मणिपुर के तामेंगलोंग में जमीन विवाद को लेकर दो नगा गांवों के बीच हिंसक भिड़ंत हुई। इसमें 25 लोग घायल हो गए, जिनमें 12 सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं। 30 अप्रैल को यह घटना उस समय हुई जब तामेंगलोंग गांव के 2000 लोग विवाद पर एक ज्ञापन सौंपने के लिए डिप्टी कमिश्नर और एसपी ऑफिस जा रहे थे।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
केरल के कन्नूर में गूगल मैप्स ने दूल्हे को पहुंचा दिया गलतमंदिर, बारात 3 घंटे लेट
केरल में गूगल मैप्स की वजह सेएक दूल्हा दूसरे मंदिर में पहुंच गया, जो उसके वास्तविक मंदि से 70 किमी दूर था। रिपोर्ट के अनुसार,तिरुवनंतपुरम से बारात लेकर निकलेदूल्हे को गूगल मैप्स के जरिए भेजे गए गलत लोकेशन पिन ने 70 किमीदूर दूसरे मंदिर पहुंचा दिया। जब तक गलती का पता चला, तब तक बारात तीन घंटे लेट हो चुकी थी। दूल्हा और उसका परिवार कन्नूर के कीझूर मंदिर में शादी के लिए निकले थे।
उन्हें लगा कि वे सही रास्ते पर हैं, लेकिन एक रिश्तेदार ने गूगल मैप्स पर जो लोकेशन पिन भेजा, वह गलत निकला। इससे पूरी बारात अलग मंदिर पहुंच गई। हालांकि, देरी के बावजूद दूल्हा समय रहते असली वेन्यू पर पहुंच गया और शुभ मुहूर्त में ही 3 घंटे की देरी से शादी कराई गई। बारात में देरी से दुल्हन पक्ष को थोड़ी घबराहट भी हुई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.