लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
18 Apr 2025 02:22 PM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी ने एलन मस्क से बात की, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार में सहयोग पर चर्चा हुई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी प्रशासन में अच्छा-खासा प्रभाव रखने वाले दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क से शुक्रवार को बात की और प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर उनसे चर्चा की। मोदी ने मस्क से बात करने के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए बताया कि उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मस्क के व्यापारिक साम्राज्य में ‘टेस्ला’ और ‘स्पेसएक्स’ जैसी कंपनियां शामिल हैं।
18 Apr 2025 02:22 PM (IST)
नोएडा : रास्ता देने के लिए कहने पर युवक ने ट्रक चालक को गोली मारी
नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में कथित तौर पर रास्ता देने के लिए कहने पर युवक ने ट्रक चालक को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के पास की है।
18 Apr 2025 02:21 PM (IST)
राहुल ने सिद्धरमैया से कर्नाटक में ‘रोहित वेमुला अधिनियम’ लागू करने के लिए कहा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश में ‘रोहित वेमुला अधिनियम’ लागू किया जाए ताकि वंचित वर्गों के किसी छात्र को जातिवाद का वो दंश नहीं झेलना पड़े जिसे बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर, रोहित वेमुला और करोड़ों लोगों ने झेला है।
Hindi Breaking News Update LIVE: देश-दुनिया में इस वक्त की बड़ी खबर कौन सी है, राजनीति में क्या कुछ हो रहा है? इसके बारे में जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे इस पेज पर बने रहें…