पहले हाथ की नस काटी, बचने पर नदी में छलांग लगा दी… नाबालिग के लिए मोबाइल की लत बनी जानलेवा – Aaj Tak

Feedback
राजस्थान के जयपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मोबाइल नहीं देने से गुस्साई बच्ची ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी. यही नहीं नदी में छलांग लगाने से एक दिन पहले बच्ची ने हाथ की नस काटकर सुसाइड का प्रयास किया था. लेकिन तब परिजनों की सतर्कता से उसकी जान बच गई, लेकिन मंगलवार को उसने नदी में छलांग लगा ली.
घटना श्याम नगर इलाके की है, जहां मंगलवार को 14 साल की बच्ची द्रव्यवती नदी में कूद गई. इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया और तुरंत सिविल डिफेंस और राजस्थान राज्य आपदा प्रतिसाद बल को सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया. लेकिन मशक्कत के बाद भी बच्ची को नहीं बचा सके. बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई, जिसके शव को बाहर निकाला गया.
एसडीआरएफ कमांडेंट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि सुसाइड करने वाली 14 वर्षीय बच्ची की पहचान मुस्कान यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के दरभंगा की रहने वाली थी. लेकिन वर्तमान में परिवार के साथ जयपुर में रहती थी. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सोमवार को किशोरी का मोबाइल को लेकर परिजन से झगड़ा हुआ था. इसके बाद उसने शाम 7 बजे कलाई की नस भी काट ली थी. परिवार ने इलाज करवाया. इसके बाद अगले दिन सुबह 11 बजे किशोरी घर से निकलकर नदी में कूद गई. रेस्क्यू टीम के 10 जवान सुबह 11ः40 बजे घटना स्थल पर पहुंचे. मौके पर नाबालिग के शव की तलाश शुरू की.
टीम के जवानों ने रेस्क्यू रोप और बिलाई की मदद से नीचे तक सर्च किया. कुछ समय की मशक्कत के बाद टीम ने द्रव्यवती नदी में डूबी नाबालिग के शव को बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया. द्रव्यवती नदी सुसाइड पॉइंट बनता जा रहा है. यहां पर जेडीए की ओर से गार्ड तैनात है, लेकिन वह कभी-कभी ही ड्यूटी पर दिखाई देता है. आज नाबालिग आसानी से रेलिंग पार कर नदी में कूद गई. लोगों ने शोर किया, लेकिन किसी के पास लाइफ सेविंग जैकेट नहीं थी जो नदी में कूदकर उसकी जान बचा सके.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News