प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता में गया और पटना के बच्चों ने लहराया परचम – Dainik Bhaskar

एजुकेशन रिपोर्टर | बिहारशरीफ
भारत विकास परिषद दक्षिण मगध बिहार प्रांत द्वारा पतासंग स्थित नालंदा विद्या मंदिर में प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. वाल्मीकि कुमार और विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद आशीष रंजन, मधुलिका बिहारी, प्रांत महासचिव मुकेश कुमार, सचिव रणजीत कुमार सिन्हा और उदय देवराजन उपस्थित थे। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य भारत को जानना है। इस प्रतियोगिता का। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव ने बताया कि प्रांत स्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। नालंदा विद्या मंदिर के निदेशक आशीष रंजन ने कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों में देश प्रेम और सांस्कृतिक जागरूकता लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
5 जिलों के प्रतिभागी हुए शामिल प्रतियोगिता में नालंदा, नवादा, जमुई, शेखपुरा और गया जिले के 100 से ज्यादा स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। जिसमें 7-7 चरणों में विभिन्न क्षेत्रों से प्रश्न पूछे गए। जूनियर वर्ग में मानव भारती स्कूल, गया ने प्रथम और ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल, नवादा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में संत जोसफ कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल,बाढ़ ने प्रथम और टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल, भागलपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News