Air show on Ganga Expressway LIVE: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना अपना दम दिखाने वाली है. गंगा एक्सप्रेस-वे पर एयर फोर्स का एयर शो दो मई को होना है. इस एयर-शो में राफेल, मिराज, जगुआर जैसे लड़ाकू विमान इस एक्सप्रेस-वे पर लैंड करेंगी. पढ़ें पल पल की अपडेट
Trending Photos
UP News 2 May 2025 Live Updates: शाहजहांपुर के लिए 2 मई यानी शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है. यहां गंगा एक्सप्रेसवे पर देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी बनाई गई है जिस पर 2 मई को लड़ाकू विमान उतरेंगे. पहली बार भारतीय वायुसेना के राफेल, मिराज और जगुआर जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट्स ने यहां लैंडिंग करेंगे. यह अभ्यास गंगा एक्सप्रेसवे पर बनाई गई हवाई पट्टी पर होगा. वायु सेना अपने शौर्य का प्रदर्शन करेगी। इस दौरान सीएम योगी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहेंगे.
उत्तर प्रदेश संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें यूपी समाचार और उत्तराखंड न्यूज़ सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर.
UP News LIVE: इस अभ्यास में भाग लेने वाले प्रमुख फाइटर जेट्स
राफेल: आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम और लंबी दूरी की मेटेओर मिसाइल से लैस, यह विमान सभी मौसम में ऑपरेशन की क्षमता रखता है।
SU-30 MKI: भारत-रूस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित यह ट्विन-सीटर फाइटर लंबी दूरी तक स्ट्राइक करने में सक्षम है और ब्रह्मोस जैसी मिसाइलें लेकर उड़ान भर सकता है।
मिराज-2000: फ्रेंच मूल का यह विमान हाई-स्पीड डीप स्ट्राइक में दक्ष है और न्यूक्लियर कैपेबल है।
मिग-29: यह तेज गति, ऊंची उड़ान और राडार चकमा देने की क्षमता वाला लड़ाकू विमान है।
जगुआर: यह ग्राउंड अटैक और एंटी-शिप मिशन में प्रयोग होने वाला सटीक स्ट्राइक विमान है।
C-130J सुपर हरक्यूलिस: यह भारी ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट विशेष बलों की तैनाती, आपदा राहत और रेस्क्यू मिशन में प्रमुख भूमिका निभाता है।
AN-32: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सामान और जवानों की ढुलाई के लिए उपयुक्त ट्रांसपोर्ट विमान।
MI-17 V5 हेलिकॉप्टर: सर्च एंड रेस्क्यू, मेडिकल एवैकुएशन और मानव सहायता कार्यों के लिए जरूरी बहुउद्देशीय हेलिकॉप्टर।
UP News LIVE: गंगा एक्सप्रेस वे पर देश की पहली हवाई पट्टी है जिसे रात में भी इस्तेमाल किया जाएगा
आधुनिक हवाई पट्टी के दोनों तरफ सुरक्षा की दृष्टि से लगेंगे 250 सीसीटीवी कैमरे
योगी सरकार शाहजहांपुर में एक्सप्रेस-वे के किनारे बनाएगी औद्योगिक हब
औद्योगिक हब बनने से हजारों युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
यूपी के इन तीन एक्सप्रेस वे पर पहले से बनी है एयर स्ट्रिप
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव जिले में एक एयर स्ट्रिप बनी है
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर जिले में एक एयर स्ट्रिप बनी है
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में इटावा जिले के पास एक एयर स्ट्रिप बनी है
UP News LIVE: शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर कल 11:30 से 1:00 तक फाइटर जेट लैंड करेंगे
शाहजहांपुर में बनी देश की पहली ‘नाइट लैंडिंग’ हवाई पट्टी
गंगा एक्सप्रेस वे पर उतरेंगे राफेल, मिराज और जगुआर
3.50 किमी लंबी हवाई पट्टी पर वायुसेना के लड़ाकू विमान कभी भी उतर सकेंगे.
Air show on Ganga Expressway LIVE: शाहजहांपुर के लिए 2 मई यानी शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है. यहां गंगा एक्सप्रेसवे पर देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी बनाई गई है जिस पर 2 मई को लड़ाकू विमान उतरेंगे.
UP News LIVE: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना अपना दम दिखाने वाली है. गंगा एक्सप्रेस-वे पर एयर फोर्स का एयर शो दो मई को होना है. इस एयर-शो में राफेल, मिराज, जगुआर जैसे लड़ाकू विमान इस एक्सप्रेस-वे पर लैंड करेंगी.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.