Feedback
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है. हालांकि मुख्यमंत्री पद किसे मिलेगा, इसकी तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होती दिख रही है. एकनाथ शिंदे के बुधवार के बयान से ये लगभग तय है कि सीएम बीजेपी का ही होगा. अब बस नाम पर मुहर लगनी बाकी है. इसको लेकर आज रात दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर बड़ी बैठक होनी है.
बैठक में महायुति के तीनों नेता- देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार शामिल रहेंगे. इनके अलावा मीटिंग में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा में मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि अब से कुछ देर बाद अमित शाह के घर महायुति नेताओं की बैठक के बाद सीएम का नाम तय हो जाएगा और इसकी घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी.
यहां पढ़ें पल-पल की Live Updates:
-मीटिंग में शामिल होने के लिए जेपी नड्डा और एकनाथ शिंदे अमित शाह के घर पहुंच चुके हैं.
-बैठक से पहले देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की मीटिंग हुई.
-मीटिंग से पहले एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा, “बैठक सकारात्मक होगी. सभी मुद्दों पर सहमति बन जाएगी. मुख्यमंत्री बनाने में कोई अड़चन नहीं है.”
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू