दो साल की बेटी के लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला, पति ने नहीं मानी जिद तो उठाया कदम – Aaj Tak

Feedback
उत्तर प्रदेश के भदोही में एक महिला ने अपने पति के साथ कलह के चलते अपनी दो साल की बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने ये जानकारी दी है.
बच्ची को लेकर ट्रेन के सामने कूदी मां
थाना प्रभारी रमाकांत यादव ने बताया कि महिला अपनी दो साल की बेटी को गोद में लेकर ऊंझ थाने के पीछे रेलवे ट्रैक पर मुजफ्फरपुर से प्रयागराज जा रही बापूधाम एक्सप्रेस के सामने कूद गई, जिससे दोनों की मौत हो गई.पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. 
‘ट्रेन से कटकर मरने जा रही हूं…’
बताया गया है कि दानुपुर निवासी वीरेंद्र बिंद गुजरात में नौकरी करता था और जीवन यापन करता था. दीपावली पर वह अपने घर आया था और फिर उसे वापस जाना था. कथित तौर पर उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी भी उसके साथ जाना चाहती थी. जिसे लेकर दोनों में कुछ कहासुनी हुई. इससे नाराज होकर लक्ष्मी अपने दो वर्षीय बेटी रियांशी को अपने साथ लेकर मायके के लिए निकल गई. जब उसके पति ने फोन किया और पूछा कि वह कहां जा रही है, तो उसने उसे बताया कि वह सुरियावा स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मरने जा रही है.
मां और बच्ची की दर्दनाक मौत
इसके बाद रस्ते में ऊंज थाना क्षेत्र के मुंगरहा में रेलवे लाइन पर सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर उसने अपनी और बेटी की जान ले ली.  घटना में लक्ष्मी और उसकी मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल से लक्ष्मी का मोबाइल भी पुलिस को मिला है.
 
 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News