बदनावर के प्रसिद्ध श्री बैजनाथ महादेव मेले में बीती रात भारी भीड़ उमड़ी। मेले में गगनभेदी झूले सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बने। नगर और आसपास के गांवों से लोग ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से पहुंच रहे हैं।
मेले में युवाओं ने हीरो-हीरोइन के साथ फोटो खिंचवाए। कई युवक-युवतियां टैटू बनवाते और नाम गुदवाते नजर आए। ब्रेक डांस, टोराटोरा झूला, आकाश झूला और नाव लोगों को खूब लुभा रहे हैं।
बच्चे छुक-छुक रेलगाड़ी और मिकी माउस में आनंद ले रहे हैं। महिलाएं मीना बाजार में खरीदारी कर रही हैं। मेला समिति अध्यक्ष झन्नुबाई शांतिलाल सिर्वी ने बताया कि 2 अप्रैल को मेले का समापन होगा।
रात 8 बजे मेला ग्राउंड पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें योगेंद्र शर्मा, दिनेश देसी घी, अतुल ज्वाला, नरेंद्र अटल, धीरज शर्मा, प्रेरणा ठाकरे, अमितोष माथुर और गोपाल कावलिया काव्यपाठ करेंगे। राकेश शर्मा सूत्रधार होंगे।
समापन समारोह में अयोध्या धाम के रामलला सरकार आचार्य पुरुषोत्तमदास महाराज मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बहन और उज्जैन नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती भी शामिल होंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, पूर्व राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व नप अध्यक्ष प्रेमचंद परमार व आशा सराफ, भाजपा के तीनों जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, अशोक सोनी व जितेंद्र जाट, जनपद अध्यक्ष आशाकुंवर प्रह्लादसिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम पटेल व दिनेश गिरवाल, भाजपा नेता मोहन सिंह चौहान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जहांगीर लाला, नगर मंडल अध्यक्ष प्रीतेशसिंह पंवार, भाजपा नेता नजमु बोहरा व पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय शर्मा आदि अतिथि रूप में शामिल होंगे। नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखऱ यादव अध्यक्षता करेगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.