आज की ताजा खबर LIVE: HP: होली के दौरान सुजानपुर में नहीं ले जा सकेंगे हथियार, हमीरपुर के DM ने लगाई… – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अब कक्षा 1 और बालवाटिका के लिए ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू होगी और यह 21 मार्च तक जारी रहेगी.
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड पर बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने चरखी दादरी में कहा, “ये जो हत्या हुई है ये शर्मनाक और निंदनीय है जिस प्रकार से उसका गला घोंटकर हत्या की गई है और सूटकेस के अंदर रख दिया गया. तो ये दिखाता है कि समाज की सोच कैसे होती जा रही है हम सबको इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है. अपने बहन और बेटियों को सही राह दिखाने की जरूरत है. उसको जरूर न्याय मिलेगा और जिसने ऐसा काम किया है उसे बड़ी से बड़ी सजा मिलनी चाहिए.”
जयपुर में एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 12वां उच्च स्तरीय क्षेत्रीय 3R और सर्कुलर अर्थव्यवस्था फोरम आज संपन्न हो गया. केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा, “ये हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है कि 24 देशों के लोगों ने फिजिकल और बाकी लोगों ने वर्चुअल बैठक में हिस्सा लिया. 185 विदेशी मेहमान बैठक में आए और 800 हमारे देश के लोगों ने हिस्सा लिया. इस बैठक में सभी देशों के सर्वसम्मति से घोषणा पत्र जारी होगा. जिसे जयपुर घोषणा पत्र के नाम से जाना जाएगा.”
दिल्ली के दौरे पर आए आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “आज मेरी तीन अहम बैठकें हुईं. एक, गृह मंत्री के साथ. यह 2 दलों के बीच एक नियमित बैठक थी. हमें अपने विचारों का आदान-प्रदान करना था और यह भी चर्चा करनी थी कि एनडीए को आगे कैसे काम करना है. आंध्र प्रदेश भूमि अधिग्रहण (निषेध) विधेयक, पिछले पांच सालों से, हमारे पास बहुत सारी समस्याएं थीं. आज, मेरे लिए सबसे बड़ी समस्या याचिकाएं और भूमि अधिग्रहण है. यहां तक ​​कि गुजरात में भी, उन्होंने बहुत अच्छे से काम किया है. आंध्र प्रदेश में, हमने विधानसभा और विधान परिषद में इसे पारित कर दिया है. अब, यह मंजूरी के लिए दिल्ली आया है. मैं इसे जल्द से जल्द मंजूरी देने का अनुरोध करता हूं.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तराखंड जाने वाले हैं. पीएम मोदी के स्वागत के लिए हर्षिल-मुखवा में तैयारियां जोरों पर चल रही है. पीएम मोदी राज्य सरकार द्वारा इस साल शुरू किए गए शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए कल उत्तराखंड का दौरा करेंगे.
पटना में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, “लालू यादव जब 1990 में मुख्यमंत्री बने थे तो वो कुछ नहीं थे, वो तो नीतीश कुमार रात-रातभर प्रचार करके लालू को मुख्यमंत्री बनाए. एक भी विधायक लालू को पसंद नहीं कर रहा था. तो वह क्या बोलेंगे. तेजस्वी यादव जी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है.”
देहरादून में केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से उत्तराखंड में गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब और सोनप्रयाग से केदारनाथ तक दो रोपवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मैं पीएम नरेंद्र मोदी का सभी जनता की ओर से धन्यवाद करता हूं कि लंबे समय से इस रोपवे की मांग थी और मंत्रिमंडल की ओर से इसको मंजूरी मिलने पर ये प्रोजेक्ट्स जल्दी धरातल पर उतरेगी और कठिन यात्रा कुछ ही मिनटों में पूरी होगी.”
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के 10 दिन के विपश्यना ध्यान के लिए पंजाब के होशियारपुर जाने पर दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने निशाना साधते हुए कहा, “केजरीवाल को अपनी अय्याशी के लिए विपश्यना का नाम नहीं लेना चाहिए. ये कहने के लिए आम आदमी हैं लेकिन आम आदमी के नाम पर जिस तरह से चोरी और धोखाधड़ी की है और जिस ऐशों-आराम में इन्हें रहने की आदत लग गई है तो इनसे VIP कल्चर छूट नहीं रहा. मैं तो कहता हूं कि ये विपश्यना नहीं विलासिता है.”
मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के निलंबन पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “उनको निलंबित कर दिया गया है. प्रदेश की जनता की भावना को मानकर स्पीकर ने उनका निलंबन कर दिया है. छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान, छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान जो भी करेगा, उसको महाराष्ट्र नहीं छोड़ेगा, महाराष्ट्र उसको माफ नहीं करेगा.”
वन नेशन वन इलेक्शन (ONOE) को लेकर जेपीसी की बैठक अगले हफ्ते बुलाई गई है. यह बैठक 11 और 17 मार्च को होगी. जेपीसी के चेयरमैन पीपी चौधरी की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में तमाम कानूनविद् और संविधान विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा. और उनकी राय ली जाएगी.
नीतीश कुमार के सीएम बनाने वाले बयान पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने पटना में कहा, “कल नीतीश कुमार का सदन में जो बयान था कि उन्होंने लालू प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाया. लेकिन नीतीश को यह पता होना चाहिए कि उनसे पहले ही हमारे पिता 2 बार विधायक और एक बार सांसद बन चुके थे, यह सच्चाई है. तेजस्वी यादव ने नीतीश को 2 बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाया… यह सच्चाई है.”
राजधानी दिल्ली में 2020 में हुए दंगों में मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस मांग को लेकर दायर याचिका का विरोध किया है. पुलिस ने राउज एवन्यू कोर्ट में दाखिल की अपनी लिखित दलीलें दी हैं. कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा हुआ है.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू आज दिल्ली में हैं. दिल्ली यात्रा के दौरान सीएम नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की.
दिल्ली के एक कोर्ट ने जेल में बंद जम्मू कश्मीर के सांसद और अलगाववादी नेता इंजीनियर रशीद को संसद के अगले सत्र में शामिल होने के लिए कस्टडी पैरोल देने से जुड़ी याचिका पर आज बुधवार को अपना फैसला सात मार्च के लिए सुरक्षित रख लिया. कोर्ट ने 3 मार्च को NIA से रशीद की याचिका पर जवाब मांगा था.
लखनऊ में समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर अपना दल (कमेरावादी) की विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल ने कहा, “अबू आजमी के निष्कासन का फैसला उस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा किया जाएगा जिसके वे सदस्य हैं. यूपी की जनता ने उन्हें (योगी आदित्यनाथ) नेतृत्व दिया है. अब, सूबे में आने वाले लोगों के साथ वह क्या करेंगे, यह पूरी तरह से उनका फैसला है.”
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम में संशोधन को मंजूरी दे दी है, जिसमें पशु औषधि घटक को शामिल किया गया है. यह योजना टीकाकरण, निगरानी और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के माध्यम से पशुधन रोगों की रोकथाम और नियंत्रण में मदद करेगी.
जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग पर्यटन स्थल में आज बुधवार को हिमस्खलन हुआ. अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है. हिमस्खलन कश्मीर घाटी के अंतिम गांव सरबल में हुआ. हिमस्खलन की वजह से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई.
भारत के महान टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने बुधवार को घोषणा की कि चेन्नई में इस महीने के आखिर में डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट पेशेवर खिलाड़ी के रूप में उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा. विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) कंटेंडर टूर्नामेंट 25 से 30 मार्च तक खेला जाएगा. 42 साल के शरत ने कहा, मैंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट चेन्नई में खेला था और आखिरी भी चेन्नई में ही खेलूंगा. यह बतौर प्रोफेशनल खिलाड़ी मेरा आखिरी टूर्नामेंट होगा.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद बताया कि केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. इसकी लंबाई 12.9 किलोमीटर होगी. जबकि इसके निर्माण में 4 हजार करोड़ से अधिक का खर्चा आएगा.
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व कृष्णा नगर विधानसभा के पूर्व विधायक एसके बग्गा का निधन हो गया. पार्टी ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है. आप ने कहा कि एसके बग्गा जी का जनता के प्रति समर्पण हम सभी को सदैव प्रेरणा देगा.
रोजगार सृजन पर पोस्ट बजट वेबिनार को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इन्वेस्टिंग इन पीपल, अर्थव्यवस्था और नवाचार, यह एक ऐसी थीम है, जो विकसित भारत के रोडमैप को परिभाषित करती है. इस साल के बजट में आपको इसका प्रभाव भी बहुत बड़े पैमाने पर दिख रहा है इसलिए ये बजट भारत के भविष्य का ब्लू प्रिंट बनकर सामने आया है.”
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कल मुंबई का दौरा करेंगे. वह लोगों से बातचीत के कार्यक्रम के तहत धारावी का दौरा करेंगे और वहां लोगों से मिलेंगे. वह धारावी में अडानी समूह को दी गई परियोजना से प्रभावित लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं. ये जानकारी कांग्रेस सूत्रों के हवाले से सामने आई है.
दिल्ली के बाटला हाउस में धोबी घाट में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ याचिका पर हाई कोर्ट कर सुनवाई करेगा. हाई कोर्ट ने याचिका पर आज सुनवाई से इनकार कर दिया. धोबी घाट झुग्गी अधिकार मंच ने याचिका दायर की है. याचिका में हाई कोर्ट के सिंगल बेंच के आदेश को चुनौती दी है. इससे पहले हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने बुलडोजर कार्रवाई पर रोक से इंकार किया था.
मणिपुर में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. ये भूकंप राज्य के कामजोंग में आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमान पर 4.1 मापी गई. भूकंप की गहराई 66 किलो मीटर थी. ये जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई है.
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “भाजपा के लोग सिर्फ नाम बदलने का काम करते हैं और कोई काम नहीं करते. हम समाजवादी लोग हैं, समाजवादी लोग कभी नहीं बदलते. भाजपा के लोग न किसानों के लिए काम कर रहे हैं, न महंगाई कम कर रहे हैं, न बेरोजगारी कम कर रहे हैं, वे सिर्फ जनता में भ्रम फैलाते हैं, क्षेत्रों में भ्रम फैलाते हैं, विधानसभा में भ्रम फैलाते हैं.”
चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद स्टीव स्मिथ ने वनडे को अलविदा कह दिया है.
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को ट्वीट करते हुए कहा, ‘काफी लम्बे समय से निस्वार्थ सेवा व समर्पण के साथ कार्यरत बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द कुमार, जिन्हें अभी हाल ही में नेशनल कोआर्डिनेटर भी बनाया गया था, उन्होंने पार्टी व मूवमेन्ट के हित के मद्देनजर एक पद पर रहकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसका स्वागत है. आनन्द कुमार पहले की ही तरह बीएसपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए सीधे मेरे दिशा-निर्देशन में पूर्ववत अपनी जिम्मेदारियों को निभाते रहेंगे और अब उनकी जगह यूपी के जिला सहारनपुर निवासी रणधीर बेनीवाल को नेशनल कोआर्डिनेटर की नई जिम्मेदारी दी गई है.’
महा विकास अघाड़ी के विधायकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर कथित टिप्पणी के लिए प्रशांत कोरटकर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.
#WATCH | MLAs of Maha Vikas Aghadi protest outside Maharashtra Assembly, demanding the arrest of one Prashant Koratkar for his alleged remarks on Chhatrapati Shivaji Maharaj. pic.twitter.com/fgdwzuVYqf
— ANI (@ANI) March 5, 2025
तमिलनाडु के चेन्नई में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अध्यक्षता में परिसीमन मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक हो रही है.
#WATCH | Chennai: Inside visuals of the all-party meeting over the delimitation issue chaired by Tamil Nadu CM MK Stalin.
(Video source – TN DIPR) pic.twitter.com/YnmTJneQMK
— ANI (@ANI) March 5, 2025
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज दोपहर दो बजे से सुनवाई होगी. 18 याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है. जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की सिंगल बेंच मामले में सुनवाई कर रही है.
गुजरात के भरूच में नियोजेन केमिकल्स में भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
VIDEO | Massive fire broke out at Neogen Chemicals in Bharuch, Gujarat, late last night. Fire tenders were rushed to the spot to control the fire. More details awaited.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/WR2qJkFAMO
— Press Trust of India (@PTI_News) March 5, 2025
संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हमें पिछले प्रशासन से आर्थिक तबाही और महंगाई का बुरा सपना विरासत में मिला है. उनकी नीतियों ने ऊर्जा की कीमतों को बढ़ा दिया… लाखों अमेरिकियों के लिए जीवन की आवश्यकताओं को पहुंच से बाहर कर दिया. हमने 48 वर्षों में सबसे खराब महंगाई का सामना किया. राष्ट्रपति के रूप में, मैं इस क्षति को दूर करने और अमेरिका को फिर से किफायती बनाने के लिए हर रोज संघर्ष कर रहा हूं.”
वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका का सुनहरा दौर वापस आ गया है. 6 हफ्ते पहले नए दौर की शुरुआत हुई है. अमेरिका की गति वापस आ गई है और इसके सपनों को कोई नहीं रोक सकता है.
एलन मस्क व्हाइट हाउस से कांग्रेस के संयुक्त सत्र तक ट्रंप के काफिले में शामिल हुए.
मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने परिवार के साथ उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि भगवान ने मुझे उस समय सब कुछ दिया जब मुझसे सब कुछ छीन लिया गया था. भगवान शिव के आशीर्वाद से मैं यहां पहुंचा हूं. मैं अपने परिवार के साथ भगवान शिव को धन्यवाद देने आया हूं. मैं प्रार्थना करता हूं कि हम सभी पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें.
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: Union Minister Chirag Paswan says, “God gave me everything at a time when everything was taken away from me. With the blessings of Lord Shiva, I have reached here…I have come with my family to thank Lord Shiva…I pray that all of us work hard https://t.co/479VhhadSn pic.twitter.com/6a7SdKcKWO
— ANI (@ANI) March 5, 2025
अमेरिकी कांग्रेसी जैक नून ने कहा कि आज रात, हमें तीन प्रमुख मुद्दों – अमेरिकी ऊर्जा स्वतंत्रता, राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने पर राष्ट्रपति ट्रम्प से सुनने का एक बड़ा अवसर मिलने वाला है. ट्रम्प प्रशासन ने बहुत अच्छा काम किया है क्योंकि हम अमेरिकियों को पहले रखने में सक्षम हैं.
#WATCH | Washington, DC: US President Donald Trump to address the Joint Session of the Congress today.
US Congressman Zach Nunn says, “Tonight, we are going to have a great opportunity to hear from President Trump on three key issues – American energy independence, national pic.twitter.com/0qwnEx53C7
— ANI (@ANI) March 5, 2025
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, आज शाम विदेश सचिव डेविड लैमी के साथ भारत के शेवेनिंग स्कॉलर्स से मिलकर बहुत अच्छा लगा. यह हमारी प्रतिभा और लोगों के बीच आदान-प्रदान की एक ज्वलंत अभिव्यक्ति है, वे निश्चित रूप से भारत-ब्रिटेन संबंधों के महान समर्थक हैं.
EAM Dr S Jaishankar tweets, “Great to meet Chevening Scholars from India along with Foreign Secretary David Lammy this evening. A vivid expression of our talent and people-to-people exchanges, they surely are great advocates of India-UK ties.” pic.twitter.com/7tCCG7zg9U
— ANI (@ANI) March 4, 2025
अमेरिकी कांग्रेसी स्कॉट फ्रैंकलिन ने कहा कि मैं यह सुनने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि राष्ट्रपति आज रात क्या कहना चाहते हैं. अमेरिकी जनता यह सुनने में रुचि रखती है कि काम के पहले छह हफ्तों के बाद वह कैसा महसूस करते हैं. वह (अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप) हर दिन को ऐसे मान रहे हैं जैसे कि यह आखिरी दिन है और वह अपने पास मौजूद हर मिनट का अधिकतम लाभ उठा रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि उनके पास सब कुछ पूरा करने के लिए सीमित समय है.
#WATCH | Washington, DC: US President Donald Trump to address the Joint Session of the Congress today.
US Congressman Scott Franklin says, “I am very excited to hear what the President has to say tonight. The American public is interested to hear after his first six weeks or so pic.twitter.com/iwfxGTiqkw
— ANI (@ANI) March 5, 2025
पंचायती राज दिवस की तारीख 5 मार्च से बदलकर 24 अप्रैल करने के ओडिशा सरकार के फैसले पर, ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास कहते हैं, उन्होंने ओडिशा के संस्थापक मधु बाबू का सम्मान नहीं किया और वे बीजू पटनायक जी का अपमान कर रहे हैं. बीजेपी सरकार ओडिशा की संस्कृति में और हस्तक्षेप करेगी. बीजेडी सत्तारूढ़ बीजेपी के गुलाम की तरह व्यवहार कर रही है. वे बीजेपी से क्यों डरते हैं? यह विपक्षी पार्टी की दुखद स्थिति है.
#WATCH | Bhubaneswar: On Odisha government’s decision to change the date of Panchayati Raj Day from March 5 to April 24, Odisha Congress President Bhakta Charan Das says, “…They did not respect Odisha’s founder Madhu Babu and they are disrespecting Biju Patnaik ji. The BJP pic.twitter.com/3rh1wRpPwf
— ANI (@ANI) March 4, 2025
दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि ईडब्ल्यूएस छात्रों के प्रवेश को लेकर जनता को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा. दिल्ली सीएम के निर्देशों का पालन करते हुए और इस प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, हमने उम्मीदवारों के सामने ड्रॉ आयोजित करने की व्यवस्था की है. चयनित छात्रों के दस्तावेज यहां से भेजे जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें कोई कठिनाई न हो.
#WATCH | Delhi Minister Ashish Sood says, “The public faced a lot of inconvenience regarding the admission of EWS students…Following the instructions of Delhi CM and to ensure transparency in this process, we have made arrangements to conduct a draw of lots in front of the pic.twitter.com/sufD6YKgjz
— ANI (@ANI) March 4, 2025
दिल्ली पुलिस रात्रि गश्त के तहत रात 9 बजे से रात 2 बजे तक सुरक्षा अभियान चलाती है. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) देवेश कुमार महला कहते हैं, सड़कों पर पुलिस कर्मियों की अधिकतम उपस्थिति है. मुख्य उद्देश्य लोगों में विश्वास पैदा करना है. पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग कर रहे हैं. विशेष पिकेट भी लगाए गए हैं. नई दिल्ली जिले में 500-600 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. हम अपराधियों के बीच डर पैदा करना चाहते हैं. (रंजीत सिंह फ्लाईओवर के दृश्य)
#WATCH | Delhi police carry out a security drive as part of night patrolling from 9 pm to 2 am.
(Visuals from Ranjit Singh Flyover) pic.twitter.com/fI741MW1Ql
— ANI (@ANI) March 4, 2025
#WATCH | Delhi: Deputy Commissioner of Police (DCP), Devesh Kumar Mahala says, “There is maximum presence of police personnel on the roads…The main aim is to instil trust in people…The police personnel are carrying out vehicle checking…Specialised pickets have also been https://t.co/Ur5uUvcB4j pic.twitter.com/qKqnefCCo7
— ANI (@ANI) March 4, 2025
#WATCH | Delhi Police Commissioner Sanjay Arora meets the police officials and reviews the security operation being carried out from 9 pm to 2 am under night patrolling.
(Visuals from Defence Colony) pic.twitter.com/BR92uI8QWf
— ANI (@ANI) March 4, 2025
#WATCH | Delhi police carry out a security drive as part of night patrolling from 9 pm to 2 am.
(Visuals from Daryaganj area) pic.twitter.com/5XCoRfceCx
— ANI (@ANI) March 4, 2025
#WATCH | Delhi Police conducts special night area domination exercise.
Special CP Law & Order, Ravindra Singh Yadav says, “…The staff of all districts of the police stations is carrying out patrolling for crime control…Delhi police have launched an operation against pic.twitter.com/qSmr6VbF4G
— ANI (@ANI) March 4, 2025
#WATCH | Delhi: Special CP Law & Order Ravindra Yadav along with other officials reviewed the security of the Delhi CM.
Delhi police is carrying out special night area domination exercise to strengthen security across the national capital. pic.twitter.com/ijnay3OC4o
— ANI (@ANI) March 4, 2025
#WATCH | Delhi police carry out a security drive as part of night patrolling from 9 pm to 2 am.
Special CP Chhaya Sharma said, “… Night patrolling is being carried out to increase the police presence along the vulnerable areas…All the senior officers are also on the pic.twitter.com/rW8XnIOnc6
— ANI (@ANI) March 4, 2025
#WATCH | Delhi police carry out a security drive as part of night patrolling from 9 pm to 2 am.
Special Commissioner of Delhi Police, Garima Bhatnagar says, “…After holding several meetings and the formation of a new government, the focus is on reducing crime further…the pic.twitter.com/WiDZQGSv5T
— ANI (@ANI) March 4, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को रोजगार पर बजट पश्चात आयोजित होने वाले वेबिनार में हिस्सा लेंगे. पीएमओ ने एक बयान में कहा कि रोजगार सृजन सरकार के लिये ध्यान देने के प्रमुख क्षेत्रों में से एक रहा है और प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, सरकार ने नौकरी वृद्धि को बढ़ावा देने और रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने के लिए कई कदम उठाए हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को रोजगार पर बजट पश्चात आयोजित होने वाले वेबिनार में हिस्सा लिया. साथ ही पीएम मोदी ने आज दिल्ली में जापान के एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह भारत के विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदार जापान के साथ आर्थिक सहयोग को गहरा बनाने को लेकर आशान्वित हैं. वहीं क्रिकेट में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र और केन विलियमसन के शानदार शतकों के बाद कप्तान मिचेल सेंटनर की फिरकी के दम पर न्यूजीलैंड ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उसकी भिड़ंत भारत से होगी. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार के बाद बुधवार को भी तेज हवाएं चलीं और दिन का तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दूसरी ओर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ब्रिटेन और आयरलैंड के साथ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए लंदन पहुंच गए हैं. दिनभर की खबरों के लिए पेज पर लगातार बने रहें…
Published On – Mar 05,2025 12:02 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News