Live Jharkhand Election Result 2024: रूझानों में INDIA को बहुमत, JMM को झटका, चार मंत्री पिछडे़ – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Live Jharkhand Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। मतगणना चल रही है, जो सुबह ठीक 8 बजे से शुरू हो गई थी। झारखंड में 81 सीटों के लिए 2 चरणों में मतदान हुए थे। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले गए थे और 66.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोट डाले गए थे और 68.95 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार झारखंड में 67 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई। अब आज फैसला हो जाएगा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा फिर से सरकार बनाएगा या कोई और दल बाजी मारेगी। आइए झारखंड चुनावी नतीजों से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट देखें…
 
झारखंड में चुनाव नतीजों के बीच जहां एक और कांग्रेस के कार्यालय में नेताओं ने बैठक की तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी के कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। बता दें कि बीजेपी गठबंधन 31 और इंडिया गठबंधन 48 सीटों पर आगे चल रहा है।

शुरुआती रूझानों में इंडिया गठबंधन को बढ़त मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं ने बैठक शुरू कर दी है। बैठक में कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और पार्टी पर्यवेक्षक तारिक अनवर भी मौजूद रहे।
जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता पीछे चल रहे हैं। जेडीयू के सरयू राय आगे चल रहे हैं।
शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन जामताड़ा से पीछे चल रही है। वहीं झामुमो के मंत्री इरफान अंसारी 7500 वोटों से आगे चल रहे हैं।

झारखंड के शुरुआती रूझानों में एनडीए को बहुमत, एनडीए 43 तो इंडिया 33 सीटों पर आगे चल रही है।
झारखंड में अब तक के रुझानों में INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। हेमंत सोरेन की वापसी के संकेत नजर आ रहे हैं। INDIA गठबंधन 38 सीटों पर आगे हैं, जबकि NDA 36 सीटों पर आगे हैं। अन्य एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
खूंटी से भाजपा के दिग्गज औऱ पांच बार से विधायक नीलकंड मुंडा पीछे, JMM के रामसूर्य मुंडा आगे चल रहे हैं। सरायकेला से पूर्व सीएम और भाजपा प्रत्याशी चंपई सोरेन आगे चल रहे हैं। लातेहार में मंत्री बैजनाथ राम पीछे, भाजपा के प्रकाश राम आगे है।​​​​​​​
भाजपा नेता बाबू लाल मरांडी ने दावा किया है कि हम आश्वस्त हैं। जिस तरह से हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने युद्ध स्तर पर काम किया है, मैं कह सकता हूं कि नतीजे बीजेपी और एनडीए के पक्ष में होंगे। झारखंड बीजेपी प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज हेमंत सोरेन की विदाई हो जाएगी।

VIDEO | "We are confident; the way our party workers have worked at war footing, I can say that results will be in favour of BJP and NDA," says Jharkhand BJP chief Babulal Marandi (@yourBabulal) ahead of counting of votes in Jharkhand. #electionresults2024withptipic.twitter.com/pvavrnNRCf
झारखंड में शुरुआती रुझान में NDA 5 सीटों पर आगे चल रहा है। इंडिया गठबंधन 3 सीटों पर आगे है। जामताड़ा से BJP कैंडिडेट सीता मुर्मू आगे चल रही हैं। हुसैनाबाद से बीजेपी उम्मीदवार कमलेश कुमार सिंह आगे, दुमका से JMM के बसंत सोरेन आगे, बीजेपी कैंडिडेट बाबूलाल मरांडी धनवार से आगे, हेमंत सोरेन बरहट से आगे, धनबाद बीजेपी उम्मीदवार राज सिन्हा आगे चल रहे हैं।

#watch | Counting of votes for #jharkhandelection2024 underway. Visuals from a counting centre in Ranchi. pic.twitter.com/jPO9IirWBU
पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। पोटका विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने कहती हैं कि हमें पूरी उम्मीद है एनडीए सत्ता में आएगी।

#watch | Jharkhand | Counting of votes for #jharkhandelection2024 has started at a counting centre in Ranchi Visuals from outside the counting centre pic.twitter.com/ojsIo3R5pD
झारखंड में सरकार बनाने के लिए 42 का आंकड़ा पार करना जरूरी है। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 25 सीटें ही जीत सकी थी। झामुमो ने 30 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं। झामुमो-कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर सरकार बनाई थी। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने थे।
– बरहेटः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर मैदान में हैं। उनके सामने बीजेपी ने गमालियल हेंब्रम को उतारा है.
– गांडेयः गिरिडीह के गांडेय सीट से झामुमो ने सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को उतारा है। भाजपा की मुनिया देवी उनके सामने हैं।
– सरायकेला: बीजेपी ने यहां से चंपई सोरेन को और जेएमएम ने गणेश महली को अपना उम्मीदवार बनाया है।
– घाटशिलाः पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को टिकट दिया है। उनके सामने झामुमो ने वर्तमान विधायक और मंत्री रामदास सोरेन को ही उतारा है।
– धनवारः बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मैदान में हैं। उनके सामने भाकपा माले के राजकुमार यादव और झामुमो के निजामुद्दीन अंसारी हैं।
– पोटकाः पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को चुनाव मैदान में उतारा है। उनके सामने वर्तमान विधायक संजीव सरदार हैं।
– जमशेदपुर पूर्वीः बीजेपी ने पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास को उतारा है। उनके सामने कांग्रेस के डॉ अजय कुमार हैं।
झारखंड में 8 एग्जिट पोल आए। इनमें से 4 में भाजपा गठबंधन, जबकि 2 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। बाकी 2 एग्जिट पोल्स ने हंग असेंबली के आसार जताए हैं।
भाजपा आजसू, जदयू और चिराग पासवान की LJPR के साथ चुनाव लड़ रही है। JMM का कांग्रेस, राजद और माले के साथ गठबंधन है। BJP 68, AJSU 10, JDU 2 और LJP(R) एक सीट पर चुनाव लड़ी है। iNDIA ब्लॉक में JMM 43, कांग्रेस 30, RJD 6 और CPI (ML) ने 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
Jharkhand Election2024 के लिए वोटों की गिनती से पहले पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा अब से कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। मैं जो समझ सकता हूं, हमने जो काम किया है, उसका नतीजा सामने आने वाला है। हमने जिस तरह से लोगों के लिए काम किया, कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना प्रदान की, 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए, जनता को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी, पेंशन के माध्यम से बुजुर्गों को मदद की, मैया सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को सम्मानित किया।

#watch | Ranchi: Ahead of the counting of votes for #jharkhandelection2024, former state Congress president Rajesh Thakur says, "A short while from now, trends will start coming in. From what I can understand, the results of the work we did is going to be out. The manner in which… pic.twitter.com/5H448YZOkJ

Written By
Rakesh Choudhary
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News