Tarot Rashifal 06 March 2025 Pisces (Meen): मीन राशि वालों को हो सकता है आर्थिक लाभ, खानपान का रखें ध्यान – Aaj Tak

Feedback
मीन(Pisces):- Cards:- Five of cups
सामने वाले के ईर्ष्यालु स्वभाव से खुद को प्रभावित न होने दे. अपने कार्यों को करते रहना आपके लिए बेहतर रहेगा. समय अभी आपके पक्ष में नहीं है. इस समय अपनी सोच और बातों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. जरा सी भी गलत बात आपकी कमजोरी को दूसरे के सामने ले आएगी. अभी कुछ समय पूर्व ही किसी बड़ी हानि से गुजरे है. उसकी यादें अभी भी आपके जीवन को झकझोर जाती है. किसी के बहकावे में आकर अपने प्रेम संबंध को मुश्किल में डाल दिया है. आपका प्रिय आपके शक्की और गुस्सैल स्वभाव के चलते आपसे काफी दूर चला गया है.
आप इस स्थिति के लिए खुद को जिम्मेदार मान रहे है. प्रिय को खो देने का डर मन में समा चुका है. स्थिति इतनी भयावह नहीं है. जितनी की अपने सोच ली है. कुछ परिस्थितियां विपरीत है,पर कुछ तो अभी भी आपके हाथ में ही है. उसमें सुधार की संभावना तलाश करके आगे सफल होने का प्रयास करना ही सकारात्मकता है. जो बीत गया, उसे भूलना बेहतर होगा. कोशिश करें वर्तमान में उन्हीं गलतियों का दोहराव किसी भी स्थिति में ना हो. जब सब कुछ हमारे विपरीत हो, तो हमें हार मानकर बैठने की जगह पुनः बेहतर कोशिश करना चाहिए. ये कोशिश व्यर्थ नहीं जाएगी. ऐसा मन में विश्वास रखें. 
स्वास्थ्य: अत्यधिक तनाव के चलते खानपान अनियमित हो चला है. उचित चिकित्सीय परामर्श लेकर अपनी परेशानी का इलाज कीजिए. 
आर्थिक स्थिति: पूर्व से चला आ रहा आर्थिक संकट दूर होता नजर आएगा. कार्यों में आई गति से आर्थिक लाभ मिल सकता है. 
रिश्ते: यदि किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ तनाव को स्थिति निर्मित हो रही है. तो आपसी बातचीत से इस स्थिति को सही करने का प्रयास करें. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News