UP UK News Live: उत्तराखंड पहुंचे पीएम मोदी, गोरखपुर-बस्ती मंडल के 2500 लाभार्थियों को मिलेगा ब्याजमुक्त लोन, सीएम देंगे सक्सेस टिप्स – Zee News Hindi

Uttar Pradesh Uttarakhand News Live: आज गोरखपुर-बस्ती मंडल के 2500 लाभार्थियों को उद्यमी बनाने के लिए सीएम युवा योजना के तहत 125 करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त लोन मिलेगा. साथ ही सीएम योगी उन्हें सक्सेस टिप्स भी देंगे. उधर, पीएम मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं. जानें पल-पल का अपडेट… 
Trending Photos
UP Uttarakhand News 6 March 2025 Live Updates: आज माहे रमजान का 5वां रोजा है. पीएम नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ सीमावर्ती जिलों के बाद अब उत्तरकाशी के मुखबा और हर्षिल पहुंच रहे हैं. यहां वह बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे. पीएम के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज होगा. वो देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो गंगा के शीतकालीन पूजा स्थल पहुंचेंगे. वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर-बस्ती मंडल के 2500 लाभार्थियों को उद्यमी बनाने के लिए सीएम युवा योजना के तहत 125 करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त लोग देंगे. इतना ही नहीं उन्हें सीएम सक्सेस टिप्स भी देंगे. 

उत्तर प्रदेश संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें यूपी समाचार और उत्तराखंड न्यूज़ सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर.

 

PM Modi uttarakhand Visit Live update: देहरादून एयरपोर्ट पर सीएम ने किया स्वागत
पीएम मोदी उत्तराखंड पहुंच गए हैं. देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया.
fallback
PM Modi uttarakhand Visit Live update: पीएम मोदी को देखने के लिए लोगों में उत्‍साह
पीएम मोदी उत्तरकाशी पहुंच गए हैं. उनकी एक झलक पाने को लोगों में खासा उत्‍साह दिख रहा है. जनसभा के लिए तैयार मुख्य पंडाल स्थानीय लोगों से भरता जा रहा है.
PM Modi uttarakhand Visit Live update: उत्तराखंड पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. जहां से वह हर्षिल के लिए रवाना हो गए. यहां गंगोत्री धाम के शीतकालीन गद्दी स्थल मुखवा में पूजा-अर्चना करेंगे.
Uttar Pradesh News Live Update:बरेली से बड़ी खबर 
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रोजा न रखने पर रार 
मो. शमी इस्लाम की निगाहों में गुनहगार- AIMJ 
मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने दी नसीहत 
Uttar Pradesh News Live Update:अंसल के बैंक खातों पर NCLT के रिसीवर ने लगाई रोक
लखनऊ-अंसल के बैंक खातों पर NCLT के रिसीवर ने लगाई रोक, राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) का बड़ा एक्शन, रिसीवर ने बैंकों को खातों पर रोक संबंधी पत्र भेजा, खातों के संचालन के लिए नए अधिकारी होंगे नियुक्त, फाइनेंस कंपनी के बकाया को लेकर हुई कार्रवाई, बोर्ड को भंग करते हुए नवनीत गुप्ता को रिसीवर बनाया गया
Uttar Pradesh News Live Update:यूपी में शराब दुकानों से जुड़ी खबर 
आज ई-लॉटरी से शराब दुकानों का आवंटन, प्रदेश में शराब, भांग की दुकान होंगी आवंटित, सबसे ज्यादा आवेदन नोएडा से मिले 
Uttar Pradesh News Live Update:ओम प्रकाश राजभर के बेटे की धमकी
बलिया-ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने सरकार और पुलिस प्रशासन को दी खुली धमकी, अब होगी आर-पार की लगाई, पिला गमछा से जिसको होगा तकलीफ उसकी आंखें निकाल लेंगे
Uttar Pradesh News Live Update:अबू आजमी का बयान..सियासत में घमासान 
#AurangzebControversy
अबू आजमी का बयान..सियासत में घमासान
अखिलेश ने अबू आजमी का किया समर्थन
औरंगजेब प्रेमी का इलाज..योगी के पास !
योगी ने कहा- यूपी भेजो, इलाज कर देंगे #AurangzebControversy #AbuAzmi #AkhileshYadav #YogiAdityanath @yadavakhilesh @myogiadityanathpic.twitter.com/4IMaQMjena
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) March 6, 2025
Uttar Pradesh News Live Update: फर्जी GST रजिस्ट्रेशन से बड़ा घोटाला 
लखनऊ-फर्जी GST रजिस्ट्रेशन से बड़ा घोटाला कर्मचारी के नाम पर फर्जी फर्म का रजिस्ट्रेशन लखनऊ की कंपनी ने किया 59.09 करोड़ का फर्जी लेन-देन 10.71 करोड़ का GST घोटाला सामने आया नोटिस मिलने पर कर्मचारी ने किया खुलासा हुसैनगंज पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की
Uttar Pradesh News Live Update: लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से बड़ी खबर 
विदेशी महिला से 25 करोड़ की ड्रग्स बरामद 
पहली बार लखनऊ में पकड़ी गई इतनी बड़ी खेप 
Uttar Pradesh News Live Update: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. जानकारी के मुताबिक, देर रात थाना 24 पुलिस ने 54 के पास एक चेकिंग अभियान चलाया था. पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच के लिए बैरियर लगाए थे. तभी एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बिना रुके बाइक को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा. इस दौरान बाइक सवार संतुलन खो बैठा और डिवाइडर से टकराकर गिर पड़ा. जब उसने खुद को घिरता हुआ महसूस किया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया. घायल बदमाश की पहचान मक्कू निवासी मेरठ के रूप में हुई है.  
Uttar Pradesh News Live Update: नोएडा में फिर लगी भीषण आग
कबाड़े की गोदाम और कई झुग्गिया आग के चपेट में आई, तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली, सूचना के बाद मौके पर फायर की गाड़ियां मौके पर रवाना, आग में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं, थाना सेक्टर 63 इलाके के चोटपुर की घटना
Uttar Pradesh Uttarakhand News Live: हाथरस रिपोर्ट पर बोले केशव प्रसाद मौर्य 
हाथरस भगदड़ की घटना दुर्भाग्यपूर्ण- केशव 
‘भगदड़ में भोले बाबा का कोई हाथ नहीं’ 
‘जांच के बाद रिपोर्ट बनाई गई है’ 
Uttar Pradesh Uttarakhand News Live: हाथरस भगदड़ मामले से जुड़ी बड़ी खबर
न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश 
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश की रिपोर्ट 
पुलिस, प्रशासन की लापरवाही से मची थी भगदड़ 
Uttar Pradesh Uttarakhand News Live: लकड़ी की गोदाम में लगी भीषण आग
कानपुर में लकड़ी की गोदाम में लगी भीषण आग, आग लगने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, आग लगने की सूचना पर पहुंची अग्नि समन विभाग की 10 गाड़ियां, फायर विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, आग से लाखों का हुआ नुकसान, धू- धू कर घंटो जलता रहा गोदाम, कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लकड़ी मार्केट की घटना
Uttar Pradesh Uttarakhand News Live: सीतापुर में जानलेवा स्टंटबाजी पड़ी भारी
सीतापुर- नेशनल हाइवे पर बाइक सवार युवक की खतरनाक स्टंटबाजी हो सकती थी बड़ी घटना, हाथ छोड़कर बाइक चलाकर की खतरनाक स्टंटबाजी, जान जोखिम में डालकर युवक ने बाइक पर की स्टंटबाजी, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, पुलिस ने युवक का 5500 रुपए का काटा चालान, युवक मर्संडा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. खैराबाद थाना क्षेत्र का मामला
Uttar Pradesh Uttarakhand News Live:बाबा केदारनाथ के भक्तों के लिए खुशखबरी 
भक्तों का केदारनाथ जाना होगा आसान 
30 मिनट में बाबा केदारनाथ के दरबार 
दो चरणों में रोपवे का कार्य 
Uttar Pradesh Uttarakhand News Live: माहे रमजान का 5वां रोजा आज
रमजान का पाक महीना चल रहा है. आज माहे रमजान का 5वां रोजा है. पांचवा रोजा को दुआ का दरख्त है जो अल्लाह की इबादत और रोजे का सलीका सिखाता है.
Uttar Pradesh News Live: सीएम योगी आदित्यनाथ देंगे सक्सेस टिप्स
आज गोरखपुर-बस्ती मंडल के 2500 लाभार्थियों को उद्यमी बनाने के लिए सीएम युवा योजना के तहत 125 करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त लोन मिलेगा. साथ ही सीएम योगी उन्हें सक्सेस टिप्स भी देंगे. 
PM Modi Uttarakhand Visit: केदारनाथ रोपवे की मंजूरी पर पीएम मोदी बोले 
कैबिनेट के दो महत्तवपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी 
‘उत्तराखंड में दो नए रोपवे को मंजूरी’ 
‘निर्माण से श्रद्धालुओं का समय बचेगा’ 
PM Modi Uttarakhand Visit: आज उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं. यहां पीएम के उत्तरकाशी का एक दिवसीय दौरा कई मायनों में यादगार होगा. वे देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो भारत-तिब्बत सीमा से जुड़े उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ सीमावर्ती जिलों के बाद अब उत्तरकाशी के मुखबा और हर्षिल पहुंच रहे हैं. पीएम के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज होने वाला है. वो देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो गंगा के शीतकालीन पूजा स्थल पहुंचेंगे. 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News