Jharkhand CM Hemant Soren Oath Ceremony LIVE: हेमंत सोरेन ने चौथी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, इंडिया गठबंधन ने किया शक्ति प्रदर्शन – Jansatta

Jharkhand CM Hemant Soren Oath Ceremony LIVE Updates in Hindi: हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। गुरुवार को हुए शपथ कार्यक्रम में उन्होंने अकेले ही शपथ ली है। माना जा रहा है कि विश्वासमत हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन सरकार में विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया जा सकता है। हेमंत सोरेन के शपथ कार्यक्रम में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और तेजस्वी यादव सहित इंडिया गठबंधन के कई नेता शामिल हुए। इससे पहले कांग्रेस महासचिव एवं झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया था कि विधानसभा में विश्वास मत के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। शपथ लेने से पहले, कुर्ता-पायजामा पहने सोरेन ने झामुमो अध्यक्ष और अपने पिता शिबू सोरेन से मुलाकात की। हाल में हुए विधानसभा चुनावों में हेमंत सोरेन ने बीजेपी के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 56 सीट हासिल कर अपना बहुमत बनाए रखा, जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीट मिलीं।
Hemant Soren Swearing-in Live: हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने चौथी बार राज्य का सीएम पद संभाला है।
Hemant Soren Swearing-in Live: झारखंड के भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में नितिल सोरेन ने कहा, “मैं अपने पिता के लिए बहुत खुश हूं… हर कोई इसका गवाह बना है। आदिवासियों से मैं कहना चाहूंगा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आपके लिए काम कर रहा है, पूरे झारखंड के लिए काम कर रहा है।”
Hemant Soren Swearing-in Live: शपथ से पहले अपने पिता के आवास पर पहुंचे हेमंत सोरेन। थोड़ी देर में लेंगे सीएम पद की शपथ
Hemant Soren Swearing-in Live: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रांची पहुंच गए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि इंडिया गठबंधन हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरे पांच साल सरकार चलाएगा और झारखंड को आगे लेकर जाएगा।
Hemant Soren Swearing-in Live: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव रांची पहुंच गए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता ने दोबारा सरकार बनाई है। उन लोगों का बहुत आभार कि इंडिया गठबंधन और हेमंत सोरेन को उन्होंने फिर मौका दिया है, झारखंड को विकास के रास्ते पर लाने के लिए।
Hemant Soren Swearing-in Live: ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास ने हेमंत सोरेन को शुभकामनाएं दी हैं।
Hemant Soren Swearing-in Live: हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी रांची रवाना हो गए हैं।
Hemant Soren Swearing-in Live: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रांची में हेमंत सोरेन के शपथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। वह अब से कुछ देर पहले दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।
Hemant Soren Swearing-in Live: महुआ माझी ने हेमंत सोरेन के शपथ कार्यक्रम से पहले कहा कि यह हमारे और पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। देश की सारी ताकतें झारखंड से झामुमो और भारत गठबंधन को हराने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन वे खुद ही हार गए। जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया है…”
Hemant Soren Swearing-in Live: कांग्रेस पार्टी के नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी शीर्ष नेता आ रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल समेत तमाम अन्य नेता यहां कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।
Hemant Soren Swearing-in Live: हेमंत सोरेन ने कहा, ‘‘आज जब सामाजिक संरचना में गहरी दरारें पैदा हो रही हैं, तब हमें अपने पूर्वजों की उस एकता और हर झारखंडी को साथ ले कर चलने के संकल्प को पुनः दोहराना होगा।’’ ‘अबुआ’ (अपनी/हमारी सरकार) के लिए हर एक झारखंडी को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड की महान धरा ने हमेशा से विरोध और संघर्ष को जन्म दिया है और झामुमो – भगवान बिरसा, भगवान सिदो-कान्हू, अमर शहीद तेलंगा खड़िया, फूलो- झानो, पोटो हो, शेख भिखारी समेत अनगिनत वीरों के संघर्षों से भरी उसी विरासत को समेटे हर दिन आगे बढ़ रहा है।’’
Hemant Soren Swearing-in Live: हेमंत सोरेन ने अपने बयान में कहा, ‘‘आज का यह दिन राजनीतिक जीत के बारे में नहीं है, आज का यह दिन हमारी सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष, सामाजिक एकता को प्रखर करने की हर रोज लड़ी जानी वाली लड़ाई के लिए संकल्प को दोहराने का दिन है। आज का यह दिन यह भी बताता है कि लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की महान जनता एक साथ खड़ी है। आज हर गांव, हर शहर में एक आवाज़ गूंज रही है – अधिकार, समानता, एकता मतलब झारखंडियत की आवाज।’’
Hemant Soren Swearing-in Live: हेमंत सोरेन ने अपने बयान में आगे कहा कि हमारी लड़ाई अटल है, अविराम है। संघर्ष जारी है और आखिरी सांस तक जारी रहेगा। आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि यह ‘‘हमारे सामूहिक संघर्ष’’, प्रेम और भाईचारे की भावना तथा न्याय के प्रति झारखंडियों की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।
Hemant Soren Swearing-in Live: हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि जब जब वे हमें पीछे धकेलते हैं, हम आगे बढ़ते हैं। जब जब वे हमें चुप करना चाहते हैं, हमारी हूल, उलगुलान, क्रांति की आवाज़ और प्रखर होती जाती है क्योंकि हम झारखंडी हैं और झारखंडी झुकते नहीं हैं।
Hemant Soren Swearing-in Live: झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से कुछ घंटे पहले हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि एकता राज्य के लोगों का सबसे बड़ा हथियार है, जिन्हें न तो विभाजित किया जा सकता है और न ही चुप कराया जा सकता है।
Hemant Soren Swearing-in Live: पूरे रांची शहर में पोस्टर लगा दिए गए हैं और विशेष यातायात व्यवस्था के साथ विशेष सुरक्षा इंतजाम किये गए हैं। कांग्रेस महासचिव एवं झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि सोरेन के अकेले ही शपथ लेने की उम्मीद है और विधानसभा में विश्वास मत के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।
Hemant Soren Swearing-in Live: हेमंत सोरेन के शपथ कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के कई नेताओं के शामिल होने की संभावना है। शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शामिल होने की संभावना है।
Hemant Soren Swearing-in Live: झामुमो नेता सोरेन (49) चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गमलियाल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी।
Hemant Soren Swearing-in Live: हाल के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेनकी JMM सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जेएमएम के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने राज्य की 81 विधानसभा विधानसभा सीटों में 56 सीट हासिल करके जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिलीं।
Hemant Soren Swearing-in Live: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शाम चार बजे सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। झामुमो नेता सोरेन (49) चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News