Feedback
पापा चंकी पांडे की वजह से अनन्या पांडे को अपने करियर में बहुत उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ा है. अनन्या ने बताया कि वो चंकी के साथ कोई फिल्म नहीं करना चाहतीं और ना ही उनसे अब कोई सलाह लेना चाहती हैं. अनन्या के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म कही जाने वाली ‘लाइगर’ भी उन्होंने चंकी के कहने पर ही साइन की थी.
साथ ही अनन्या का मानना है कि वो जबसे अपने पैरेंट्स के घर से अपने घर में शिफ्ट हुई हैं, तबसे वो ज्यादा खुश रहने लगी हैं. अपने इमोशन्स को ठीक से एक्सप्रेस कर पा रही हैं. अनन्या और चंकी पांडे ने वी आर युवा यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कई पर्सनल फीलिंग्स शेयर की. मस्ती मजाक में ही बाप-बेटी ने कई रेवेलेशन्स किए, और बताया कि वो पहले क्या गलत कर रहे थे.
पापा चंकी के कहने पर की थी लाइगर फिल्म
अनन्या ने कहा- मैंने जिस तरह की फिल्में देखीं, वो बड़े पैमाने पर कमर्शियल फिल्में थीं और मुझे अभी भी वो पसंद हैं. मैं अभी भी उनका हिस्सा बनना पसंद करूंगी, लेकिन मैं सिर्फ वही देख सकता थी, जैसे मैं सिर्फ वही करना चाहती थी. मुझे नहीं पता था कि इसके अलावा भी कुछ है. अनन्या ने बताया कि गहराईयां फिल्म करने के बाद उन्हें इस बात का एहसास हुआ. डायरेक्टर शकुन बत्रा ने उन्हें काफी कुछ समझाया.
अनन्या ने साथ ही अपनी फिल्म लाइगर करने का जिम्मेदार भी पिता चंकी पांडे को ठहराया. फिल्म के लिए अनन्या को बेहद खराब रिव्यूज मिले थे, इसकी वजह चंकी को बताते हुए अनन्या ने कहा कि वो बहुत दुखी और उदास थीं जब लाइगर फ्लॉप हुई थी. चंकी ने आगे कहा कि तुम मुझे बहुत भला बुरा कह रही थी क्योंकि मैंने तुम्हें वो करने के लिए कहा था. अनन्या ने पिता की बात पर सहमति जताते हुए बताया कि ये सच है और कहा कि हां ये आपकी गलती थी. हम अब कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं करेंगे. नहीं, लाइगर के बाद आपको मुझे सलाह देने की इजाजत नहीं है.
क्यों छोड़ा मां-बाप का घर
अनन्या ने इंटरव्यू के दौरान साथ ही अपने पैरेंट्स के घर से शिफ्ट करने पर भी बात की. एक्ट्रेस बोलीं- जब मैं आप लोगों के साथ रहती थी, तो मुझे ऐसा लगता था कि जब मैं उदास होती थी, तो आप लोग मेरी उदासी को और बढ़ा देते थे. मां (भावना पांडे) के लगातार सवाल, जैसे “क्या हुआ? क्या तुम ठीक हो?” अक्सर उनकी उदासी को कम करने के बजाय और बढ़ा देते थे. अनन्या ने ये भी माना कि कभी-कभी वो अपनी इमोशन्स को फैमिली के सामने बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती थीं.
अनन्या बोलीं कि मैं घर पर रोते हुए भी थोड़ा-बहुत एक्टिंग कर रही थी. पैरेंट्स के घर से बाहर जाकर और अपने दम पर रहने से मुझे अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से कंट्रोल करने में काफी मदद मिली है.
बता दें, अनन्या उसी बिल्डिंग में दूसरा फ्लैट लेकर रह रही हैं. हालांकि शुरू शुरू में उनके लिए अकेले रहना काफी मुश्किल था लेकिन अब वो एडजस्ट कर चुकी हैं. शुरुआत में उन्हें अकेले सोने में भी तकलीफ होती थी, लेकिन वो इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर बेहद कॉन्फिडेंट फील कर रही हैं.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू