—विज्ञापन—
Instagram New Features: क्या आप भी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, कंपनी Instagram पर भी WhatsApp वाला फीचर लेकर आ गई है। जी हां, Instagram अब यूजर्स को अपने लाइव-लोकेशन को दोस्तों के साथ शेयर करने की सुविधा दे रहा है। हालांकि यह सुविधा पहले से ही अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर इस्तेमाल की जा रही है, लेकिन यह इंस्टाग्राम के लिए नई है। यह सुविधा Instagram के डायरेक्ट मैसेज में काम करती है, जिसमें स्टिकर पैक और निकनेम सहित कुछ अन्य नई सुविधाएं भी शामिल हैं।
अब अपने DM में, आप अपने लाइव लोकेशन को 1 घंटे तक शेयर कर सकते हैं। यही नहीं आप भीड़-भाड़ वाली जगहों पर एक-दूसरे को खोजने के लिए मैप पर एक किसी प्लेस को पिन कर सकते हैं। इंस्टाग्राम की लाइव-लोकेशन सुविधा आपको DM के जरिए निजी तौर पर अपने रियल टाइम स्पॉट को शेयर करने देता है। यह डिफ़ॉल्ट तौर से बंद रहता है और ऑन करने पर एक घंटे तक लाइव रहता है। इसे केवल चैट में पार्टिसिपेंट्स देख सकते हैं। इसे कहीं और फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता।
ये भी पढ़ें : Apple iPhone 16 की धड़ाम गिरी कीमत, Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा है सिर्फ 67900 रुपये में
चैट के टॉप पर एक विज़िबल इंडिकेटर आपको याद दिलाता है कि लाइव लोकेशन शेयरिंग एक्टिव है और आप किसी भी समय शेयरिंग बंद कर सकते हैं। यह सुविधा प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिससे यह आपके भरोसेमंद दोस्तों या परिवार के साथ आपके लोकेशन को शेयर करने का एक सेफ तरीका बन जाता है। इसका हमेशा जिम्मेदारी से और केवल उन लोगों के साथ इस्तेमाल करें जिन पर आप भरोसा करते हैं। लोकेशन शेयर करने की सुविधा वर्तमान में केवल चुनिंदा देशों में उपलब्ध हैं।
Instagram ने 17 नए स्टिकर पैक भी पेश किए हैं, जो आपके DM को मजेदार बनाने के लिए 300 से ज्यादा मजेदार स्टिकर पेश करते हैं। अब आप चैट से सीधे पसंदीदा स्टिकर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे दोस्तों द्वारा शेयर किए गए या कटआउट का इस्तेमाल करके बनाए गए स्टिकर का फिर से इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
2. Send new stickers in DMs when you can’t find the words 🤭 pic.twitter.com/VFTPbOSenw
— Instagram (@instagram) November 25, 2024
चाहे आप भावनाओं को व्यक्त कर रहे हों या चैट में कुछ नयापन जोड़ रहे हों, ये स्टिकर बेस्ट हैं।
Written By
Sameer Saini
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in