नाबालिग की मिट्टी मंजिल किया गया. फुलवारीशरीफ के वक्को टोली से शव यात्रा निकाली गयी. थाना के समीप शाहिद हरमन कब्रिस्तान में उसे दफन किया गया. लोगों कहना था कि न्याय नहीं मिलेगा तो आगे हम लोग फिर से प्रोटेस्ट करेंगे.
हालांकि आज शांति तरीके से काफी सुरक्षा के बीच युवती का मिट्टी मंजिल किया गया. दरअसल फुलवारीशरीफ के नौसा इलाके के एक अपार्टमेंट के बाथरूम में नाबालिग लड़की की न्यूड बॉडी मिली थी. इस मामले में  रेप के बाद मर्डर की आशंका जताई जा रही है. इस घटना के बाद सड़क पर खूब बवाल हुआ था. वहीं दूसरी घटना पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र की है जहां जीवनसाथी डॉट कम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर एक आदमी ने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के नौसा इलाके में 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी और संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. बच्ची का शव नग्न अवस्था में एक अपार्टमेंट में मिला. घटना के समय अपार्टमेंट में चार लोग शराब के नशे में मौजूद थे. स्थानीय लोगों ने एक महिला और एक पुरुष को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने फुलवारीशरीफ-एम्स रोड पर आगजनी कर फुलवारीशरीफ-पटना एम्स सड़क जाम कर दिया था.
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. इस मामले में जब पुलिस दो आरोपियों को पकड़ने गई तो लोगों ने उस दौरान पुलिस को भी खदेड़ दिया. हालांकि एक महिला जोया और एक पुरुष साहिल को पुलिस ने हिरासत में लिया है. स्थानीय लोगों ने थाना गोलंबर को भी जाम कर हंगामा किया. लोगों की मांग है कि मृतका को न्याय मिले जब तक न्याय नहीं मिलेगा रोड से नहीं हटेंगे. लोग इस बात से भी आक्रोशित हैं कि जहां पर रोड जाम हुआ है वहां पर ना तो स्थानीय विधायक ना ही सांसद और ना ही जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.
वहीं पटना शादी का झांसा देकर एक युवती से रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला भी सामने आया है. मामला राजधानी के कदमकुआं थाना क्षेत्र का है. पीड़ित युवती ने शादी के लिए जीवनसाथी डॉट कम पर अपना बायोडाटा पोस्ट किया था. इस बायोडाटा को देखकर आरोपी ने युवती से संपर्क किया. आरोपी शिव किशोर कुमार और युवती दोनों की इसके बाद जान पहचान हुई. इसके बाद युवती  को बहाना बनाकर आरोपी युवक अपने दोस्त के कमरे पर ले गया जहां उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया.
दानापुर के फुलवारीशरीफ में नाबालिग बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या मामले को लेकर बवाल के बाद आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा में नाबालिग की मिट्टी मंजिल किया गया. फुलवारीशरीफ के वक्को टोली से शव यात्रा निकाली गयी. थाना के समीप शाहिद हरमन कब्रिस्तान में उसे दफन किया गया. लोगों कहना था कि न्याय नहीं मिलेगा तो आगे हम लोग फिर से प्रोटेस्ट करेंगे.
फुलवारीशरीफ में नाबालिग लड़की से रेप और मर्डर मामले में पुलिस ने फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने फुलवारीशरीफ-एम्स रोड पर आगजनी कर फुलवारीशरीफ-पटना एम्स सड़क जाम कर दिया था.
पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से रेप का एक और मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने शादी के लिए जीवनसाथी डॉट कम पर अपना बायोडाटा पोस्ट किया था. इस बायोडाटा को देखकर आरोपी ने युवती से संपर्क किया. आरोपी शिव किशोर कुमार और युवती दोनों की इसके बाद जान पहचान हुई. इसके बाद युवती  को बहाना बनाकर आरोपी युवक अपने दोस्त के कमरे पर ले गया जहां उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया.
पटना के फुलवारीशरीफ के नौसा में बाथरूम से नाबालिग बच्ची की शव मिलने के बाद पुलिस ने मकान मालिक पर दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर दिया है. वहीं पुलिस की टीम पूछताछ के लिए भाई-बहन को थाना लेकर पहुंच गयी है. वहीं डॉक्टर की निगरानी में बच्ची की पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया. आज बच्ची का मिट्टी मंजिल किया जाएगा.
लोगों की मांग है कि मृतका को न्याय मिले. आक्रोशित लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है. स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.
नाबालिग लड़की का शव मिलने के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने फुलवारीशरीफ-एम्स रोड पर आगजनी कर फुलवारीशरीफ पटना एम्स सड़क को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार आज सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बीच दोपहर में पीड़िता का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

दवाइयों का भी 'बॉस' है ये ड्राई फ्रूट! करता है बड़ी-बड़ी परेशानियों का सफाया, जानें फायदे
भोपाल के स्वराज भवन में लगी अनोखी प्रदर्शनी… ग्रामीण अंचल के बच्चों ने खेल-खेल में कैद की ऐसी तस्वीरें, हर कोई बखान कर रहा!
एक MMS ने तबाह किया फिल्मी करियर, मगर पॉपुलैरिटी पर नहीं आई आंच, बोल्ड लुक से इंटरनेट पर ढाती हैं कहर
Animal Husbandry: डेयरी खोलने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, आसानी से कर सकेंगे मोटी कमाई
Agriculture News: 10वीं फेल युवक एक जमीन पर कर रहा दो प्रकार की खेती, बंपर उत्पादन के साथ कमा रहा लाखों
Vastu Plant: मां लक्ष्मी को बेहद पसंद है ये पौधा, घर में इस तरह से लगाएं, प्रसन्न हो जाएंगी धन की देवी
Chhatarpur News: ऐसे खोलें पीएम जनऔषधि केंद्र, हर महीने मिलेगी प्रोत्साहन राशि, जानें आवेदन प्रक्रिया
इमरान खान के लिए बुशरा बीबी का संग्राम, गुलैल से गन का मुकाबला, इस्लामाबाद हुआ धुआं-धुआं- देखें Photos
1114 फिल्मों में गाए 2486 गाने, सिंगर को ट्रेन में हुआ बिजनेसमैन से प्यार, रचाई शादी, फिर सच हुई परिवार की बात
लाइव ब्लॉग
9 hours ago
18 hours ago
14 hours ago
14 hours ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News