—विज्ञापन—
Breaking Latest News in Hindi: नमस्कार, आज बुधवार 27 नवंबर का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर संसद सत्र की कार्यवाही को लेकर है। आज संसद की कार्यवाही का दूसरा दिन है। पहले दिन हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। वहीं आज वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी की मीटिंग होगी। वहीं दाऊदी बोहरा समुदाय की मांग है कि उसे वक्फ बोर्ड के दायरे से बाहर रखा जाए। उधर महाराष्ट्र चुनावी नतीजों के 4 दिन बाद महायुति सीएम का चेहरा फाइनल नहीं कर पाई है। खबर है कि बीजेपी सीएम के नाम एक राय बनाने के लिए पर्यवेक्षक भेजेगी। जो विधायकों से राय लेकर सीएम के नाम का ऐलान करेंगे। ऐसे ही दिनभर की खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…
संभल की शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा के तीसरे दिन स्कूल और बाजार खुल गए लेकिन प्रशासन ने इंटरनेट बैन 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 100 और आरोपियों की पहचान की है।
इंडिगो ने चेन्नई, तूतीकोरिन और मदुरै से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए यात्रा सलाह जारी की है, जो प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण प्रभावित हो रही हैं।
IndiGo issues travel advisory for flights to/from Chennai, Tuticorin, and Madurai, which continue to be impacted due to adverse weather conditions. pic.twitter.com/9Bms7f0TgK
— ANI (@ANI) November 26, 2024
IndiGo issues travel advisory for flights to/from Chennai, Tuticorin, and Madurai, which continue to be impacted due to adverse weather conditions. pic.twitter.com/9Bms7f0TgK
संभल के मौजूदा हालात पर एसपी कृष्ण कुमार का कहना है, संभल जिले में रविवार को हुई घटना के बाद पुलिस ने एहतियातन इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया था, जो अब भी जारी है। बाकी सभी चीजें सामान्य हो गई हैं। पुलिस ने घटना में शामिल लोगों की सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। 100 से अधिक लोगों की पहचान की गई है। जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। पिछले 24 घंटे में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 25 पुरुष और 2 महिलाएं हैं।
#watch | Sambhal, UP: On the current situation in Sambhal, SP Krishan Kumar says, "After the Sunday incident that took place in Sambhal district, the police had called for a precautionary internet shutdown, which continues even now. All other things have been restored to… pic.twitter.com/1dIKmH72QN
— ANI (@ANI) November 27, 2024
#watch | Sambhal, UP: On the current situation in Sambhal, SP Krishan Kumar says, "After the Sunday incident that took place in Sambhal district, the police had called for a precautionary internet shutdown, which continues even now. All other things have been restored to… pic.twitter.com/1dIKmH72QN
झारखंड में 28 नवंबर को हेमंत सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मंगलवार को हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मीटिंग की। इस बीच कांग्रेस को झारखंड में झटका लगा है। जेएमएम ने कांग्रेस को डिप्टी सीएम का पद देने से इंकार कर दिया है। सोरेन ने कांग्रेस को साफ बता दिया था कि सरकार में जो व्यवस्था चल रही थी वही चलेगी।
Written By
Rakesh Choudhary
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in