—विज्ञापन—
Mother killed 5 year Old Daughter: दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक निर्दय मां ने अपनी ही 5 साल की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बच्ची के कारण उसकी मां दूसरी शादी नहीं कर पा रही थी। जिसके चलते उसने बच्ची को मार डाला। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दीप चंद बंधु अस्पताल में एक बच्ची को मृत अवस्था में लाया गया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने फटाफट मामले की सूचना पुलिस को दी। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बच्ची की मां और उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब लंबी पूछताछ की तो बच्ची की मां ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे काफी टाइम पहले छोड़ दिया था। इसके बाद वो इंस्टाग्राम पर राहुल नाम के युवक से मिली और उससे शादी करना चाहती थी। राहुल का परिवार बच्ची को अपनाने से मना कर रहा था। इसी के चलते उसने अपनी बेटी का गला दबा दिया।
इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि बच्ची अपनी मां के साथ पहले हिमाचल में रहती थी और बाद में दिल्ली आई। हिमाचल में रहने के दौरान रिश्तेदार ने बच्ची का यौन उत्पीड़न भी किया था। पॉक्सो एक्ट और मर्डर के तहत मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, बच्ची के साथ गंदी हरकत करने वाले आरोपी की भी तलाश शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- ‘दिल्ली में क्यों नहीं रुक रही हैवी व्हीकल की एंट्री?’ सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए ये निर्देश
Written By
Deepti Sharma
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in