'हिन्दी दिवस, राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय जीवन में हिन्दी भाषा की भूमिका का उत्सव' – UN News

छापा
संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग में न्यूज़ और मीडिया डिवीज़न के डायरेक्टर, ईयन फ़िलिप्स ने कहा कि हिन्दी की वैश्विक पहुँच, वाक़ई बहुत शानदार है और दुनिया भर में 60 करोड़ से अधिक लोग, हिन्दी को, दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली तीसरी भाषा बनाए हुए हैं. 
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि राजदूत पी हरीश ने हिन्दी की विरासत और महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा है कि हिन्दी दिवस, हिन्दी भाषा और हमारे राष्ट्रीय जीवन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका का उत्सव है…
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन ने हिन्दी दिवस कार्यक्रम शुक्रवार, 22 नवम्बर को आयोजित किया. 
इस हिन्दी दिवस के लिए कुछ प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं जिनमें महिला सशक्तिकरण पर निबन्ध लेखन, हिन्दी के महत्व पर कविता, गीत या भजन गायन और भारत की सभ्यता पर ज्ञान प्रतियोगिता (Quiz) शामिल हैं. 
विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए. 
एक वीडियो फ़ीचर…
छापा

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News