01 मई 2025 हिंदी न्यूज़: PM मोदी ने महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर लोगों को दी बधाई, पाकिस्तान ने लगातार 7वीं रात नियंत्रण रेखा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन – Times Now Navbharat

Theme
hindi news
india
01 मई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्यों के लोगों को बधाई दी और दोनों राज्यों द्वारा की गई तेज प्रगति की सराहना की। महाराष्ट्र और गुजरात की गिनती देश के समृद्ध राज्यों में की जाती है और इनका गठन 1960 में तत्कालीन बॉम्बे स्टेट से अलग करके किया गया था। मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र ने हमेशा भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जब कोई महाराष्ट्र के बारे में सोचता है, तो ‘‘उसका गौरवशाली इतिहास और लोगों का साहस हमारे दिमाग में आता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य प्रगति का एक मजबूत स्तंभ बना हुआ है और इसके साथ ही अपनी जड़ों से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं। पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार सातवीं रात नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के तीन सीमावर्ती जिलों के कई सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की, वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई का माकूल जवाब दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के मध्य बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने हॉटलाइन पर बात की थी लेकिन इसके बावजूद गोलीबारी की गई। पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कदम उठा रही है। अब उसने पाकिस्तानों विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान के किसी भी विमान को भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी। फिलहाल यह प्रतिबंध 30 अप्रैल से 23 मई, 2025 तक लागू रहेगा। पाकिस्तान विमान कंपनियों के लिए यह एक बड़ा झटका है। किसी भी पाकिस्तानी विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पिछले सप्ताह पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन किया। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अमेरिका कश्मीर की स्थिति के संबंध में भारत और पाकिस्तान दोनों से संपर्क कर रहा है और उन्हें “तनाव को और न बढ़ाने” के लिए कह रहा है। ब्रूस ने यह भी कहा था कि रुबियो “आज या कल तक पाकिस्तान और भारत के विदेश मंत्रियों से बात कर सकते हैं।” पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दक्षिण एशिया में हाल के घटनाक्रम के संबंध में पाकिस्तान के दृष्टिकोण से अवगत कराया।
Updated May 1, 2025, 10:08 AM IST
01 मई 2025 हिंदी न्यूज़: PM मोदी ने महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर लोगों को दी बधाई, पाकिस्तान ने लगातार 7वीं रात नियंत्रण रेखा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

  • भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना दिखा रही हेकड़ी, युद्ध अभ्यास में जुटा आतंकी देश

  • PAK के खिलाफ एक और एक्शन, भारत ने बंद किया अपना एयरस्पेस

  • ‘आप’ ने जातिगत गणना को पहलगाम हमले से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया

  • भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच रूबियो ने की शरीफ से बात

  • ओवैसी ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ ‘बत्ती बंद’ प्रदर्शन में लिया हिस्सा

आज देश के पहले WAVE शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
पाकिस्तान ने लगातार सातवीं रात नियंत्रण रेखा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
एस जयशंकर ने की US के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात
जगन्नाथ मंदिर पर राजनीति: भाजपा ने ममता सरकार पर आरोप लगाए
ओवैसी ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ 'बत्ती बंद' प्रदर्शन में लिया हिस्सा
‘आप' ने जातिगत गणना को पहलगाम हमले से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया, भाजपा का पलटवार
भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच रूबियो ने की शरीफ से बात
भारत ने बंद किया अपना एयरस्पेस, नहीं उड़ेंगे पाकिस्तानी विमान
आज देश के पहले WAVE शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
ममता बनर्जी और दिलीप घोष की हुई मुलाकात; दोनों के बीच किन मुद्दों पर हुई बात? समझिए सियासत
ओवैसी ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ 'बत्ती बंद' प्रदर्शन में लिया हिस्सा, घर से बाजार तक 15 मिनट तक रहा ब्लैकआउट
सनातन धर्म अपना चुकी सीमा हैदर का क्या होगा, क्या लौटना होगा पाकिस्तान? सुनिए वकील एपी सिंह की दलीलें
नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, LoC पर फिर की गोलीबारी; भारतीय सेना ने भी दिया माकूल जवाब
Follow Us :
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News